500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 261. आठ मित्र A, B, C, D, E, F, G और H इसी क्रम में और समान अंतराल पर एक गोल मेज के केन्द्र की ओर मुँह करके दक्षिणावर्त्त बैठे हुए हैं। यदि D का मुँह दक्षिण-पश्चिम की ओर है, तो H के दायीं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  • E
  • F
  • C
  • D

उत्तर: E

प्रश्न 262. पाँच सहेलियाँ रोमा, केतकी, देवी, शनाया और – उर्मी, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठी हुई हैं। शनाया के बायीं ओर पड़ोस में केतकी बैठी हुई है। उर्मी के दायीं ओर पड़ोस में रोमा बैठी हुई है। रोमा और केतकी के बीच में देवी बैठी हुई है। दोनों किनारों पर बैठने वाली लड़कियाँ निम्नलिखित में से कौन हैं?

  • केतकी और शनाया
  • केतकी और रोमा
  • उर्मी और रोमा
  • उर्मी और शनाया

उत्तर: उर्मी और शनाया

प्रश्न 263. P, Q, R, S, T और U छः दोस्त एक वृत्ताकार मेज के परितः एक दूसरे से समान दूरी पर केन्द्र की ओर मुँह करके बैठे हैं। U, T के बाएँ चौथे स्थान पर बैठा है। कोई S और T के बीच में बैठा है, लेकिन यह P नहीं है। R, U के ठीक बाएँ बैठा है। T के सामने कौन बैठा है?

  • S
  • P
  • R
  • Q

उत्तर: P

प्रश्न 264. आठ मित्र A,B,C,D,E,F,G तथा H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर एक दूसरे से समान दूरी पर इसी क्रम में वामावर्त्त बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केन्द्र की ओर है। यदि G दक्षिणपूर्व में बैठा है तो A किस दिशा में बैठा है?

  • उत्तर
  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 265. आठ मित्र A, B, C, D, E, F, G और H एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुँह किए हुए। बैठे हैं। D और G के बीच में F बैठा है। H और A के बीच में B बैठा है। G, जो कि किसी छोर पर है, उसके बायीं ओर तीसरे स्थान पर E बैठा है। C के बाईं ओर तीसरे स्थान पर H बैठा है। A और E के बीच में कौन बैठा है?

  • G
  • Η
  • B
  • C

उत्तर: C

प्रश्न 266. आठ मित्र, A, B, C, D, E, F, G और H, चार-चार व्यक्तियों की दो पंक्तियों में बैठे हैं। दोनों पंक्तियाँ एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। A, D के सामने है। E, G के ठीक बाईं ओर बगल में है। H, B के ठीक दाईं ओर बगल में है। C, G के सामने है। F, H के सामने है। B उस व्यक्ति के ठीक दाईं ओर बगल में है जो G के सामने है। D, F के ठीक बाईं ओर बगल में है। कौन से चार व्यक्ति एक ही पंक्ति में बैठे हैं?

  • А, В, С, H
  • B, C, D, H
  • A, C, F, G
  • C, D, E, F

उत्तर: А, В, С, H

प्रश्न 267. सात मित्र पर्व, काजी, रईस, सुशील, तानिया, उमा और विष्णु, एक वृत्ताकार मेज के चतुर्दिक मेज के केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। पर्व, तानिया और सुशील दोनों का निकटतम पड़ोसी है। उमा, काजी और विष्णु दोनों की निकटतम पड़ोसन है। काजी, तानिया के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। काजी के बगल में बाईं ओर कौन बैठा/बैठी है?

  • रईस
  • सुशील
  • विष्णु
  • उमा

उत्तर: रईस

प्रश्न 268. सात धावक (एथलीट) A, B, C, D, E, F और G एक दौड़ में भाग लेते हैं। E, A से आगे है किन्तु F से पीछे है। D केवल दो ध. विकों (एथलीट्स) से आगे हैं। G सबसे पीछे दौड़ रहा है। C केवल दो धावकों (एथलीट्स) से पीछे दौड़ रहा है। F पहले स्थान पर नहीं है। कौन सा धावक (एथलीट) पीछे से चौथे स्थान पर दौड़ रहा है?

  • C
  • A
  • E
  • D

उत्तर: E

प्रश्न 269. चार मित्र A, B, C और D एक सीधी रेखा में खड़े हैं, हालांकि यह जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। A और B कम से कम एक व्यक्ति के आगे हैं। B, C और D के बीच में खड़ा है। D सबसे अंत में नहीं खड़ा है। पहले स्थान पर कौन खड़ा है?

  • A
  • B
  • C
  • D

उत्तर: B

प्रश्न 270. रिया के अंकों की तुलना की जाती है। रिया के अंक मानसी से कम लोकिन टीना से अधिक हैं। ऋतु के अंक टीना, रिया और मानसी से कम हैं। काजल के अंक ऋतु से कम हैं। कितनी लड़कियों के अंक टीना के अंकों से कम हैं?

  • 2
  • 1
  • 4
  • 3

उत्तर: 2