500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 241. एक अस्पताल में आने वाले 150 मरीजों में उच्च रक्तचाप से पीड़ित है 40, हृदय समस्याओं से पीड़ित है 60 तथा 20 दोनों समस्याओं से पीड़ित हैं। मरीजो की संख्या जो दोनों में से किस भी समस्या से पीड़ित नहीं है, होगी-

  • 50
  • 60
  • 70
  • 80

उत्तर: 70

प्रश्न 242. लड़कों की एक पंक्ति में, राहुल ऊपर से 31 वा तथा विनोद नीचे से 53 वाँ है। विनोद तथा राहुल के मध्य 22 लड़के हैं। एक अन्य पंक्ति में 15 लड़कियां भी हैं। कम से कम कितने छात्र हैं।

  • 65
  • 72
  • 75
  • 80

उत्तर: 75

प्रश्न 243. एक पंक्ति में, 25 वृक्ष एक दूसरे से समान दूरी पर लगाए गए हैं। पहले और 25वें वृक्ष के बीच की दूरी 30 मीटर है। तीसरे और 15वें वृक्ष के बीच की दूरी क्या है?

  • 8 मीटर
  • 15 मीटर
  • 16 मीटर
  • 18 मीटर

उत्तर: 15 मीटर

प्रश्न 244. लड़कों की एक पंक्ति में, राहुल का स्थान दायें छोर से 39- वाँ है तथा पंकज का स्थान बायें छोर से 53-वाँ है। उसके स्थानों को परस्पर बदलने के पश्चात, राहुल का स्थान दायें छोर से 64-वाँ हो जाता है। पंक्ति में कितने लड़कें है?

  • 118
  • 117
  • 116
  • 120

उत्तर: 116

प्रश्न 245. लड़कियों की एक पंक्ति में, जिसमें सभी लड़की उत्तर दिशा की ओर देख रहे हैं।, पिंकी दायें छोर से 21वाँ स्थान पर है। रिंकी पिंकी के बायें 10 वें स्थान पर है। यदि मिंकी जो बायें छोर से 17वाँ स्थान पर है, पिंकी के दाये चौथा है। पंक्ति में कुल कितने लड़की है?

  • तय नहीं कर सकते
  • 44
  • 37
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 246. किसी पंक्ति में श्रीमान X सामने से 14वें स्थान पर हैं और श्रीमान Y अन्त से 17वें स्थान पर हैं। जबकि श्रीमान Z, श्रीमान X तथा श्रीमान Y के ठीक मध्य में है। यदि श्रीमान X, श्रीमान Y के आगे हैं और पंक्ति में कुल 48 व्यक्ति है, तो श्रीमान X और श्रीमान Z के बीच कितने व्यक्ति है?

  • 6
  • 7
  • 8
  • 9

उत्तर: 8

प्रश्न 247. एक कक्षा की लड़कियां एक पंक्ति में खड़ी हैं। एक लड़की, दोनों छोरों से क्रमशः सोलहवीं है। कक्षा में कितनी लड़कियां हैं?

  • 27
  • 30
  • 31
  • 23

उत्तर: 31

प्रश्न 248. जिन्होने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनमें से सुनील, शीर्ष से सातवें स्थान पर और नीचे से सोलहवें स्थान पर है। चार लड़कों ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और दो इनमें असफल रहें। कक्षा में कितने लड़कें थे?

  • 20
  • 30
  • 25
  • 28

उत्तर: 28

प्रश्न 249. लड़कों की एक पंक्ति में, विजय बाएं छोर से दसवें स्थान पर है और विक्रम दाएं छोर से सातवें स्थान पर है। अगर विजय और विक्रम के बीच ग्यारह लड़के हैं तो पंक्ति में कितने लड़के हैं?

  • 28
  • 36
  • 43
  • 22

उत्तर: 28

प्रश्न 250. 65 छात्रों की कक्षा में विक्रांत का स्थान शीर्ष से बत्तीसवां है तो अंत से उसका कौन-सा स्थान होगा?

  • 33
  • 34
  • 32
  • 30

उत्तर: 34