500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 231. पुरुषों की एक पंक्ति में मनोज दाईं ओर से 30वें स्थान पर है और किरण बाईं ओर से 20वें स्थान पर है। जब वे अपना स्थान बदल लेते हैं, तो मनोज दाईं ओर से 35वें स्थान पर हो जाता है। तदनुसार उस पंक्ति में पुरुषों की कुल संख्या कितनी है?

  • 45
  • 54
  • 44
  • 34

उत्तर: 54

प्रश्न 232. एक परीक्षा मे उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में गुड्डू का स्थान ऊपर से सोलहवाँ तथा नीचे से उन्तीसवाँ था। छः छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और पाँच अनुत्तीर्ण रहें। कक्षा में कितने छात्र थे?

  • 50
  • 55
  • इनमें से कोई नहीं
  • 56

उत्तर: 55

प्रश्न 233. लड़कियों की एक पंक्ति में दिव्या बाएँ से 18वें स्थान पर तथा नम्रता दाएँ से 12वें स्थान पर है। यदि नम्रता को पाँच स्थान दाएँ प्रतिस्थापित किया जाता है, तब दिव्या की स्थिति नम्रता के तुरन्त दाएँ हो जाती है तो पंक्ति में कुल कितनी लड़कियाँ है?

  • 30
  • 24
  • 22
  • 23

उत्तर: 23

प्रश्न 234. लड़कों की एक पंक्ति में बाएँ से गणेश का क्रम बारहवाँ है तथा दांये से राजन का क्रम पन्द्रहवाँ है। जब वे आपस में स्थिति परिवर्तन करते हैं तब दाहिनी ओर से राजन का बीसवाँ क्रम हो जाता हैं, तो पंक्ति में कितने लड़के हैं?

  • 29
  • 31
  • 32
  • 30

उत्तर: 31

प्रश्न 235. यदि राहुल यह पाता है कि लड़कों की एक पंक्ति में वह दायीं ओर से 12वाँ है तथा बायीं ओर से चौथा है, तो उस पंक्ति में कितने लड़कों को शामिल किया जाना चाहिए, जिससे कि पंक्ति में 28 लड़के हो जाए?

  • 12
  • 13
  • 14
  • 20

उत्तर: 13

प्रश्न 236. एक कक्षा में स्मिता का रैंक ऊपर से छठां है तथा हर्ष का रैंक नीचे से अठारहवाँ है। हर्ष से 15 ऊपर है। मंगेश का रैंक स्मिता से 14 नीचे तथा कक्षा में कितने विद्यार्थी है?

  • 52
  • आँकड़े पर्याप्त नहीं है
  • 54
  • 53

उत्तर: 52

प्रश्न 237. कुछ लड़के एक पंक्ति में बैठे हैं, P बाएँ से 14वें स्थान पर बैठा है और Q दाएँ से सातवें स्थान पर बैठा है। यदि चार लड़के P और Q के मध्य बैठे है, तो पंक्ति में कुल कितने लड़के है?

  • 23
  • 25
  • 21
  • 19

उत्तर: 25

प्रश्न 238. राधा सुनीता से कम आयु की है किंतु रीता से बड़ी है। रीता, गीता से ज्येष्ठ है। श्याम, रीता से ज्येष्ठ है किंतु राधा से कम आयु का है। सबसे कम आयु का कौन है?

  • श्याम
  • रीता
  • राधा
  • गीता

उत्तर: गीता

प्रश्न 239. अगर इलाहाबाद की जनसंख्या गोरखपुर से अधिक है और वाराणसी की जनसंख्या इलाहाबाद से अधिक है जबकि लखनऊ की जनसंख्या वाराणसी से अधिक है किंतु दिल्ली से कम है तो इन शहरों में सबसे कम जनसंख्या का कौन है?

  • इलाहाबाद
  • वाराणसी
  • गोरखपुर
  • लखनऊ

उत्तर: गोरखपुर

प्रश्न 240. पन्ना यमुना से बड़ी हैं सीता चंचल से बड़ी है। रीता सीता जितनी बड़ी नहीं है परन्तु यमुना से बड़ी है। चंचल यमुना जितनी बड़ी नहीं है। सबसे कम उम्र की कौन है?

  • रीता
  • चंचल
  • यमुना
  • सीता

उत्तर: चल