500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 211. यदि दक्षिण-पूर्व को उत्तर में परिवर्तित कर दिया जाए, और उत्तर-पूर्व को पश्चिम में और इसी प्रकार आगे और भी किया जाए तो दक्षिण के स्थान पर क्या आएगा?

  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 212. यदि उत्तर-पश्चिम दक्षिण बन जाता है, उत्तर-पूर्व पश्चिम बन जाता है और आगे ऐसे ही है, तो पूर्व कौन-सी दिशा बनेगा?

  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर

उत्तर: उत्तर-पश्चिम

प्रश्न 213. अमित एक कार में 15 किमी की यात्रा करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 5 किमी की यात्रा करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 15 किमी यात्रा करता है। अब अगर वो पूर्व के सामने है, तो वो किस दिशा में होगा जब उसने यात्रा शुरू की थी?

  • उत्तर
  • पश्चिम
  • दक्षिण
  • पूर्व

उत्तर: पश्चिम

प्रश्न 214. रमेश 20 किमी पश्चिम की तरफ चला, फिर दक्षिण की तरफ मुड़ गया और 20 किमी चला और फिर पूर्व की तरफ मुड़ा और 20 किमी चला। वो अब शुरुआती बिंदु से कितनी दूर है?

  • 80 किमी
  • 60 किमी
  • 40 किमी
  • 20 किमी

उत्तर: 20 किमी

प्रश्न 215. गुरू दक्षिण की तरफ 5 किमी चलता है, बाए मुड़ता है और 7 किमी चलता है। फिर वो उत्तर की तरफ मुड़ता है और 3 किमी चलता है। दोबारा वो पश्चिम की तरफ मुड़ता है और 4 किमी चलता है और कुछ देर रुकता है। फिर वो और 3 किमी चलता है। गुरू शुरूआती बिंदु से कितनी दूरी पर खड़ा हैं?

  • 3 किमी
  • 7 किमी
  • 2 किमी
  • 22 किमी

उत्तर: 2 किमी

प्रश्न 216. रामू दक्षिण की तरफ एक बिंदु पर खड़ा है। वह 15 किमी सीधा चलता है और फिर अंत में दायें मुड़ता है और 15 किमी सीधा चलता है। अब वो शुरूआती बिंदु से कितनी दूरी पर खड़ा हैं?

  • 42 किमी
  • 30 किमी
  • 12 किमी
  • 15√2 किमी

उत्तर: 15√2 किमी

प्रश्न 217. शहर Q शहर P के दक्षिण में 12 किमी की दूरी पर है। शहर R शहर Q के उत्तर-पश्चिम में 13 किमी की दूरी पर है। और शहर P के पश्चिम में है। शहर S शहर R के दक्षिण में 24 किमी की दूरी पर है। शहर S शहर से कितनी दूर है और उससे किस दिशा में है?

  • 15 किमी. दक्षिण
  • 13 किमी. दक्षिण-पश्चिम
  • 14 किमी. उत्तर-पूर्व
  • 16 किमी. उत्तर

उत्तर: 13 किमी. दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 218. रिचा दक्षिण की ओर 8 किमी. तक गाड़ी से जाती है बाईं ओर मुड़ती है और 4 किमी. तक गाड़ी चलाती है। वह फिर बाईं ओर मुड़ती है और 11 किमी. तक गाड़ी चलाती है। वह प्रस्थान स्थल से कितनी दूरी पर है, यदि दोनों स्थलों के बीच सीधा रास्ता हो?

  • 3 किमी.
  • 5 किमी.
  • 7 किमी.
  • 8 किमी.

उत्तर: 5 किमी.

प्रश्न 219. रेणुका अपने घर से चलना शुरू कर पहले पश्चिम की ओर 3 किमी. चलती है, फिर वह उत्तर की ओर मुड़ती है और इसी दिशा में 4 किमी चलती है, तो रेणुका अपने घर से कितनी दूरी पर है?

  • 3 किमी. दक्षिण
  • 5 किमी. पश्चिम
  • 3 किमी. उत्तर
  • 5 किमी. उत्तर-पश्चिम

उत्तर: 5 किमी. उत्तर-पश्चिम

प्रश्न 220. एक आदमी पूर्व दिशा में 15 किमी. चलता है और फिर बाएं मुड़कर 15 किमी. जाता है और फिर बाएं मुड़कर 15 किमी. जाता है। अब वह दाएं मुड़कर 5 किमी. जाता है। प्रारंभिक स्थान से वह कितनी दूरी पर है?

  • 20 किमी.
  • 30 किमी.
  • 25 किमी.
  • 35 किमी

उत्तर: 20 किमी.