500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 201. मैं और मेरा मित्र आपस में 100 मीटर की दूरी पर हैं। हम दोनों एक-दूसरे की ओर चल पड़े। 30 मीटर जाने के बाद मेरा मित्र बाईं ओर मुड़ गया और 10 मीटर चला, इसके बाद वह दाईं ओर मुड़कर 20 मीटर गया, इसके बाद वह फिर दाईं ओर मुड़ा और उसी सड़क पर वापस आ गया जिससे उसने चलना प्रारंभ किया था, यदि हम दोनों समान गति से चलते हैं, तो इस स्थान ‘पर हम-दोनों के बीच कितना फासला होगा ?

  • 50 मी०
  • 40 मी०
  • 30 मी०
  • 20 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 20 मी०

प्रश्न 202. रवि दक्षिण की ओर 16 फीट चलता है, फिर बाएँ मुड़कर 5 फीट चलता है; फिर उत्तर की ओर घूमकर 7 फीट चलता है और इसके बाद अपनी दाईं ओर घूमकर 12 फीट चलता है और फिर अंत में वह बाएँ घूमकर 9 फीट चलता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से अभी कितनी दूर है ?

  • 16 फीट
  • 24 फीट
  • 15 फीट
  • 17 फीट
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 17 फीट

प्रश्न 203. एक व्यक्ति उत्तर की ओर चलता है। थोड़ी देर बाद वह अपने दाहिने ओर थोड़ा आगे जाकर अपने बाएँ घूम जाता है। अंत में 1 किमी० का फासला पारकर वह पुनः अपने बाएँ घूम जाता है। बताएँ कि अब वह किस दिशा में चल रहा है ?

  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: पश्चिम

प्रश्न 204. A, B और C एक बिन्दु से भिन्न-भिन्न दिशाओं में जाते हैं और समान दूरी तय करते हैं। कुछ देर बाद A और C की दिशाओं द्वारा बनाये गये अनुप्रस्थ पथ पर B का पथ समकोण बनाता है। यदि B के दक्षिण-पश्चिम में C हो, तो A के किस दिशा में B होगा ?

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर-पश्चिम

प्रश्न 205. ‘B’, A के दक्षिण-पश्चिम की ओर है; ‘C’, B के पूर्व और A के दक्षिण-पूर्व की ओर है तथा ‘D’, C के उत्तर की ओर B और A के साथ समरेखा पर है। A के किस दिशा में D स्थित है?

  • उत्तर
  • दक्षिण-पूर्व
  • पूर्व
  • उत्तर-पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 206. A ने पश्चिम की ओर 5 किमी० की दूरी तय की और बाईं ओर मुड़कर 3 किमी० चला; पुनः वह दाईं ओर मुड़कर 9 किमी० तय किया। इसके बाद वह उत्तर की ओर 3 किमी० गया। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 6 किमी०
  • 14 किमी०
  • 5 किमी०
  • 3 किमी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 14 किमी०

प्रश्न 207. एक कुत्ते को उसका मालिक, जिसके घर की दिशा पूर्व की ओर है, हर शाम बाहर ले जाता है। वे पश्चिम की ओर 200 मीटर और फिर दक्षिण की ओर 500 मीटर जाते हैं। अब उन्हें अपने घर पहुँचने के लिए कौन-सी दिशा पक़ड़नी चाहिए?

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर
  • पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 208. मैं अपने घर से उत्तर की ओर 15 मी० गया, पश्चिम को मुड़ा और 10 मी० जाकर दक्षिण की ओर मुड़ा और 5 मी० चला। फिर मैं पूर्व की ओर मुड़कर 10 मी० गया। अब मैं अपने घर से किस दिशा की ओर हूँ?

  • पश्चिम
  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 209. यदि धनन्जय मेवात से चलना प्रारंभ करता है और वह बिलोरी के लिए हाता होते हुए जाता है तथा फिर वह बिलोरी से हाता लौट आता है, तो बताएँ कि वह कितनी दूरी तय किया?

  • 44 किमी०
  • 29 किमी०
  • 43 किमी०
  • 52 किमी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 52 किमी०

प्रश्न 210. आनन्द बिलोरी से चम्पा जाता है और वह फिर बिलोरी लौट आता है, कुछ समय बाद वह हाता और मेवात होते हुए गंगापुर जाता है तथा फिर मेवात लौट आता है, तो बताएँ कि उस दिन उसने कितनी दूरी तय की?.

  • 87 किमी०
  • 77 किमी०
  • 63 किमी०
  • 57 किमी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं