500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 151. महेश, रीवा के पिता और वंश के दादा हैं। आकाश, रीवा का भाई है तथा वंश और ऋतु का पिता है। ऋतु, आकाश और माया की इकलौती बेटी है। माया का महेश से क्या संबंध है?

  • बहू
  • चाची
  • बहन
  • बेटी

उत्तर: बहू

प्रश्न 152. यदि स्वाति के पिता उस दिव्या के नाना हैं, जो कि मान्या की पुत्री है, तो मान्या के पति के पिता का दिव्या से क्या संबंध है?

  • मामा
  • दादा
  • पिता
  • चाचा

उत्तर: दादा

प्रश्न 153. रंजना ने एक महिला से कहा, “मेरे पिता और आपके पुत्र पीयूष के दादा हैं”। पीयूष का रंजना से क्या संबंध है?

  • चचेरा भाई
  • भतीजा
  • पोता
  • भाई

उत्तर: भतीजा

प्रश्न 154. एक महिला एक व्यक्ति गोपेश की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहती है, “उसकी बेटी के पिता की माँ की इकलौती बेटी के पति के पिता का इकलौता बेटा मेरे पति की बहन का पति है।” यदि गोपेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है, तो महिला का गोपेश से क्या संबंध है?

  • माँ
  • भतीजी
  • बहन
  • पत्नी

उत्तर: पत्नी

प्रश्न 155. जॉन, मैरी का पिता है तथा जोसफ, मायरा का पुत्र है। ईशु, जॉन का भाई है। जोसफ, मैरी का इकलौता भाई है। मायरा, ईशु से किस प्रकार संबंधित है?

  • बहन
  • चचेरी बहन
  • पत्नी
  • भाभी

उत्तर: भाभी

प्रश्न 156. गणेश अपनी माता के भाई के पिता की पोती के साथ टहल रहा था। वह किसके साथ टहल रहा था?

  • पुत्री
  • माता
  • चचेरी/ममेरी/फुफेरी बहन
  • पोती/नतिनी

उत्तर: चचेरी/ममेरी/फुफेरी बहन

प्रश्न 157. दीवार पर लगे चित्र को देखते हुए उसने कहा, “मेरी भाभी S के पति के पुत्र N की एक बहन R थी।” S, R से किस प्रकार संबंधित है?

  • पुत्री
  • सास
  • पुत्रवधू
  • माता

उत्तर: माता

प्रश्न 158. R. N का भाई है। R, K का एकलौता पुत्र है। S. K की इकलौती बहू है। N, S से किस प्रकार संबंधित है?

  • बहन
  • पुत्री
  • माँ
  • ननद

उत्तर: ननद

प्रश्न 159. A, C का भाई है। B, D की इकलौती बहन * है जो C का मामा है। यदि E, C का पिता है, तो A, B से किस प्रकार संबंधित है?

  • भांजा
  • ताऊ/चाचा
  • कजिन
  • पुत्र

उत्तर: पुत्र

प्रश्न 160. ‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माँ है’।

‘A – B’ का अर्थ है ‘A, B का पति है’।

‘A x B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’।

‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B की बेटी है’।

अतः यदि हम S+Z-RH-P+U × M पर विचार करें, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं होगा?

  • S, R की सास है।
  • U, S का बेटा है।
  • P, R की माँ है।
  • H, M के दादा हैं।

उत्तर: U, S का बेटा है।