500+ Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 121. तस्वीर की ओर देख कर अद्वैता ने कहा, ‘अनिरुद्ध मेरी दादी के बेटी की भतीजी के पिता हैं। मेरे दादा को केवल दो ही संतान थी।’ अनिरुद्ध का अद्वैता से क्या रिश्ता है?

  • भाई-बहन
  • पति-पत्नी
  • मामा-भांजी
  • पिता-बेटी

उत्तर: पिता-बेटी

प्रश्न 122. एक तस्वीर की तरफ देखते हुए, रमेश ने कहा, ‘यह राहुल है, मेरे भाई के पुत्र के इकलौते चाचा की पत्नी का भाई है।’ राहुल रमेश से किस प्रकार संबंधित है?

  • साला
  • भाई
  • चचेरा भाई
  • बेटा

उत्तर: साला

प्रश्न 123. एक तस्वीर को देखकर पुष्पा ने कहा, ‘इस आदमी की पत्नी लक्ष्मी, मेरी बेटी की बुआ की मां है।’ पुष्पा लक्ष्मी से कैसे संबंधित है?

  • सास
  • दादी
  • माँ
  • बहू

उत्तर: बहू

प्रश्न 124. अकबर ने एक तस्वीर की ओर संकेत किया और कहा, ‘वह मेरे साले के पिता के भाई की इकलौती भतीजी है।’ वह अकबर से कैसे संबंधित है?

  • बेटी
  • भाभी
  • बहन
  • पत्नी

उत्तर: पत्नी

प्रश्न 125. एक संयुक्त परिवार मे ‘पिता, माता, 3 विवाहित पुत्र और एक अविवाहित पुत्री हैं। पुत्रों में, दो के प्रत्येक के 2-2 पुत्रियां हैं और एक के एक पुत्र है। परिवार में महिला सदस्य कितनी हैं?

  • 3
  • 6
  • 9
  • 2

उत्तर: 9

प्रश्न 126. एक परिवार में श्रीप्रकास के साथ उसकी पत्नी और उसके दो विवाहित भाई हैं जिनमें से एक के दो बच्चे हैं और दूसरे के कोई संतान नहीं है। परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?

  • 12 सदस्य
  • 8 सदस्य
  • 6 सदस्य
  • 10 सदस्य

उत्तर: 8 सदस्य

प्रश्न 127. एक परिवार में एक व्यक्ति, उसके तीन पुत्र, उनकी पत्नियाँ और प्रत्येक पुत्र के परिवार में तीन-तीन बच्चे हैं। परिवार में कुल कितने सदस्य है?

  • 12
  • 13
  • 15
  • 17

उत्तर: 17

प्रश्न 128. एक आदमी के चित्र को देखते हुए इरफान ने कहा, ‘उसकी माँ मेरे पिता के बेटे की पत्नी है’ मेरे कोई भाई या बहन नहीं है, तो इरफान किसके चित्र को देख रहा था?

  • अपने बच्चे की
  • अपने पिता की
  • अपने पोते की
  • अपने भतीजे की

उत्तर:अपने बच्चे की

प्रश्न 129. रितु एक व्यक्ति के चित्र की ओर संकेत करते हुए कहती है, ‘वह मेरे पुत्र की पत्नी के इकलौते अविवाहित भाई के इकलौते भतीजे के दादा हैं।’ वह व्यक्ति रितु से किस प्रकार संबंधित है?

  • पति
  • ससुर
  • पिता
  • दादा

उत्तर: पति

प्रश्न 130. एक छायचित्र की ओर इशारा करते हुए सुरेश ने अपने मित्र सुनील से कहा कि, ‘वह मेरी माता के पिता की इकलौती पुत्री है।’ तो सुरेश का, छायचित्र की स्त्री से क्या संबंध है?

  • पुत्री
  • पुत्र
  • भाई
  • निर्णय करना असंभव है।

उत्तर: पुत्र