250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 51. वह थर्मामीटर जो 2000°C मापने हेतु उपयुक्त हो, वह है-

  • पारे का थर्मामीटर
  • पूर्ण विकिरण (Radiation) पाइरोमीटर
  • वाष्प दबाव थर्मामीटर
  • गैस थर्मामीटर

उत्तर: गैस थर्मामीटर

प्रश्न 52. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है क्योंकि :

  • अधिक दाब पर पानी कम तापक्रम पर उबलने लगता है।
  • अधिक दाब पर पानी अधिक तापक्रम पर उबलने लगता है।
  • पानी 100°C पर ही उबलता है लेकिन अधिक दाब पर ऊष्मा की मात्रा अधिक होती है।
  • कूकर के अन्दर संवहन धाराएं उत्पन्न हो जाती है।

उत्तर: अधिक दाब पर पानी अधिक तापक्रम पर उबलने लगता है।

प्रश्न 53. जब पानी में नमक मिलाया जाता है तो निम्न में से कौन सा परिवर्तन होता है?

  • क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्दु घटता है।
  • क्वथनांक घटता है और जमाव बिन्दु बढ़ता है।
  • क्वथनांक व जमाव बिन्दु दोनों घटते हैं।
  • क्वथनांक व जमाव बिन्दु दोनों बढ़ते हैं।

उत्तर: क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्दु घटता है।

प्रश्न 54. प्रेशर कुकर के अन्दर का उच्चतम ताप निर्भर करेगा-

  • ऊपर के छेद का क्षेत्रफल व उस पर रखा गया वजन पर
  • ऊपर के छेद का क्षेत्रफल व पकाए जाने वाले पदार्थ पर
  • ऊपर के छेद पर रखा गया वजन व पकाए जाने वाले पदार्थ पर
  • ऊपर के छेद के केवल क्षेत्रफल पर

उत्तर: ऊपर के छेद का क्षेत्रफल व उस पर रखा गया वजन पर

प्रश्न 55. एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है-

  • 37 डिग्री सेल्सियस
  • 37 डिग्री फारेनहाइट
  • 98.4 डिग्री सेल्सियस
  • 98.4 डिग्री कैल्विन

उत्तर: 37 डिग्री सेल्सियस

प्रश्न 56. बादल आच्छादित रातें स्वच्छ आकाश वाली रातों से अधिक गरम होती है, क्योंकि

  • बादल पृथ्वी तथा हवा से ऊष्मा का विकिरण रोकता है।
  • बादल दिन में सूर्य की रोशनी को ग्रहण करते हैं और रात को गर्मी का विकिरण करते हैं।
  • बादल वातावरण को आर्द्र बनाते हैं तथा ऊष्मा उत्पन्न करते हैं।
  • बादल हवा की गति को अवरुद्ध करके उष्णता उत्पन्न करते हैं।

उत्तर: बादल पृथ्वी तथा हवा से ऊष्मा का विकिरण रोकता है।

प्रश्न 57. नशीतकाल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें हमें अधिक गरम क्यों रख सकती हैं?

  • दो पतली कमीजें अधिक मोटी हो जाती हैं, अतः ऊमा के संचरण को रोकती हैं
  • दो कमीजों के बीच वायु की परत सुचालक के रूप में काम करती है।
  • दो कमीजों के बीच वायु की परत रोधी माध्यम के रूप में काम करती है
  • ऊष्मा का विकिरण नहीं होता है

उत्तर: दो कमीजों के बीच वायु की परत रोधी माध्यम के रूप में काम करती है

प्रश्न 58. ईंट के बने भवनों की तुलना में कच्ची मिट्टी के मकान ग्रीष्म में ठण्डे और शीतकाल में अधिक गर्म होने का कारण है-

  • कच्ची मिट्टी अच्छी चालक है
  • कच्ची मिट्टी बुरी चालक है
  • कच्ची मिट्टी कम ऊष्मा रोधी है
  • जल-वाष्पन से गर्मियों में ठण्डक और छिद्रों में आने वाले धूप के कारण सर्दियों में गर्म हो जाती है

उत्तर: कच्ची मिट्टी बुरी चालक है

प्रश्न 59. शीत काल में हैंड पम्प का पानी गरम होता है क्योंकि- .

  • शीत काल में हमारा शरीर ठंडा होता है, अतः जल गरम प्रतीत होता है
  • पृथ्वी के भीतर तापमान वायुमंडल के तापमान से अधिक होता है
  • पम्पिंग क्रिया से घर्षण पैदा होता है जिससे जल गरम हो जाता है
  • भीतर से जल बाहर निकलता है और परिवेश से ऊष्मा का अवशोषण कर लेता है

उत्तर: पृथ्वी के भीतर तापमान वायुमंडल के तापमान से अधिक होता है

प्रश्न 60. जब बन्द थैली में रखे बद्धवत् खाद्य पदार्थ को सूक्ष्म तरंग में तापित किया जाता है, तब सबसे पहले थैली में छेद क्यों करते हैं?

  • थैली को भाप के दाब से फटने से बचाने के लिए
  • ताप को छेद के द्वारा खाद्य पदार्थ में प्रवेश कराने के लिए
  • सूक्ष्म तरंग को छेद के द्वारा खाद्य पदार्थ में प्रवेश कराने के लिए
  • खाद्य पदार्थ के सुगंध को छेद के द्वारा बाहर आने के लिए

उत्तर: थैली को भाप के दाब से फटने से बचाने के लिए