250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 41. एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊँचाई तक चढ़ता है, तो इसका कारण है –

  • तरल, जल की अपेक्षा अधिक श्यान (Viscous) है।
  • तरल का ताप जल की अपेक्षा अधिक है।
  • तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम है।
  • तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा ज्यादा है।

उत्तर: तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा ज्यादा है।

प्रश्न 42. शीतकाल में जब झील की ऊपरी सतह का पानी बर्फ में बदल जाता है फिर भी जलीय जन्तु जीवित रहते हैं, क्योंकि-

  • वे बर्फ में साँस ले सकते हैं
  • उनके अन्दर काफी मात्रा में ऑक्सीजन संचित रहती है
  • उनके शरीर की बनावट इस प्रकार की है कि वे ऑक्सीजन के बिना भी रह सकते हैं
  • पानी का घनत्व 4° से. पर सबसे अधिक होता है जिससे बर्फ की ऊपरी सतह के नीचे पानी रहता है

उत्तर: पानी का घनत्व 4° से. पर सबसे अधिक होता है जिससे बर्फ की ऊपरी सतह के नीचे पानी रहता है

प्रश्न 43. साबुन के बुलबुले के अंदर का दाब-

  • वायुमण्डलीय दाब से अधिक होता है।
  • वायुमण्डलीय दाब से कम होता है।
  • वायुमण्डलीय दाब के बराबर होता है।
  • वायुमण्डलीय दाब का आधा होता है।

उत्तर: वायुमण्डलीय दाब से अधिक होता है।

प्रश्न 44. जल की सतह पर तेल फैल जाता है, क्योंकि-

  • तेल जल की अपेक्षा अधिक घना होता है।
  • तेल जल की अपेक्षा कम घना होता है।
  • तेल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा अधिक होता है।
  • तेल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम होता है।

उत्तर: तेल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम होता है।

प्रश्न 45. जब कुएँ से पानी की बाल्टी को ऊपर खींचते हैं तो ह महसूस होता है कि बाल्टी –

  • पानी की सतह से ऊपर भारी हो गई है।
  • पानी की सतह से ऊपर हल्की हो गई है।
  • पानी से बाहर आकर स्थिरता खो बैठी है।
  • पानी से बाहर आकर उसके द्रव्यमान (Mass) में प्राप्ति हुई।

उत्तर: पानी की सतह से ऊपर भारी हो गई है।

प्रश्न 46. किसी विशाल झरने की तली में पानी का तापक्रम, उसके सबसे ऊपरी भाग की तुलना में अधिक होता है, क्योंकि

  • गिरता हुआ पानी सूर्य की गर्मी सोख लेता है
  • तली के पानी में अधिक स्थितिज ऊर्जा होती है
  • गिरते हुए पानी की गतिज ऊर्जा, ऊष्मा में परिवर्तित हो जाती है
  • नदी तल के शैलों में से ऊष्मा निकलती है

उत्तर: तली के पानी में अधिक स्थितिज ऊर्जा होती है

प्रश्न 47. कड़े जाड़े में झील की सतह हिमशीतित हो जाती है, किन्तु उसके तल में जल द्रव अवस्था में बना रहता है। यह किस कारण से होता है?

  • बर्फ ऊष्मा की कुचालक है
  • झील की सतह और वायु का तापमान एक-सा होने के कारण ऊष्मा की कोई हानि नहीं होती
  • जल की सघनता 4°C पर अधिकतम होती है।
  • इस सन्दर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है

उत्तर: जल की सघनता 4°C पर अधिकतम होती है।

प्रश्न 48. एक साफ शीशे के प्लेट पर पानी की बूँद गिरने से वह फैल जाता है, जबकि पारे की एक बूँद गोलाकार बनी रहती है, क्योंकि –

  • पारा धातु होता है
  • वायु की उत्प्त
  • पारे का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक होता है
  • पारे का ससंजन (Cohesion) उसका शीशे के साथ आसंजन (Adhesion) से अधिक होता है
  • पानी का ससंजन, उसका शीशे के साथ आसंजन से अधिक होता है

उत्तर: पारे का ससंजन (Cohesion) उसका शीशे के साथ आसंजन (Adhesion) से अधिक होता है

प्रश्न 49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए यदि केशिकत्व की परिघटना नहीं होती, तो

  1. किरोसिन दीप का उपयोग मुश्किल हो जाता
  2. यदि मृदुपेय का उपभोग करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग नहीं कर पाता
  3. स्याही-सोख पत्र काम करने में विफल हो जाता
  4. बड़े पेड़, जिन्हें हम अपने चारों ओर देखते हैं, पृथ्वी पर नहीं उगते

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं :

  • केवल 1, 2 और 3
  • केवल 3, 3 और 4
  • केवल 2 और 4
  • 1, 2, 3 और 4

उत्तर: केवल 3, 3 और 4

प्रश्न 50. जब सीले बिस्कुटों को थोड़ी देर के लिए फ्रिज के अन्दर रखा जाता है तो वह कुरकुरे हो जाते हैं, क्योंकि :

  • ठंड से अतिरिक्त नमी बाहर आ जाती है।
  • फ्रिज के अन्दर आर्द्रता कम होती है इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।
  • फ्रिज के अन्दर आर्द्रता अधिक होती है इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।
  • फ्रिज के अन्दर दाब अधिक होता है जिससे अधिक नमी बाहर आने में मदद मिलती है।

उत्तर: फ्रिज के अन्दर आर्द्रता कम होती है इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।