250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 31. एक मकान की छत से भूमि की ओर एक पत्थर गिराया जाता है। उस पत्थर की गतिज (कायनेटिक) ऊर्जा अधिकतम कब होगी?

  • उसे गिराने के तुरंत बाद
  • उसके आधी दूरी तक पहुंचने के बाद
  • भूमि पर पहुंचने के ठीक पहले
  • भूमि पर पहुंचने के बाद

उत्तर: भूमि पर पहुंचने के ठीक पहले

प्रश्न 32. पैराशूट धीरे-धीरे नीचे आता है, जबकि उसी ऊँचाई से फेंका गया पत्थर तेजी से गिरता है, क्योंकि-

  • पत्थर पैराशूट से भारी है
  • पैराशूट में विशेष तंत्रों की व्यवस्था है
  • पैराशूट के पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्यादा है, अतः वायु का प्रतिरोध अधिक है
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: पैराशूट के पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्यादा है, अतः वायु का प्रतिरोध अधिक है

प्रश्न 33. निम्न कथन पर तथा उससे निकाले गये निष्कर्ष पर विचार करिये तथा बताइये कि कौन-सा निष्कर्ष सही है?

कथन : भरी हुई गाड़ी (Cart) को चलाने में, उसे चलायमान रखने के लिए आवश्यक ताकत से अपेक्षाकृत अधिक ताकत से धक्का देना पड़ता है।

निष्कर्ष:

  • किसी चलायमान वस्तु का भार कम हो जाता है
  • प्रारम्भ में पहिये फिसलने लगते हैं
  • एक बार गाड़ी चल पड़ने के बाद घर्षण कम होता है
  • अभ्यास से निपुणता प्राप्त होती है

उत्तर: एक बार गाड़ी चल पड़ने के बाद घर्षण कम होता है


प्रश्न 34. पृथ्वी अपने कक्ष में लगभग 4400 किमी. प्रति घंटा की गति से घूमती है। इस तेज गति को हम अनुभव क्यों नहीं करते हैं?

  • पृथ्वी के आकार की अपेक्षा में हम बहुत छोटे हैं
  • अपने कक्ष में पृथ्वी की गति की अपेक्षा में हमारी गति शून्य है
  • सम्पूर्ण सूर्यमंडल भी चलायमान है
  • पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण निरन्तर हमें पृथ्वी के केन्द्र की ओर खींचता है

उत्तर: अपने कक्ष में पृथ्वी की गति की अपेक्षा में हमारी गति शून्य है

प्रश्न 35. प्रकृति के ज्ञात बलों को चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जैसे कि गुरुत्व, विद्युत चुम्बकत्व, दुर्बल नाभिकीय बल और प्रबल नाभिकीय बल। उनके सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  • गुरुत्व, चारों में सबसे प्रबल है
  • विद्युत-चुम्बकत्व सिर्फ विद्युत आवेश वाले कणों पर क्रिया करता है
  • दुर्बल नाभिकीय बल विघटनाभिकता का कारण है
  • प्रबल नाभिकीय बल परमाणु के केन्द्रक में प्रोट्रानों और न्युट्रानों को धारित किये रखता है

उत्तर: गुरुत्व, चारों में सबसे प्रबल है

प्रश्न 36. ‘विकसित लेजर व्यतिकरणमापी अंतरिक्ष एंटेना’ (इवाल्व्ड लेजर इंटरफेरोमीटर स्पेस एंटेना/eLISA) परियोजना का क्या प्रयोजन है?

  • न्यूट्रिनों का संसूचन करना
  • गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना
  • प्रक्षेपणास्त्र रक्षा प्रणाली की प्रभावकारिता का संसूचन करना
  • हमारी संचार प्रणालियों पर सौर प्रज्वाल (सोलर फ्लेयर) के प्रभाव का अध्ययन करना

उत्तर: गुरुत्वीय तरंगों का संसूचन करना

प्रश्न 37. लोहे की कील पारे पर क्यों तैरती है, जबकि वह पानी में डूब जाती है?

  • लोहे की पारे से रासायनिक क्रिया की प्रवृत्ति पानी की तुलना में कम होने के कारण।
  • लोहे का भार पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
  • लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
  • पारा पानी से भारी है।

उत्तर: लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम।

प्रश्न 38. कथन (A): जब कोई जहाज नदी से निकलकर सागर में प्रवेश करता है तो वह कुछ ऊपर उठ जाता है।

कारण (R): सागर के जल का घनत्व नदी के जल के घनत्व से अधिक है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्न में से कौनसा सत्य है?

  • A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
  • A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • A सत्य है, किन्तु R गलत है।
  • A गलत है परन्त R सही है।

उत्तर: A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।

प्रश्न 39. वर्षा की बूँदें गोलाकार होती हैं, क्योंकि –

  • वे बहुत ऊँचाई से गिरती हैं।
  • हवा में प्रतिरोध होता है।
  • जल में पृष्ठ तनाव होता है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: उपर्युक्त में से कोई नहीं।

प्रश्न 40. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि मौसम –

  • स्थिर तथा शान्त होगा
  • वर्षायुक्त होगा
  • ठंडा होगा
  • तूफानी होगा

उत्तर: तूफानी होगा