250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 21. कथन (A): कृत्रिम उपग्रह हमेशा पृथ्वी दिशा में छोड़े जाते हैं। कारण (R): पृथ्वी पूर्व से पश्चिम की ओर चक्कर लगाती है और इसलिए उपग्रह को निकास वेग मिल जाता है।

  • A, R दोनों सत्य हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A, R दोनों सत्य हैं किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सत्य है किन्तु R असत्य है।
  • R सत्य है किन्तु A असत्य है।

उत्तर: A सत्य है किन्तु R असत्य है।

प्रश्न 22. यदि किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर रूप से ऊपर फेंका जाए, तो गुरत्वीय त्वरण-

  • गेंद की गति की विपरीत दिशा में होगा
  • गेंद की गति की दिशा में होगा
  • जैसे-जैसे गेंद नीचे आती हैं, त्वरण में वृद्धि होती है
  • उच्चतम बिन्दु पर शून्य हो जाता है।

उत्तर: गेंद की गति की विपरीत दिशा में होगा

प्रश्न 23. किसी बाँध की दीवार नींव (आधार) पर अधिक चौड़ी होती है, क्योंकि-

  • धारारेखन आवश्यक होता है
  • वह गहराई के साथ बढ़ने वाले दाब को सहन कर सकती है
  • वह क्षैतिज समतल (होरिजोंटल प्लेन) में बढ़ने वाले दाब को सहन कर सकती है
  • वह वायुमण्डलीय दाब के साथ बढ़ने वाले दाब को सहन कर सकती है

उत्तर: वह क्षैतिज समतल (होरिजोंटल प्लेन) में बढ़ने वाले दाब को सहन कर सकती है

प्रश्न 24. चिमटा (फायर टोंग्स) किस प्रकार के उत्तोलक का उदाहरण है?

  • प्रथम प्रकार का
  • द्वितीय प्रकार का
  • तृतीय प्रकार का
  • प्रथम एवं द्वितीय प्रकार के उत्तोलकों के संयोजन का
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: तृतीय प्रकार का

प्रश्न 25. व्यक्ति का भार उस लिफ्ट में अधिक होगा, जो-

  • स्थिर वेग से ऊपर की ओर चलता है
  • स्थिर वेग से नीचे की ओर चलता है
  • ऊपर की ओर त्वरित होने वाले
  • नीचे की ओर त्वरित होने वाले

उत्तर: ऊपर की ओर त्वरित होने वाले

प्रश्न 26. लोलक घड़ियाँ गर्मियों में क्यों सुस्त हो जाती हैं –

  • गर्मियों में दिन लम्बे होने के कारण।
  • कुण्डली में घर्षण के कारण।
  • लोलक की लम्बाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है।
  • गर्मी में लोलक का भार बढ़ जाता है।

उत्तर: लोलक की लम्बाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है।

प्रश्न 27. कथन (A): एक पूर्णतः घर्षणहीन पृष्ठ (Completely Frictionless Surface) पर खड़ा एक व्यक्ति सीटी बजाने से अपने को गति में ला सकता है।

कारण (R): यदि किसी तंत्र पर कोई बाह्य बल क्रियाशील नहीं है, तो इसका संवेग H परिवर्तित नहीं हो सकता। कूट-

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

प्रश्न 28. यदि पृथ्वी और सूर्य की दूरी जो है उसके स्थान पर दो गुनी होती तो सूर्य द्वारा पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल जो पड़ता है, वह होता –

  • ऊपर से नीचे की ओर ऋजुरेखीय पथ
  • वर्तुल पथ
  • परवलयिक (पेराबोलिक) पथ
  • अतिपरवलयिक पथ

उत्तर: परवलयिक (पेराबोलिक) पथ

प्रश्न 29. कोई पिंड वेग V के साथ ऊपर की ओर ऊर्ध्वाधर रूप से फेंका जाता है, यह ऊंचाई h तक पहुंचने के बाद पृथ्वी की ओर लौट आता है, पिंड द्वारा तय की गई दूरी तथा विस्थापन का अनुपात क्या है?

  • 2 h
  • h
  • शून्य
  • अनंत

उत्तर: अनंत

प्रश्न 30. यदि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अचानक लुप्त हो जाता है तो निम्न में से कौन-सा परिणाम सही होगा?

  • वस्तु का भार शून्य हो जायेगा परन्तु द्रव्यमान वही रहेगा
  • वस्तु का द्रव्यमान शून्य हो जायेगा परन्तु भार वही रहेगा
  • वस्तु का भार तथा द्रव्यमान दोनों शून्य हो जाएँगे
  • वस्तु का द्रव्यमान बढ़ जायेगा

उत्तर: वस्तु का भार शून्य हो जायेगा परन्तु द्रव्यमान वही रहेगा