250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 231. ध्वनि का वेग अधिकतम होता है :

  • वायु में
  • द्रव में
  • धातु में
  • निर्वात में

उत्तर: धातु में

प्रश्न 232. लगभग 20°C के तापक्रम पर किस माध्यम में ध्वनि की गति अधिकतम रहेगी?

  • हवा
  • ग्रेनाइट
  • पानी
  • लोहा

उत्तर: लोहा

प्रश्न 233. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हृदय, अपश्रव्य आवृत्ति पर कम्पन करता है।
  2. ध्वनि की गति गैस में, द्रव एवं ठोस की तुलना में अधिक होती है।
  3. मैक संख्या, ध्वनि की गति वर्णित करने के लिए प्रयोग में लाते हैं।
  4. पराश्रव्य ध्वनि की आवृत्ति 20,000 हर्ट्ज से अधिक होती है।

इन कथनों में

  • 1, 2 तथा 3 सही है
  • 2, 3 तथा 4 सही हैं
  • 1,3 और 4 सही हैं
  • 1,2 और 4 सही हैं

उत्तर: 1,3 और 4 सही हैं

प्रश्न 234. कथन (A): अनुरणन, विशेषतः बड़े गिरजाघरों तथा अन्य बड़े भवनों में प्रतीत होती है।

कारण (R): दीवारों, छत एवं धरातल से ध्वनि का परावर्तन हो सकता है।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

कूट :

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।

प्रश्न 235. “किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु की स्थिति और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई बाह्य बल सक्रिय न हो।” यह है-

  • न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
  • न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम
  • न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
  • गैलीलियो का गति विषयक नियम

उत्तर: न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम

प्रश्न 236. एक अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी तल की तुलना में चन्द्र तल पर अधिक ऊंची छलांग लगा सकता है, क्योंकि –

  • वह चन्द्रमा पर भारहीन होता है।
  • चन्द्रमा पर कोई वातावरण नहीं है।
  • चन्द्र तल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में अत्यल्प है।
  • चन्द्रमा पृथ्वी से छोटा है।

उत्तर: चन्द्र तल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में अत्यल्प है।

प्रश्न 237. जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान १°C से गिरा कर 3°C कर दिया जाता है?

  • आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होगा
  • आयतन पहले बढ़ेगा और बाद में घटेगा
  • आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा
  • पानी जम जाएगा

उत्तर: आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा

प्रश्न 238. एक बीकर में पानी पर बर्फ तैर रही है। जब बर्फ पूर्णतः पिघल जाएगी तो बीकर में पानी का तल-

  • बढ़ेगा
  • घटेगा
  • उतना ही रहेगा
  • पहले बढ़ेगा बाद में घटेगा

उत्तर: उतना ही रहेगा

प्रश्न 239. जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है तो बोतल टूट जाती है, जाता है और उसे जमने दिया क्योंकि-

  • पानी जमने पर फैलता है।
  • बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है।
  • बोतल के बाहर का तापक्रम अन्दर से ज्यादा होता है।
  • पानी गर्म करने पर फैलता है।

उत्तर: पानी जमने पर फैलता है।

प्रश्न 240. सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है, क्योंकि-

  • बर्फ सड़क से सख्त होती है।
  • सड़क बर्फ से सख्त होती है।
  • जब हम अपने पैर से धक्का देते हैं तो बर्फ कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती।
  • बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।

उत्तर: बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।