250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 221. कमरे में रखे रेफ्रिजरेटर का दरवाजा खोलकर-

  • आप कमरे को कुछ डिग्री ठंडा कर सकते हैं।
  • आप इसको रेफ्रिजरेटर के तापमान तक ठंडा कर सकते हैं।
  • आप अंततः कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं।
  • आप कमरे को न तो गर्म न ठंडा कर सकते हैं।

उत्तर: आप अंततः कमरे को थोड़ा गर्म कर सकते हैं।

प्रश्न 222. पेरिस्कोप जूम लेन्स क्या होता है?

  • यह एक नियत फोकस दूरी वाला लेन्स होता है
  • यह एक परिवर्ती फोकस दूरी वाला लेन्स होता है
  • यह लेन्स रेडियो टेलिस्कोपों में प्रयोग किया जाता है
  • उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर: यह एक परिवर्ती फोकस दूरी वाला लेन्स होता है

प्रश्न 223. मोटरकारों में हैडलाइट की चौंध को हटाने के लिए-

  • पतली परतें (फिल्में) प्रयुक्त की जाती हैं
  • फिल्टर (निस्यंदक) प्रयुक्त किए जाते हैं
  • पोलेरॉइड प्रयुक्त किए जाते हैं
  • काँच के प्रिज्म प्रयुक्त किए जाते हैं

उत्तर: पोलेरॉइड प्रयुक्त किए जाते हैं

प्रश्न 224. सिग्नल लाल होते हैं जब कि आँख पीले के प्रति अधिक संवेदी होती है, क्योंकि-

  • पीले की अपेक्षा लाल में अवशोषण कम होता है अतः लाल काफी दूर से दृश्य होता है
  • लाल की अपेक्षा पीले प्रकाश में प्रकीर्णन कम होता है
  • लाल प्रकाश का तरंगदैर्ध्य पीले प्रकाश से अधिक होता है।
  • उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर: लाल प्रकाश का तरंगदैर्ध्य पीले प्रकाश से अधिक होता है।

प्रश्न 225. प्रकाश के लिए निम्नलिखित कथनों में कौन-सा गलत है?

  • वह ध्वनि की गति से अधिक तीव्रता से चलता है
  • वह निर्वात में से गुजर सकता है
  • वह निर्वात में से नहीं गुजर सकता है
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: वह निर्वात में से नहीं गुजर सकता है


प्रश्न 226. सिग्नल के लिए लाल बत्ती का प्रयोग इसलिए किया जाता है, क्योंकि-

  • इसका दीर्घ तरंगदैर्ध्य होता है
  • इसमें उच्च तीव्रता होती है
  • इसकी उच्च आवृत्ति होती है
  • माध्यम में निम्न प्रकीर्णन होता है

उत्तर: माध्यम में निम्न प्रकीर्णन होता है

प्रश्न 227. कथन (A): खतरे का सिग्नल लाल रंग का बनाया जाता है।

कारण (R): लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है। कूट :

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

उत्तर: (A) और (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

प्रश्न 228. निम्नलिखित में किसका वेग अधिकतम होता है?

  • कास्मिक किरण
  • प्रकाश
  • इलेक्ट्रॉन
  • पराध्वनिक तरंग

उत्तर: प्रकाश

प्रश्न 229. आइनस्टाइन को निम्न में से उसके किस सिद्धान्त के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था?

  • सापेक्षता के सिद्धान्त के लिए
  • प्रकाश विद्युत के सिद्धान्त के लिए
  • विशिष्ट उष्मा के सिद्धान्त के लिए
  • ब्राउनियन गति के सिद्धान्त के लिए

उत्तर: प्रकाश विद्युत के सिद्धान्त के लिए

प्रश्न 230. इन्द्रधनुष के सीमान्त वर्णपट्ट होते हैं-

  • नीला और लाल
  • लाल और बैंगनी
  • हरा और बैंगनी
  • पीला और नीला

उत्तर: लाल और बैंगनी