250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 211. रेफ्रिजरेटर में थर्मोस्टेट का कार्य है-

  • तापमान को कम करना
  • हिमायन ताप को बढ़ाना
  • एक समान तापमान को बनाए रखना
  • गलांक को घटाना

उत्तर: एक समान तापमान को बनाए रखना

प्रश्न 212. जब दो विभिन्न ताप वाली वस्तुओं को आपस में मिलाया जाता है, तो मिश्रण का ताप होगा-

  • अधिक ताप वाली वस्तु के ताप से भी अधिक –
  • अधिक ताप वाली वस्तु के ताप से कम, लेकिन कम ताप वाली वस्तु के ताप से अधिक
  • दोनों वस्तुओं के तापों के योग के बराबर
  • कम ताप वाली वस्तु के ताप से भी कम

उत्तर: अधिक ताप वाली वस्तु के ताप से कम, लेकिन कम ताप वाली वस्तु के ताप से अधिक

प्रश्न 213. ताप का SI मात्रक है-

  • डिग्री सेल्सियस
  • डिग्री सेण्टीग्रेड
  • एंगस्ट्राम
  • केल्विन

उत्तर: केल्विन

प्रश्न 214. केल्विन पैमाने के किस बिन्दु पर जल उबलता है?

  • 737 K
  • 373 K
  • 210 K
  • 100 K

उत्तर: 373 K

प्रश्न 215. ठण्डे प्रदेशों में जहाँ तापमान 0°C तक चला जाता है वहाँ किसान अपने फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों को पानी से भर देते हैं क्योंकि-

  • जल ठण्डे प्रदेशों में प्रचुरता में पाया जाता है
  • जल की विशिष्ट ऊष्मा कम होती है और 4°C से कम
  • पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है
  • ठंडे प्रदेशों में जड़ों द्वारा प्रचुर मात्रा में जल का अवशोषण होता है

उत्तर: पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है

प्रश्न 216. जब पानी को 0°C से 4°C के बीच गर्म किया जाता है, तो उसका आयतन :

  • बढ़ेगा
  • घटेगा
  • पहले बढ़ेगा बाद में घटेगा
  • यथावत् रहेगा

उत्तर: घटेगा

प्रश्न 217. ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक ताप नाभिकीय अभिक्रियायें होती हैं-

  • पृथ्वी के केन्द्र पर
  • तारों के अन्दर
  • ज्वालामुखियों में
  • कृत्रिम उपग्रहों में

उत्तर: तारों के अन्दर

प्रश्न 218. एक गोल, एक घन और एक वृत्ताकार प्लेट 200°C तक गरम किए जाते हैं और ठंडे होने के लिए छोड़े जाते हैं उनमें क्या शीघ्रातिशीघ्र ठंडा होगा?

  • घन
  • गोला
  • वृत्ताकार प्लेट
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: वृत्ताकार प्लेट

प्रश्न 219. पानी से भरी डाट लगी बोतल जमने पर टूट जाएगी क्योंकि-

  • जमने पर बोतल सिकुड़ती है।
  • जमने पर जल का आयतन घट जाता है।
  • जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता है।
  • कांच ऊष्मा का कुचालक है।

उत्तर: जमने पर जल का आयतन बढ़ जाता है।

प्रश्न 220. जब पानी को 0°C से 10°C तक गर्म किया जाता है, इसका आयतन-

  • बढ़ता है
  • घटता है
  • नहीं बदलता
  • पहले घटता है, और तब बढ़ता है

उत्तर: पहले घटता है, और तब बढ़ता है