250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 201. प्रेशर कूकर में खाना कम समय में पकता है, क्योंकि-

  • अधिक दाब के कारण उबलते समय पानी का ताप कम हो जाता है
  • चारों ओर से बन्द होने के कारण वायु का प्रभाव नहीं पड़ता है
  • अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ़ जाता है
  • प्रयुक्त पानी का वाष्पन बहुत कम होता है

उत्तर: अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ़ जाता है

प्रश्न 202. यदि हवा का तापमान बढ़ता है तो उसकी जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता-

  • घटती है
  • बढ़ती है
  • पहले घटती है पुनः बढ़ती है
  • कोई प्रभाव नहीं पड़ता

उत्तर: बढ़ती है

प्रश्न 203. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होंगे?

  • 100
  • -40
  • 212
  • 40

उत्तर: -40

प्रश्न 204. ग्रीष्म काल में आर्द्र ऊष्मा का अनुभव होता है, जब मौसम-

  • अपक्क होता है
  • तीक्ष्ण होता है
  • झुलसाने वाला होता है
  • उमस वाला होता है

उत्तर: उमस वाला होता है

प्रश्न 205. गर्मियों में सफेद कपड़े पहनना ज्यादा आरामदेह है क्योंकि :

  • वे अपने ऊपर पड़ने वाली सारी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं।
  • वे शरीर से स्थानान्तरित होने वाली सारी ऊष्मा को विकिरित कर देते हैं।
  • वे पसीना सोख लेते हैं।
  • वे आँखों को शीतलता प्रदान करते हैं।

उत्तर: वे अपने ऊपर पड़ने वाली सारी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं।

प्रश्न 206. कमरे को ठण्डा किया जा सकता है-

  • पानी के बहने से
  • सम्पीडित गैस को छोड़ने से
  • रसोई गैस से
  • ठोस को पिघलाने से

उत्तर: सम्पीडित गैस को छोड़ने से

प्रश्न 207. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती क्योंकि-

  • वाष्पीकरण की दर तेज होती है।
  • हवा में नमी कम होती है।
  • तापमान ऊंचा रहता है।
  • आकाश साफ नहीं होता है।

उत्तर: वाष्पीकरण की दर तेज होती है।

प्रश्न 208. निम्नलिखित अवस्थाओं में से किसमें गीले कपड़े सबसे जल्दी सूख जाएँगे?

  • 100% आर्द्रता, 60°C तापक्रम
  • 100% आर्द्रता, 20°C तापक्रम
  • 20% आर्द्रता, 20°C तापक्रम
  • 20% आर्द्रता, 60°C तापक्रम

उत्तर: 20% आर्द्रता, 60°C तापक्रम

प्रश्न 209. जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट जाती है, क्योंकि-

  • पानी जमने पर फैलता है।
  • बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है।
  • बोतल के बाहर का तापक्रम अन्दर से ज्यादा होता है।
  • पानी गर्म करने पर फैलता है।

उत्तर: पानी जमने पर फैलता है।

प्रश्न 210. थर्मोस्टेट वह यंत्र है जो :

  • ऊष्मा मापता है।
  • तापक्रम मापता है।
  • किसी निकाय का तापक्रम स्वनियंत्रित करता है।
  • किसी निकाय का दाब स्वनियंत्रित करता है।

उत्तर: किसी निकाय का तापक्रम स्वनियंत्रित करता है।