250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 191. वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित होगा-

  • आयतन
  • भार
  • द्रव्यमान
  • घनत्व

उत्तर: घनत्व

प्रश्न 192. हाइड्रोजन से भरा रबर का गुब्बारा वायु में ऊपर जाकर फट जाता है, क्योंकि –

  • हाइड्रोजन का भार बढ़ जाता है
  • वायुदाब बढ़ जाता है
  • हाइड्रोजन का दाब घट जाता है
  • वायुदाब घट जाता है

उत्तर: वायुदाब घट जाता है

प्रश्न 193. एक बन्द पात्र को आरम्भ में खाली किया जाता है और तब उसमें एक समान दर पर वाष्प भरी जाती है पात्र मे दबाव-

  • पहले बढ़ता है फिर घटता है
  • निरंतर बढ़ता है
  • पहले बढ़ता है और तब स्थिर हो जाता है
  • पहले घटता है और फिर निरंतर बढ़ता है

उत्तर: पहले बढ़ता है और तब स्थिर हो जाता है

प्रश्न 194. आर्किमिडीज का नियम निम्नलिखित से संबंधित है –

  • प्लवन का नियम
  • समकोण त्रिभुज
  • गुरुत्वाकर्षण का नियम
  • करेंट व वोल्टेज में संबंध

उत्तर: प्लवन का नियम

प्रश्न 195. फाउंटेन पेन किस सिद्धान्त पर काम करता है?

  • द्रवों का उच्च से निम्न विभव की ओर प्रवाह
  • केशिका क्रिया
  • बर्नोली का सिद्धान्त
  • द्रवों की श्यानता

उत्तर: केशिका क्रिया

प्रश्न 196. एक ताँबे की छड़ है और दूसरी इस्पात की। दोनों को पानी में डालने पर एक जैसा उत्क्षेप होता है। इस प्रकार दोनों का-

  • आयतन समान है
  • भार समान है
  • घनत्व समान है
  • द्रव्यमान समान है

उत्तर: भार समान है

प्रश्न 197. फुहारा (स्प्रेयर) निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त पर काम करता है?

  • बर्नोली सिद्धान्त
  • आर्कमिडीज सिद्धान्त
  • पास्कल नियम
  • प्लवन नियम

उत्तर: बर्नोली सिद्धान्त

प्रश्न 198. ठंड के दिनों में, लोहे के गुटके और लकड़ी के गुटके को प्रातःकाल में छुएं तो लोहे का गुटका ठंडा लगता है, क्योंकि-

  • लोहे के गुटके का ताप लकड़ी के गुटके से कम होता है।
  • लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  • लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का खराब चालक है।
  • लोहे का टुकड़ा लकड़ी से भारी होता है।

उत्तर: लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

प्रश्न 199. पसीने का मुख्य उपयोग है-

  • शरीर का ताप नियंत्रित रखने में
  • शरीर से जल की मात्रा संतुलित रखने में
  • शरीर में विष पदार्थ निकालने में
  • त्वचा के छिद्र से गन्दगी दूर रखने में

उत्तर: शरीर का ताप नियंत्रित रखने में

प्रश्न 200. थरमस बोतल में पेय पदार्थ को कुछ समय तक उसी ताप पर रखने के लिए उसकी दीवारों पर निम्न की परत लगाई जाती है-

  • एल्यूमीनियम पेन्ट
  • लैंडचूर्ण
  • रजत परत
  • पारे की परत

उत्तर: रजत परत