250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 161. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन (A): अंतरिक्ष आधारित सौर ऊर्जा (SBSP) को, ऐसा सुझाया जाता है, राष्ट्रीय लक्ष्य बनाना चाहिए। कारण (R): SBSP की आपूर्ति वर्ष में बिना रुके 99% है और इसके अलावा ऊर्जा की बहुतायत में उपलब्धता। नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

  • दोनों A और R सही हैं और A सही स्पष्टीकरण है R का।
  • दोनों A और R सही हैं और A सही स्पष्टीकरण R का नहीं है।
  • A सही है किन्तु R गलत है।
  • A गलत है किन्तु R सही है।

उत्तर: दोनों A और R सही हैं और A सही स्पष्टीकरण है R का।

प्रश्न 162. कथन (A): बर्फ का टुकड़ा पेय को ठंडा बना देता है।

कारण (R): बर्फ पिघलाने के लिए पेय से गुप्त ऊष्मा लेता है, जिससे पेय ठंडा हो जाता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिएः कूट :

  • (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।
  • (A) तथा (R) दोनों सही हैं किंतु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
  • (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

उत्तर: (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (A) की सही व्याख्या (R) है।

प्रश्न 163. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन (A): यदि फ्रीजर पर बर्फ इकट्ठी होती है, तो रेफ्रिजरेटर में शीतलन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। कारण
(R): बर्फ एक दुर्बल चालक है। नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

  • A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं किंतु R, A का सही स्पष्टीकरणनहीं है।
  • A सही है किन्तु R गलत है।
  • A गलत है किन्तु R सही है।

उत्तर: A और R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।

प्रश्न 164. कथन (A): तांबे के एक टुकड़े को तथा कांच के एक टुकड़े को एक ही तापमान पर गरम किया गया। उसके बाद स्पर्श करने पर तांबे का टुकड़ा कांच के टुकड़े की अपेक्षा अधिक गरम लगता है।

कारण (R): तांबे का घनत्व कांच के घनत्व से अधिक होता है।

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

प्रश्न 165. ‘परम शून्य ताप’ क्या है?

  • किसी भी तापमान पैमाने का आरम्भिक बिन्दु।
  • सैद्धांतिक रूप से न्यूनतम सम्भव तापमान।
  • वह तापमान जिस पर सभी द्रव पदार्थों के वाष्प जम जाते हैं।
  • वह तापमान जिस पर सभी पदार्थ वाष्पीय प्रावस्था में होते हैं।

उत्तर: सैद्धांतिक रूप से न्यूनतम सम्भव तापमान।

प्रश्न 166. यदि किसी गैस का आयतन 27°C पर संपीडित मूल का आधा रह जाए तो उसे किस ताप तक गर्म किया जाए कि पुनः आयतन प्राप्त कर सके।

  • 327°C
  • 600°C
  • 54°C
  • 300°C

उत्तर: 327°C

प्रश्न 167. कथन (A): ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ जल का क्वथनांक (boiling point) घटता जाता है। कारण (R): ऊंचाई के साथ वायुमण्डलीय दाब बढ़ता जाता है।

कूट :

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A सही है, परन्तु R गलत है।

प्रश्न 168. कथन (A): तापमान में वृद्धि के साथ, ग्लिसरीन की श्यानता बढ़ जाती है। कारण (R): तापमान में वृद्धि अणुओं की गतिज ऊर्जा को बढ़ा देती है।

कूट:

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A गलत है, परन्तु R सही है

प्रश्न 169. दाब बढ़ाने पर बर्फ का गलनांक-

  • घटता है
  • बढ़ता है
  • अपरिवर्तित रहता है
  • पहले बढ़ता है फिर घटता है

उत्तर: घटता है

प्रश्न 170. भाप से हाथ अधिक जलता है अपेक्षाकृत उबलते जल से क्योंकि

  • भाप में गुप्त ऊष्मा होती है
  • भाप शरीर के भीतर घुस जाता है
  • भाप में अधिक मारक क्षमता है
  • भाप हल्का होता है

उत्तर: भाप में गुप्त ऊष्मा होती है