250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 141. ठंडे देशों में पारा के स्थान पर अल्कोहल को तापमापी द्रव के रूप में वरीयता दी जाती है क्योंकि-

  • अल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है।
  • अल्कोहल ऊष्मा का बेहतर संचालक होता है।
  • अल्कोहल पारा से अधिक सस्ता होता है।
  • अल्कोहल का विश्व उत्पादन पारा से अधिक होता है

उत्तर: अल्कोहल का द्रवांक निम्नतर होता है।


प्रश्न 142. वायुमण्डल हमारे ऊपर बहुत अधिक दबाव डालता है, परन्तु हम इसका अनुभव नहीं करते हैं, क्योंकि-

  • हमारा रक्त वायुमण्डल के दबाव से कुछ अधिक दबाव डालता है।
  • हम इसके अभ्यस्त हैं।
  • हमारी हड्डियां काफी मजबूत हैं और इस दबाव को सहन कर सकती हैं।
  • हमारे सिर का सतही क्षेत्रफल बहुत छोटा है।

उत्तर: हम इसके अभ्यस्त हैं।

प्रश्न 143. बहुत उच्च तापमान को मापने के लिए हम प्रयोग करते हैं-

  • मर्करी तापमापी
  • प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी
  • ताप-वैद्युत उत्तापमापी
  • उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर: उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

प्रश्न 144. वायु में ध्वनि का वेग क्या करती है?

  • तापमान के बढ़ने से घटता है
  • तापमान के घटने से बढ़ता है
  • तापमान पर आश्रित नहीं रहता है
  • तापमान के घटने से घटता है

उत्तर: तापमान के घटने से घटता है

प्रश्न 145. गैस को समतापीय रूप से फैलने देने पर-

  • इसके द्वारा कार्य किया जाता है
  • इस पर कार्य किया जाता है
  • कुछ अवधि के लिए इस पर कार्य किया जाता है
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: इसके द्वारा कार्य किया जाता है

प्रश्न 146. मेघाच्छादित रात की अपेक्षा स्वच्छ व खुले आकाश वाली रात अधिक ठण्डी होती है। इसका कारण है-

  • चालन
  • विकिरण
  • द्रवण
  • सूर्यातप

उत्तर: विकिरण

प्रश्न 147. निम्न में से किसमें संवहन होता है-

  • केवल ठोसों और द्रवों में
  • केवल द्रवों और गैसों में
  • केवल गैसों और ठोसों में
  • ठोसों, द्रवों तथा गैसों में

उत्तर: केवल द्रवों और गैसों में

प्रश्न 148. पर्वतों पर आच्छादित हिम सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का कारण है-

  • यह अति कठोर हो जाती है
  • यह सूर्य से प्राप्त अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देती है
  • इसकी विशिष्ट ऊष्मा क्षमता कम होती है
  • इसमें संगलन की गुप्त ऊष्मा उच्च होती है

उत्तर: इसमें संगलन की गुप्त ऊष्मा उच्च होती है

प्रश्न 149. निम्नलिखित में से सर्वोत्तम ऊष्मा सुचालक है-

  • एल्कोहल
  • पारद
  • ईथर
  • पानी

उत्तर: पानी

प्रश्न 150. एक गोलाकार तश्तरी, एक घन और एक गोला सभी एक ही पदार्थ के बने हुए हैं और उनका द्रव्यमान भी एकसमान है, उन्हें 300°C तक गरम करके एक कमरे में छोड़ दिया गया। इनमें से सबसे धीमी गति से कौन-सा ठण्डा होगा?

  • गोलाकार तश्तरी
  • घन
  • गोला
  • संब एक बराबर गति से ठण्डे होंगे

उत्तर: संब एक बराबर गति से ठण्डे होंगे