250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 111. कथन (A): हीरा अपने ही आकार के अनुसार काँच से अधिक झिलमिलाता है।

कारण (R): हीरे का अपवर्तनांक काँच के अपवर्तनांक से कम होता है।

उपर्युक्त दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

  • A और R दोनों सही हैं, R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A सही है, परन्तु R गलत है।

प्रश्न 112. पढ़ने में काम आने वाले ग्लासेस किस प्रकार के लेन्स से बनते हैं?

  • अवतल
  • उत्तल
  • साधारण
  • दोनों (a) और (b)

उत्तर: उत्तल

प्रश्न 113. कुल आंतरिक परावर्तन होता है जब प्रकाश जाता है-

  • हीरे से काँच में
  • वायु से जल में
  • जल से काँच में
  • वायु से काँच में

उत्तर: हीरे से काँच में


प्रश्न 114. कथन (A): एक छड़ी को जल में तिरछी स्थिति में है। यदि बगल से देखा जाए, तो छड़ी छोटी डुबोया गया और जल की सतह पर झुकी हुई प्रतीत होती है। कारण (R): छड़ी से आने वाला प्रकाश जल अणुओं से प्रकीर्णित होकर छड़ी के छोटी एवं झुकी हुई होने का आभास देता है।

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A सही है, परन्तु R गलत है।

प्रश्न 115. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यदि कोई व्यक्ति पानी भरी बाल्टी में पड़े एक सिक्के को देखता है, तो उसे सिक्का अपने वास्तविक स्थल से अपेक्षाकृत निकट लगेगा।
  2. यदि जल के अन्दर कोई व्यक्ति जल तल से ऊपर एक सिक्के को देखता है तो सिक्का अपने वास्तविक स्थल से अपेक्षाकृत अधिक ऊँचाई पर लगेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं/है?

  • 1 और 2
  • केवल 2
  • केवल 1
  • न तो 1, न 2

उत्तर: 1 और 2

प्रश्न 116. दूरदृष्टि दोष वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  • व्यक्ति दूर के पिंडों को स्पष्टतः देख सकता है।
  • लेंस का नाभ्यान्तर अधिक होता है।
  • निकट से पिंडों का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे फोकस होता है।
  • इस दोष को ठीक करने के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है।

उत्तर: इस दोष को ठीक करने के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 117. निकट-दृष्टिदोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा लेंस उपयोग में लाया जाता है?

  • उन्नतोदर (कॉन्वैक्स)
  • नतोदर (कॉन्केव)
  • वर्तुलाकार (सिलिंड्रीकल)
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: नतोदर (कॉन्केव)

प्रश्न 118. टेलीकास्ट’ किसे कहते हैं?

  • टेलीफोन की बातचीत को टी.वी. के पर्दे पर फ्लैश करना
  • संदेश की विषयवस्तु को टेलेक्स मशीन पर मुद्रित करना
  • एस.टी.डी. कोड के बिना स्थानीय टेलीफोन को बाहर के टेलीफोनों के साथ संयोजित करना
  • समाचारों और सूचना की विषयवस्तु को टी.वी. के पर्दे पर फ्लैश करना

उत्तर: समाचारों और सूचना की विषयवस्तु को टी.वी. के पर्दे पर फ्लैश करना

प्रश्न 119. इको-साउण्डिंग एक तकनीक है, जिसका प्रयोग-

  • सागर की गहराई को मापने में किया जाता है
  • ध्वनि तरंगों के विस्तार के मापन के लिए किया जाता है
  • भूकम्प की तरंगों के रिकार्ड के लिए किया जाता है
  • वायुमण्डल में वायु घनत्व के रिकार्ड के लिए किया जाता है

उत्तर: सागर की गहराई को मापने में किया जाता है

प्रश्न 120. पृथ्वी के वायुमंडल की कौन-सी परत रेडियो तरंगों को वापस पृथ्वी के पृष्ठ पर परावर्तित करती है?

  • आयनमंडल
  • मध्यमंडल
  • समतापमंडल
  • बहिर्मंडल

उत्तर: आयनमंडल