250+ Physics GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 101. किसी उपग्रह में किसी अन्तरिक्ष यात्री द्वारा गिराया गया चम्मच-

  • फर्श पर गिर जाएगा
  • अचल रहेगा
  • उपग्रह की गति का अनुसरण करता रहेगा
  • स्पर्श-रेखीय दिशा में चला जाएगा

उत्तर: उपग्रह की गति का अनुसरण करता रहेगा

प्रश्न 102. निम्न में से कौन-सा बल ‘क्षयकारी बल’ है?

  • गुरुत्वबल
  • घर्षणबल
  • स्थिर-वैद्युत बल
  • चुंबकीय बल

उत्तर: घर्षणबल

प्रश्न 103. कोई वस्तु अधिकतम भारशील हो जाती है-

  • वायु में
  • जल में
  • हाइड्रोजन में
  • निर्वात में

उत्तर: निर्वात में

प्रश्न 104. विद्युत मोटर में विद्युत ऊर्जा किस ऊर्जा में रूपांतरित होती है?

  • गतिज ऊर्जा में
  • यांत्रिक ऊर्जा में
  • स्थितिज ऊर्जा में
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: यांत्रिक ऊर्जा में

प्रश्न 105. कार के स्टीयरिंग में शामिल है :

  • एक एकल बल।
  • दो बल, जो एक ही दिशा में कार्य करते हैं।
  • दो बल, जो अलग-अलग रेखाओं (लाइनों) पर तथा विपरीत दिशाओं में कार्य करते हैं।
  • बलों का एक युग्म, जो विपरीत दिशाओं में तथा उसी रेखा (लाइन) पर कार्य करता है।

उत्तर: बलों का एक युग्म, जो विपरीत दिशाओं में तथा उसी रेखा (लाइन) पर कार्य करता है।

प्रश्न 106. ग्रहों की चाल से संबंधित नियम किसने दिए?

  • केप्लर ने
  • गैलिलियो ने
  • आइंस्टीन ने
  • टाइको ब्राहे ने

उत्तर: केप्लर ने

प्रश्न 107. शुष्क बैटरी सेल में कौन सी ऊर्जा होती है?

  • रासायनिक ऊर्जा
  • पवन ऊर्जा
  • सौर ऊर्जा
  • चुम्बकीय ऊर्जा

उत्तर: रासायनिक ऊर्जा

प्रश्न 108. किसी रॉकेट को पृथ्वी से पलायन के लिए न्यूनतम कितनी गति दी जाती है?

  • 10 किमी/मिनट
  • 11.2 किमी/मिनट
  • 11.2 किमी/सेकण्ड
  • 12 किमी/मिनट

उत्तर: 11.2 किमी/सेकण्ड

प्रश्न 109. कथन (A): यातायात संकेतों पर जड़ी हुई काँच की छोटी-छोटी कणिकाएँ उन पर प्रकाश पड़ने पर तेजी से चमकने लगती हैं।

कारण (R): प्रकाश पूर्णतः परावर्तित (Reflected) होता है जब आपतन का कोण एक निश्चित क्रांतिक मान (Critical Value) से अधिक हो जाता है एवं अपेक्षाकृत सघन माध्यम (Denser Medium) से गुजरता हुआ प्रकाश एक अपेक्षाकृत विरल माध्यम (Rarer Medium) से परावर्तित होता है।

  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।

प्रश्न 110. हीरा चमकदार दिखाई देता है-

  • परावर्तन के कारण
  • अपवर्तन के कारण
  • पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के कारण
  • प्रकीर्णन के कारण

उत्तर: पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के कारण