GK Questions in Hindi: 600+ सामान्य ज्ञान Questions Answers

प्रश्न 271. प्रकाश स्तंभ में अत्यधिक तेज प्रकाश किस प्रयोजन से होता है?

  • भीड़ वाले महानगरों में रात में यातायात जाम होने पर मार्गदर्शन करना और जाम हटाना
  • धार्मिक स्थानों में रात में एकत्र भीड़ का मार्गदर्शन करना और उसकी सहायता करना।
  • रात में आने वाले युद्ध पोतों को बंदरगाह का स्थान बताना
  • समुद्र में विभिन्न दिशाओं से आ रहे जहाजों का मार्गदर्शन करना और उन्हें चेतावनी देना

उत्तर: समुद्र में विभिन्न दिशाओं से आ रहे जहाजों का मार्गदर्शन करना और उन्हें चेतावनी देना

प्रश्न 272. विकृति विज्ञानी प्रयोगशालाओं में प्रयुक्त सूक्ष्मदर्शी कैसा प्रतिबिम्ब बनाता है?

  • आवर्धित, आभासी, सीधा (ऊर्ध्वशीर्षी) प्रतिबिम्ब
  • ह्रासमान, वास्तविक एवं सीधा प्रतिबिम्ब
  • आवर्धित, आभासी और प्रतिलोमित प्रतिबिम्ब
  • ह्रासमान, आभासी और सीधा प्रतिबिम्ब

उत्तर: आवर्धित, आभासी, सीधा (ऊर्ध्वशीर्षी) प्रतिबिम्ब

प्रश्न 273. निम्न में से कौन-सा सदा उस वस्तु की छोटी छवि बनाएगा जो उसके सामने रखी जाए?

  • समतल दर्पण
  • उत्तल दर्पण
  • उत्तल लेन्स
  • अवतल दर्पण

उत्तर: उत्तल दर्पण

प्रश्न 274. आवर्धक लेन्स क्या होता है?

  • बृहत् फोकस दूरी सहित अवतल लेन्स
  • अल्प फोकस दूरी सहित अवतल लेन्स
  • बृहत् फोकस दूरी सहित उत्तल लेन्स
  • अल्प फोकस दूरी सहित उत्तल लेन्स

उत्तर: अल्प फोकस दूरी सहित उत्तल लेन्स

प्रश्न 275. दंत चिकित्सक का दर्पण किस प्रकार का होता है?

  • बेलनाकार दर्पण
  • समतल दर्पण
  • उत्तल दर्पण
  • अवतल दर्पण

उत्तर: अवतल दर्पण

प्रश्न 276. होलोग्राम किसे कहते हैं?

  • आवृत्ति वितरण दर्शाने के लिए ग्राफीय निरूपण
  • त्रिविमीय एम. आर. आई.
  • एक त्रिविमीय छवि के पुनरुत्पादन के लिए फोटोग्राफिक रिकॉर्ड
  • एक द्रव क्रिस्टल प्रदर्शन

उत्तर: एक त्रिविमीय छवि के पुनरुत्पादन के लिए फोटोग्राफिक रिकॉर्ड

प्रश्न 277. ‘मरीचिका’ एक उदाहरण है-

  • केवल प्रकाश के अपवर्तन का
  • केवल प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
  • प्रकाश के अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का
  • केवल प्रकाश के परिक्षेपण का

उत्तर: प्रकाश के अपवर्तन और पूर्ण आंतरिक परावर्तन का

प्रश्न 278. सब से कम तरंग लम्बाई वाली किरणें हैं-

  • X किरणें
  • अल्फा किरणें
  • बीटा किरणें
  • गामा किरणें

उत्तर: गामा किरणें

प्रश्न 279. निम्नलिखित कथनों में से कौन एक सही नहीं है?

  • मृगतृष्णा एक प्रकाशिक भ्रम है जो प्रकाश ले पूर्ण आन्तरिक परावर्तन से उत्पन्न होता है
  • “सर्चलाइट” में अवतल दर्पण प्रयुक्त होता है
  • गर्मी में सामान्यतया सफेद या हल्के रंग वाले कपड़े गाढ़े रंग के कपड़ों की तुलना में वरीय माने जाते हैं
  • एक छोटे छिद्र वाला उत्तल दर्पण डाक्टरों द्वारा रोगियों के कान, नाक या गले की जाँच के लिए प्रयोग में लाया जाता है

उत्तर: एक छोटे छिद्र वाला उत्तल दर्पण डाक्टरों द्वारा रोगियों के कान, नाक या गले की जाँच के लिए प्रयोग में लाया जाता है

प्रश्न 280. आँख में संकेन्द्रण होता है :

  • लेंस की उत्तलता में परिवर्तन द्वारा
  • लेंस की आगे-पीछे गति द्वारा
  • रेटिना की आगे-पीछे गति द्वारा
  • आँख के तरल के अपवर्तनांक में परिवर्तन द्वारा

उत्तर: लेंस की उत्तलता में परिवर्तन द्वारा