GK Questions in Hindi: 600+ सामान्य ज्ञान Questions Answers

प्रश्न 211. एक व्यक्ति कार में, जो विराम में बैठा है, सड़क से कार के चार पहियों में से प्रत्येक पर प्रतिक्रिया R है, जब कार सीधी समतल सड़क पर चलेगी तो अग्र पहियों में प्रत्येक पर प्रतिक्रिया में क्या परिवर्तन आएगा?

  • यह R से अधिक होगा।
  • यह R से कम होगा।
  • यह R के बराबर होगा।
  • यह सड़क के पदार्थ पर निर्भर करेगा।

उत्तर: यह R से कम होगा।

प्रश्न 212. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – एक सामान्य दोलक का दोलन चल रहा है। ऐसे में

  1. जब गोला माध्य स्थान से गुजरता है, त्वरण शून्य होता है।
  2. हर आवर्तन में गोलक दो बार किसी एक निर्दिष्ट वेग को प्राप्त करता है।
  3. दोलन के दौरान जब गोला चरम स्थिति पर पहुँचता है, उसके गति और त्वरण दोनों शून्य होते हैं।
  4. सामान्य दोलक का दोलन-आयाम समय के साथ-साथ कम होता जाता है।

इन कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?

  • 1 और 2
  • 1, 2 और 4
  • 2, 3 और 4
  • 3 और 4

उत्तर: 2, 3 और 4

प्रश्न 213. एक उपग्रह पृथ्वी के घूर्णन की दिशा में पृथ्वी का परिक्रमण कर रहा है। इस उपग्रह में से एक प्रेक्षक को पृथ्वी पर भूमध्य रेखा पर स्थित एक बिन्दु प्रत्येक 8 घंटे के बाद दिखता है। उपग्रह कितने समय में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है?

  • 24 घंटे
  • 16 घंटे
  • 8 घंटे
  • 6 घण्टे

उत्तर: 16 घंटे

प्रश्न 214. तेल से अंशतः भरा हुआ एक टैंकर समतल सड़क पर आगे की ओर एक समान त्वरण से जा रहा है। तेल का मुक्त पृष्ठ-

  • क्षैतिज बना रहेगा।
  • क्षैतिज से इस प्रकार आनत होगा कि पिछले सिरे पर कम गहराई होगी।
  • क्षैतिज से इस प्रकार आनत होगा कि पिछले सिरे पर अधिक गहराई होगी।
  • परवलयी वक्र का आकार लेगा।

उत्तर: परवलयी वक्र का आकार लेगा।

प्रश्न 215. मानव शरीर का भार होता है-

  • ध्रुवों पर अधिकतम
  • पृथ्वी की सतह पर सब जगह एकसमान
  • विषुवत रेखा पर अधिकतम
  • मैदानी भागों की अपेक्षा पर्वतों पर अधिक

उत्तर: ध्रुवों पर अधिकतम

प्रश्न 216. लोलक की कालावधि (Time-period) –

  • द्रव्यमान के ऊपर निर्भर करती है।
  • लम्बाई के ऊपर निर्भर करती है।
  • समय के ऊपर निर्भर करती है।
  • तापक्रम के ऊपर निर्भर करती है।

उत्तर: लम्बाई के ऊपर निर्भर करती है।

प्रश्न 217. किसी पिण्ड व वस्तु का भार –

  • पृथ्वी तल पर सब जगह समान होता है
  • ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है
  • विषुवत रेखा पर अधिक होता है
  • मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है

उत्तर: ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है

प्रश्न 218. हवा में लोहे और लकड़ी की समान भार की गेंद को समान ऊँचाई से गिराने पर-

  • पृथ्वी पर दोनों एक समय गिरेगी।
  • एक पहले गिरेगी, एक बाद में गिरेगी।
  • लकड़ी की गेंद बाद में गिरेगी।
  • कुछ अंतराल में गिरेगी।

उत्तर: लकड़ी की गेंद बाद में गिरेगी।

प्रश्न 219. ‘पीसा’ (Pisa) की झुकी हुई मीनार गिर नहीं जाती है, क्योंकि –

  • वह शीर्ष भाग में पतली (Tapper) हो गई है।
  • वह बड़े तल क्षेत्रफल को आच्छादित करती है।
  • इसका गुरुत्वाकर्षण केंद्र निम्नतम स्थिति में रहता है।
  • गुरुत्वाकर्षण केंद्र से जाने वाली ऊर्ध्वाधर लाइन (रेखा) तल के अंदर रहती है।

उत्तर: गुरुत्वाकर्षण केंद्र से जाने वाली ऊर्ध्वाधर लाइन (रेखा) तल के अंदर रहती है।

प्रश्न 220. भारहीनता होती है –

  • गुरुत्वाकर्षण की शून्य स्थिति।
  • जब गुरुत्वाकर्षण घटता है।
  • निर्वात की स्थिति में।
  • उपरोक्त में से कोई नहीं।

उत्तर: गुरुत्वाकर्षण की शून्य स्थिति।