GK Questions in Hindi: 600+ सामान्य ज्ञान Questions Answers

प्रश्न 151. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही नहीं है?

  • किसी जलीय विलयन का क्वथनांक शुद्ध जल के क्वथनांक से अधिक होता है।
  • किसी विलयन में विलेयों के योग से इसका जल विभव बढ़ जाता है।
  • किसी विलयन में जल का वाष्प दाब शुद्ध जल में वाष्प दाब की तुलना में निम्न होता है।
  • जब किसी विलयन को एक अर्ध पारगम्य झिल्ली द्वारा जल से अलग किया जाता है, तो विलयन पर दबाव देने से जल के प्रवाह को रोका जा सकता है।

उत्तर: किसी विलयन में विलेयों के योग से इसका जल विभव बढ़ जाता है।

प्रश्न 152. किसी परमाणु-नाभिक का आइसोटोप वह नाभिक है, जिसमें-

  • न्यूट्रॉनों की संख्या वही होती है, परन्तु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न होती है।
  • प्रोटॉनों की संख्या वही होती है, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।
  • प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या वही होती है, परन्तु इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।
  • प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों दोनों की संख्या भिन्न होती है।

उत्तर: प्रोटॉनों की संख्या वही होती है, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।

प्रश्न 153. निम्न में से कौन सा एक कथन सही है?

  • न्यूक्लियर रिएक्टर में द्रव सोडियम शीतल के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
  • कैल्शियम कार्बोनेट दंत-पेस्ट का एक अवयव होता है।
  • बोर्डो मिश्रण में सोडियम सल्फेट तथा चूना होते हैं।
  • यशद सम्मिश्रणों का प्रयोग दंत पूरक धातु के रूप में किया जाता है।

उत्तर: कैल्शियम कार्बोनेट दंत-पेस्ट का एक अवयव होता है

प्रश्न 154. फोटोग्राफी प्लेट को विकसित करने में-

  • सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की भांति उपयोग होता है।
  • मुक्त ब्रोमीन निकलती है।
  • प्रकाश प्रभावित क्षेत्र शीघ्रता से ऑक्सीकृत हो जाता है।
  • विकसित करने वाले घोल में तब तक रखा जाता है, जब तक कि समस्त ब्रोमाइड घुल नहीं जाता।

उत्तर: सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की भांति उपयोग होता है।

प्रश्न 155. पानी की स्थायी कठोरता के लिए निम्न में से कौन उत्तरदायी है?

  • कैल्शियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड्स व सल्फेट्स
  • कैल्शियम का बाइकार्बोनेट
  • मैग्नीशियम का बाइकार्बोनेट
  • सिल्वर व पोटैशियम के क्लोराइड्स

उत्तर: कैल्शियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड्स व सल्फेट्स

प्रश्न 156. निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

  • बोर्डो मिक्सचर, कॉपर सल्फेट और कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का जल में मिश्रण है और इसे फफूंदनाशी के रूप में प्रयोग में लाते है।
  • बोरिक अम्ल, औषधि उद्योग तथा खाद्य परिरक्षक के रूप में भी प्रयुक्त होता है।
  • शुष्क बर्फ, ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होता है
  • हँसाने वाली गैस नाइट्रिक ऑक्साइड है।

उत्तर: हँसाने वाली गैस नाइट्रिक ऑक्साइड है।

प्रश्न 157. नाइट्रोजन मुक्ति से होता है-

  • वायुमंडलीय नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि
  • स्थल मंडलीय नाइट्रोजन की मात्रा में वृद्धि
  • स्थल मंडलीय एवं वायुमंडलीय नाइट्रोजन की मात्रा अप्रभावित
  • नाइट्रीकारक बैक्टीरिया का विनाश

उत्तर: स्थल मंडलीय एवं वायुमंडलीय नाइट्रोजन की मात्रा अप्रभावित

प्रश्न 158. निम्नलिखित में से कौन सा गुण भारी पानी (हैवी वाटर) में नहीं होता?

  • भारी पानी का क्वथनांक साधारण पानी से कम होता है।
  • भारी पानी का घनत्व साधारण पानी से अधिक होता है।
  • भारी पानी का हिमांक साधारण पानी से अधिक होता है।
  • यह संक्षारण उत्पन्न करता है।

उत्तर: भारी पानी का क्वथनांक साधारण पानी से कम होता है

प्रश्न 159. चार एक जैसी केतलियों के आधार समान मोटाई की विभिन्न धातुओं से बने हैं, जिनमें समान मात्रा में जल आता है, यदि इन केतलियों को एक जैसे तरीके से एक जैसी अग्नि (ताप) पर रखते हैं, तो जल सबसे पहले किस धातु की बनी हुई केतली में उबलेगा?

  • ब्रास
  • स्टेनलेस स्टील
  • कॉपर
  • एल्युमिनियम

उत्तर: कॉपर

प्रश्न 160. बकमिन्स्टर फुलरीन है-

  • कार्बन यौगिक का एक रूप जिसमें 60 कार्बन परमाणुओं का गुच्छ होता है, जो परस्पर पंचभुज या षटभुज से बने बहुफलकीय संरचना से जुड़े होते हैं।
  • फ्लुओरीन का एक बहुलक।
  • कार्बन का एक समस्थानिक जो C14 से भारी होता है।
  • इनमें से कोई नहीं।

उत्तर: कार्बन यौगिक का एक रूप जिसमें 60 कार्बन परमाणुओं का गुच्छ होता है, जो परस्पर पंचभुज या षटभुज से बने बहुफलकीय संरचना से जुड़े होते हैं।