Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 61. रीता दक्षिण-पूर्व की ओर अभिमुख होकर खड़ी है। सबसे पहले, वह 135° दक्षिणावर्त्त मुड़ती है। उसके बाद, वह 90° वामावर्त्त मुड़ती है। फिर वह 45° दक्षिणावर्त्त मुड़ती है, उसके बाद 135° वामावर्त्त मुड़ती है। अब वह किस दिशा की ओर अभिमुख है?

  • पूर्व
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 62. जैनब शुरू में किसी दिशा की ओर अभिमुख होकर खड़ी है। फिर वह 90° दक्षिणावर्त्त घूमती है, उसके बाद वह 180° वामावर्त्त घूमती है। फिर वह 135° वामावर्त्त घूमती है। वह अंत में 180° दक्षिणावर्त्त घूमती है। अब वह उत्तर-पूर्व दिशा की ओर अभिमुख है। जैनव घूमने से पहले शुरुआत में किस दिशा की ओर अभिमुख होकर खड़ी थी?

  • दक्षिण
  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर-पश्चिम

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 63. निर्देश : यदि आप उत्तर दिशा में किसी स्थान से दौड़ना शुरू करते हैं और 4 किमी. दौड़ने के बाद से बाएँ मुड़ जाते हैं और 5 किमी. दौड़ते हैं और फिर से बाएँ मुड़ कर 5 किमी. दौड़ते हैं और तब फिर से बाएँ मुड़ कर 6 किमी. दौड़ते हैं और दौड़ पूरा करने से पहले आप फिर से बाएँ मुड़ कर 1 किमी. दौड़ते हैं, तो इस जानकारी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिये।

प्रश्न : दौड़ पूरा करने के स्थान से यदि आपको दौड़ शुरू करने के स्थान पर पहुँचना है तो आप किस दिशा में दौड़ेंगे ?

  • पश्चिम
  • पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर

उत्तर: पश्चिम

प्रश्न 64. चार गाँव A, B, C और D एक सीधी रेखा म बसे हैं। ‘D’ 10 किमी है ‘B’ से। ‘A’ ठीक बीच में है ‘D’ और ‘C’ के और ‘C’ की दूरी ‘B’ से उसकी ‘D’ से दूरी की अपेक्षा 2 किमी अधिक है। ‘C’ कितनी दूरी पर है ‘B’ से ?

  • 4 किमी.
  • 6 किमी.
  • 8 किमी.
  • 2 किमी.

उत्तर: 6 किमी.

प्रश्न 65. A, B के पश्चिम में स्थित है। C, A और B के बीच में उत्तर में स्थित है। D, B के ठीक दक्षिण में है और B की लाइन में है। C की किस दिशा में D स्थित है?

  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण-पूर्व

प्रश्न 66. रहीम ने अपने घर से बाजार की ओर अपनी साइकिल पर 300 मीटर सवारी की। वह दक्षिण-पश्चिम की ओर जा रहा था। फिर, वह बायीं ओर 135° के कोण पर मुड़ा और अपने मित्र से मिलने के लिए 100 मीटर की सवारी की। रहीम का घर उसके मित्र के घर से किस दिशा में है?

  • उत्तर
  • पूर्व
  • पश्चिम
  • दक्षिण

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 67. एक व्यक्ति दक्षिण की ओर मुँह करके खड़ा है। वह 135° वामावर्त्त दिशा में और फिर 180° दक्षिणावर्त्त दिशा में घूमता है। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?

  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 68. नीरव दक्षिण-पूर्व की ओर अभिमुख है। वह 135° दक्षिणावर्त्त घूम जाता है। इसके बाद वह 90° वामावर्त्त घूमता है। अब वह 225° दक्षिणावर्त्त घूमता है। अब वह किस दिशा की ओर अभिमुख है?

  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 69. ‘PSQ’ का अर्थ है कि ‘P, Q के उत्तर में है’।

‘P & Q’ का अर्थ है ‘P, Q के पूर्व में है’। ‘P* Q’ का अर्थ है ‘Q, P के पश्चिम में है’। ‘P% Q’ का अर्थ है ‘Q, P के दक्षिण में है।

‘P @ QR’ का अर्थ है कि ‘P क्षैतिज रेखा QR के ठीक बीच में स्थित है’।

‘P! QR’ का अर्थ है कि ‘P ऊर्ध्वाधर रेखा QR के ठीक बीच में स्थित है’।
नोट: ‘P6m$Q’ का अर्थ है कि ‘P, Q के उत्तर में 6 मीटर दूरी पर है’ और इसी तरह। निम्नलिखित व्यंजक में G और C के बीच न्यूनतम दूरी ज्ञात कीजिए।

C12m$S5m * G3m&J6m%K!JT

  • 12 मीटर
  • 10 मीटर
  • 15 मीटर
  • 13 मीटर

उत्तर: 13 मीटर

प्रश्न 70. टीना पूरब की ओर 45 किमी गाड़ी चलाती है, फिर दायें मुड़कर 65 किमी चलाती है, फिर बायीं ओर मुड़कर 33 किमी जाती है। उसका मुंह किस दिशा की ओर है?

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूरब
  • पश्चिम

उत्तर: पूरब