Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 41. कार्तिक अपने घर से उत्तर की ओर सीधे रेखा में 40 मीटर जाता है। उसके बाद वह बाएँ मुड़ जाता है और 25 मीटर चलता है। फिर से बाएँ मुड़ता है और 15 मीटर चलता है। अंततः वह बाएँ मुड़ता है और 25 मीटर चलकर बिंदु X तक पहुँचता है। उसके घर और बिंदु X के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है?

  • 25 मीटर
  • 55 मीटर
  • 15 मीटर
  • 22 मीटर

उत्तर: 25 मीटर

प्रश्न 42. शाम को घर वापस आते समय केतकी की परछाई उसके बायीं ओर बनती है। उसके घर से उसका विद्यालय किस दिशा में है?

  • दक्षिण
  • उत्तर
  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 43. एक पक्षी अपने घोंसले से 25 मीटर उत्तर-पूर्व की ओर उड़ता है। इसके बाद यह दायें मुड़ता है और 7 मीटर की उड़ान भरता है। फिर से, यह दायें मुड़ता है और 75 मीटर की उड़ान भरता है। पक्षी अब अपने घोंसले से किस दिशा में है?

  • उत्तर-पूर्व
  • पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 44. एक सुबह, चित्राशी और अयान एक दूसरे के आमने-सामने बैठते हैं। यदि अयान की छाया चित्राशी के बाईं ओर पड़ती है, तो अयान किस दिशा में अभिमुख है?

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूर्व
  • पश्चिम

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 45. जोसेफ, अपने घर से अपने विद्यालय की चलना शुरू करता है। पहले वह पश्चिम की ओर 2 km जाता है और फिर दक्षिणावर्त दिशा में 90° मुड़ता है और अपने विद्यालय तक पहुँचने के लिए 2 km चलता है। उसके विद्यालय से उसका घर किस दिशा में है?

  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर

उत्तर: दक्षिण-पूर्व

प्रश्न 46. एक सुबह कॉलेज जाते समय, पलक चौराहे पर अपनी सहेली लीला से मिलती है। जब वे एक दूसरे का अभिवादन करती हैं, तब पलक देखती है कि लीला की परछाई, उसके (पलक के) ठीक दाईं ओर है। अपने कॉलेज जाने के लिए पलक किस दिशा में जा रही थी?

  • पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पश्चिम

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 47. सूर्योदय के समय दीक्षा और अर्पिता पार्क में एक-दूसरे की ओर पीठ करके बैठी हुई हैं। यदि दीक्षा की परछाई अर्पिता के दाहिनी ओर पड़ रही है, तो अर्पिता का मुँह किस दिशा की ओर है?

  • पश्चिम
  • पूर्व
  • उत्तर
  • दक्षिण

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 48. सूर्यास्त के समय लोपा और कृतिका आमने-सामने बैठे हैं। यदि लोपा की छाया कृतिका के दायीं ओर पड़ती है, तो कृतिका किस दिशा की ओर अभिमुख है?

  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पूर्व
  • पश्चिम

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 49. यदि 1 जनवरी, 2017 को रविवार था, तो 1 जनवरी, 2016 को सप्ताह का कौन-सा दिन था?

  • गुरुवार
  • रविवार
  • शुक्रवार
  • शनिवार

उत्तर: शुक्रवार

प्रश्न 50. बिंदु A, बिंदु B से 30 मी. पूर्व में है। बिंदु C, बिंदु A से 43 मी. दक्षिण में है। बिंदु C, बिंदु D से 45 मी. पूर्व में है। बिंदु E, बिंदु D से 14 दक्षिण में है। बिंदु F, बिंदु E से 35 पूर्व में है। बिंदु F के सापेक्ष बिंदु B किस दिशा में है?

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिमी
  • पश्चिम

उत्तर: उत्तर-पश्चिम