Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 241. यदि ‘दक्षिण-पूरब’ को ‘पूरब’ कहा जाए, ‘उत्तर- पश्चिम’ को ‘पश्चिम’ कहा जाए, ‘दक्षिण- पश्चिम’ को ‘दक्षिण’ कहा जाए और आगे भी इसी प्रकार परिवर्तन का क्रम जारी रहे, तो ‘उत्तर’ को क्या कहा जाएगा?

  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूरब
  • पूरब
  • दक्षिण
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर-पश्चिम

प्रश्न 242. रमा विश्वविद्यालय में जाना चाहती है। वह पूर्व दिशा में स्थित अपने घर से चलना प्रारंभ करती है और एक चौराहे पर पहुँच जाती है। उसके बाईं ओर वाली सड़क एक सिनेमा घर पर जाकर समाप्त हो जाती है, उसके सामने की ओर हॉस्पीटल है। बताएँ कि विश्वविद्यालय कौन-सी दिशा में है?

  • पूरब
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 243. किसी बिन्दु P से आरंभ करते हुए सुजीत 20 मी० दक्षिण की ओर चलता है। वह फिर बाईं ओर मुड़ जाता है और 30 मी० चलता है। इसके बाद वह पुनः बाईं ओर मुड़कर 20 मी० चलता है। फिर वह अपने बाईं ओर मुड़कर 40 मी० की दूरी तय करके बिन्दु Q पर पहुँच जाता है। बताएँ कि बिन्दु Q बिन्दु P से किस दिशा में और कितनी दूरी पर है?

  • 10 मी० उत्तर
  • 10 मी० पूर्व
  • 10 मी० पश्चिम
  • 20 मी० पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 10 मी० पश्चिम

प्रश्न 244. राजेन्द्र 5 किमी० पूरब की ओर चलता है, इसके बाद वह दाईं ओर मुड़ जाता है और 8 किमी० चलता है। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ जाता है और 5 किमी० चलता है और फिर वह बाईं ओर मुड़कर 8 किमी० चलता है। बताएँ कि वह अभी अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 10 किमी०
  • 26 किमी०
  • 13 किमी०
  • 16 किमी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 10 किमी०

प्रश्न 245. किसी बिन्दु से प्रारंभ करते हुए राजू 12 मी० उत्तर की ओर चलता है। वह फिर दाईं ओर मुड़ जाता है और पुनः 12 मी० चलता है। पुनः वह दाईं ओर मुड़ जाता है और 12 मी० चलता है। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ जाता है और 5 मी० चलता है। बताएँ कि वह अभी अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर और किस दिशा में है?

  • 17 मी० पूरब
  • 10 मी० पश्चिम
  • 27 मी० पूरब
  • 5 मी० पूरब
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 17 मी० पूरब

प्रश्न 246. लता दक्षिण-पूर्व की ओर 7 मी० की दूरी तक चलती है, इसके बाद वह पश्चिम की ओर मुड़ जाती है और 14 मी० की दूरी तय करती है। पुनः वह उत्तर-पश्चिम की ओर 7 मी० की दूरी तय करती है और अंत में पूरब की ओर 4 मी० की दूरी तय करके अपने गंतव्य स्थान पर पहुँच जाती है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 11 मी०
  • 5 मी०
  • 4 मी०
  • 10 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 10 मी०

प्रश्न 247. बिन्दु P से शुरू कर प्रदीप 15 मी० दक्षिण की ओर इसके बाद बाईं ओर मुड़कर पहले तय की गयी दूरी की दुगुनी दूरी तक चलता है। फिर वह बाईं ओर मुड़ जाता है तथा 15 मी० चलता है तथा अंत में दाईं ओर मुड़कर 10 मी० चलता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक बिन्दु P से कितनी दूरी पर है?

  • 30 मी०
  • 25 मी०
  • 20 मी०
  • 40 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 40 मी०

प्रश्न 248. प्रारंभिक बिन्दु A से सुशील पूर्व की ओर 10 मी० चलता है, तत्पश्चात् वह उत्तर की ओर 10 मी० चलकर एक 5 मी० ऊँचे पोल के पादमूल (Base) तक पहुँचता है जिसके शीर्ष पर जलने-बुझने वाली लाल रंग की बत्ती लगी हुई है। बताएँ कि बिन्दु A से लाल बत्ती की वास्तविक दूरी कितनी है?

  • 10 मी०
  • 20 मी०
  • 18 मी०
  • 15 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 15 मी०

प्रश्न 249. हरीश ‘M’ से 18 मी० दक्षिण की ओर जाता है। फिर वह बाईं ओर मुड़कर 25 मी० जाता है। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़कर 18 मी० जाता है। फिर वह बाईं ओर मुड़कर 35 मी० जाता है और ‘P’ पर पहुँच जाता है। बताएँ कि अब वह ‘M’ से कितनी दूर तथा किस दिशा में है?

  • 10 मी० दक्षिण
  • 10 मी० पश्चिम
  • 35 मी० पश्चिम
  • 10 मी० पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 10 मी० पश्चिम

प्रश्न 250. मोहित दक्षिण की ओर 5 किमी० जाता है, इसके बाद वह दाईं ओर मुड़ जाता है और पुनः 3 किमी० जाता है। वह पुनः दाईं ओर मुड़कर 5 किमी० जाता है, इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ जाता है और पुनः 5 किमी० जाता है। बताएँ कि अब वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर और किस दिशा में है?

  • 5 किमी० पश्चिम
  • 3 किमी० उत्तर
  • 3 किमी० पूर्व
  • 8 किमी० पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 8 किमी० पश्चिम