Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 231. अशोक किसी बिन्दु P से दक्षिण की और 10 मी० जाता है। इसके बाद वह 20 मी० पश्चिम की ओर जाता है। इसके बाद वह 10 मी० दक्षिण की ओर जाता है। इसके बाद वह 20 मी० पूरब की ओर जाता है और इसके बाद अंत में वह 5 मी० उत्तर की ओर चलकर बिन्दु Q पर पहुँच जाता है। बताएँ कि बिन्दु P से बिन्दु Q तक की सीधी दूरी कितनी है?

  • 5 मी०
  • 20 मी०
  • 10 मी०
  • 15 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 15 मी०

प्रश्न 232. ‘A’ 10 मी० सामने की ओर और 10 मी० दाई ओर चलता है। इसके बाद वह प्रत्येक बार अपनी बाई ओर मुड़ते हुए क्रमशः 5, 15 और 15 मी० तय करता है। बताएँ कि वह अभी अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 10 मी०
  • 20 मी०
  • 15 मी०
  • 25 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 233. उत्तर की ओर मुख करके रवि 30 मी० चलता है। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ जाता है और 50 मी० चलता है। इसके बाद फिर वह बाईं ओर मुड़कर 30 मी० चलता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से किस दिशा में और कितनी दूरी पर है?

  • 20 मी० परब
  • 20मी दक्षिण
  • 30 मी उत्तर
  • 20 मी पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 234. मेरे घर से ललिता 15 किमी० पश्चिम की ओर गयी। इसके बाद वह बाईं ओर मुड़ गयी तथा 20 किमी० तय करती है। पुनः वह पूरब की ओर मुड़कर 25 किमी० चलती है और अन्त में वह बाईं ओर मुड़कर 20 किमी० चलती है। बताएँ कि वह मेरे घर से कितनी दूरी पर है?

  • 80 किमी०
  • 40 किमी०
  • 5 किमी०
  • 10 किमी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 10 किमी०

प्रश्न 235. अंकिता उत्तर की ओर चलना प्रारंभ करती है। 30 मी० की दूरी तय करने के बाद वह बाईं ओर मुड़ जाती है तथा 40 मी० चलती है। इसके बाद वह पुनः बाईं ओर मुड़कर 50 मी० चलती है। इसके बाद पुनः वह बाईं ओर मुड़ जाती है और 50 मी० चलती है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 20 मी०
  • 30 मी०
  • 40 मी०
  • 50 मी०
  • इनमे से कोई नहीं

उत्तर: इनमे से कोई नहीं

प्रश्न 236. एक व्यक्ति दक्षिण की ओर 30 मी० जाता है। इसके बाद वह अपनी दाईं ओर मुड़ जाता है और पुनः 30 मी० जाता है। फिर वह अपने बाईं ओर मुड़कर 20 मी० जाता है। पुनः वह अपनी बाईं ओर मुड़कर 30 मी० जाता है। बताएँ कि वह अब अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 60 मी०
  • 50 मी०
  • 30 मी०
  • 80 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 50 मी०

प्रश्न 237. संजू के स्कूल की बस जब उसके स्कूल पहुँचती है, तो उसका मुँह उत्तर की ओर होता है। संजू के घर से चलने के बाद वह दो बार दाईं ओर तथा स्कूल पहुँचने से पहले बाईं ओर मुड़ती है। बताएँ कि संजू के घर के सामने जब बस रूकी थी, तो बस का मुँह किस दिशा की ओर था?

  • पूरब
  • दक्षिण
  • उत्तर
  • ज्ञात नहीं किया जा सकता
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 238. अशोक उत्तर की ओर चलना प्रारंभ करता है एवं 40 मी० चलने के बाद वह बाईं ओर मुड़ जाता है और फिर 40 मी० चलता है। इसकेबाद फिर वह बाईं ओर मुड़ जाता है और 30 मी० चलता है। ब्रह फिर बाईं ओर मुड़ जाता है और 50 मी० चलता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 20 मी०
  • 50 मी
  • 40 मी०
  • 30 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 239. दक्षिण की ओर मुख करके रमण चलना प्रारंभ करता है और 30 मी० जाने के बाद वह बाईं ओर मुड़ जाता है और 25 मी० चलता है और फिर बाईं ओर मुड़कर 30 मी० चलता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर और किस दिशा में है?

  • 30 मी० पूरब
  • 25 मी० पूरब
  • 30 मी० पश्चिम
  • 25 मी० पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 25 मी० पूरब

प्रश्न 240. राजेश 10 किमी० उत्तर की ओर जाता है, वहाँ से वह फिर 6 किमी० दक्षिण की ओर जाता है, फिर वह 3 किमी० पूरब की ओर जाता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से किस दिशा में और कितनी दूरी पर है?

  • 7 किमी० पश्चिम
  • 7 किमी० पूरब
  • 5 किमी० पश्चिम
  • 5 किमी० उत्तर-पूर्व
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 5 किमी० उत्तर-पूर्व