Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 221. अरूण ने जब चलना शुरू किया, तो उसकी पीठ की ओर सूर्य था। कुछ दूर जाकर यह बाईं ओर मुड़ा, इसके बाद वह दाईं ओर मुड़ा और इसके बाद फिर बाईं ओर मुड़ा। बताएँ अब वह किस दिशा में जा रहा है?

  • पर्व या दक्षिण
  • पश्चिम या उत्तर
  • उत्तर या दक्षिण
  • दक्षिण या पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर या दक्षिण

प्रश्न 222. तिलक पूर्व की ओर चलकर एक चौराहे (क्रासिंग) पर पहुँचा। वह विश्वविद्यालय जाना चाहता है। उसके सामने वाली सड़क बाजार को जाती है, उसके बाईं ओर वाली सड़क राष्ट्रीय पार्क को जाती है। किस दिशा में विश्वविद्यालय है?

  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • पूर्व
  • उत्तर
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 223. मनीष ने एक खुले मैदान में पूर्व की ओर चलना शुरू किया और 35 मी० चलकर वह रुक गया। पुनः वह दाईं ओर मुड़ा और फिर 15 मी० चला। बताएँ कि उसे अपने प्रारंभिक स्थान पर वापस पहुँचने के लिए कितनी न्यूनतम दूरी तय करनी पड़ेगी?

  • 35 मी०
  • 20 मी०
  • 30 मी०
  • 25 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 224. सुमन, अशोक के दक्षिण-पश्चिम की ओर 40 मी० दूरी पर है। प्रकाश, अशोक के दक्षिण पूर्व की ओर 40 मी० दूरी पर है। प्रकाश, सुमन के किस ओर है?

  • उत्तर-पूर्व
  • पूर्व
  • पश्चिम
  • दक्षिण

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 225. मैं अपने घर से 15 किमी० उत्तर की ओर गया, इसके बाद मैं पश्चिम की ओर मुड़कर पुनः 10 किमी० गया। इसके बाद मैं दक्षिण की ओर मुड़कर 5 किमी० गया और फिर पूरब की ओर मुड़कर 10 किमी० गया। बताएँ कि अभी मैं अपने घर से किस दिशा में हूँ?

  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पश्चिम
  • पूरब
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 226. राकेश एक बिन्दु पर खड़ा है। वह 20 मी० पूर्व की ओर चलकर फिर 10 मी० दक्षिण की ओर चलता है। तत्पश्चात् 35 मी० पश्चिम दिशा में चलकर 5 मी० उत्तर की ओर चलता है, फिर 15 मी० पूर्व की ओर चलता है। बताएँ कि उसके प्रारंभिक बिन्दु से अंतिम बिन्दु तक की सीधी दूरी क्या होगी?

  • 0 मी०
  • 10 मी०
  • 5 मी०
  • ज्ञात नहीं किया जा सकता
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 5 मी०

प्रश्न 227. P, Q, R और S ताश खेल रहे हैं। P और Q आपस में जोड़ीदार (Partner) हैं। S का मुख उत्तर की ओर है। यदि P का मुख पश्चिम की ओर हो, तो बताएँ कि किसका मुख दक्षिण की ओर है?

  • S
  • Q
  • R
  • आँकड़े अपर्याप्त हैं
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: R

प्रश्न 228. परांदा शहर ग्रीनलेक पर अवस्थित है। शहर अक्रम, परांदा के पश्चिम में है। शहर थोकाडा, अक्रम के पूरब में लेकिन परांदा के पश्चिम में है। शहर कक्रन, बोपरी के पूरब में लेकिन थोकाडा और अक्रम के पश्चिम में है। यदि ये सभी शहर एक ही जिले में हों, तो बताएँ कि सबसे पश्चिम में कौन-सा शहर है?

  • अक्रम
  • बोपरी
  • कक्रन
  • परांदा
  • थोकाडा

उत्तर: बोपरी

प्रश्न 229. केशव 30 मी० उत्तर की ओर जाता है और फिर यह दाईं ओर मुड़ जाता है तथा 40 मी० जाता है। फिर वह अपनी दाई ओर मुड़कर 20 मी० जाता है। पुनः यह अपनी बाई ओर मुड़कर 40 मी० जाता है। बताएँ कि यह अभी अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 40 मी०
  • 10 मी०
  • 20 मी०
  • 30 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 10 मी०

प्रश्न 230. विकाश पूरब की और चलना प्रारंभ करता है, 75 मी० चलने के बाद वह बाई ओर मुड़ जाता है और 25 मी० चलता है। इसके बाद वह फिर बाई ओर मुड़ जाता है और 40 मी० की दूरी तय करता है। फिर वह बाई ओर मुड़ जाता है और 25 मी० की दूरी तय करता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 25 मी०
  • 50 मी०
  • 140 मी०
  • 35 मी०
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 35 मी०