Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 11. मोहन, अपने घर से पूर्व की ओर चलना शुरू करता है और अपनी दाईं ओर मुड़ने से पहले 90 मीटर चलता है। वह फिर 20 मीटर चलता है, फिर से दाईं ओर मुड़ता है और 30 मीटर चलता है। वहाँ से वह उत्तर की ओर मुड़ता है और अपनी यात्रा समाप्त करने के लिए 100 मीटर चलता है। अब इस स्थान से उसका घर किस दिशा में है?

  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व

उत्तर: दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 12. स्कूल से निकलने के बाद, हेमंत और अनुराग बस स्टॉप तक पहुँचने के लिए उत्तर की ओर 1 km चलते हैं। बस स्टॉप से, हेमंत बाईं ओर मुड़ता है और 500 m चलता है। फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ता है और अपने घर तक पहुँचने के लिए 2 km चलता है। बस स्टॉप से, अनुराग दाईं ओर मुड़ता है और 250 m चलता है। फिर वह दाईं ओर मुड़ता है और अपने घर तक पहुँचने के लिए 1 km चलता है। हेमंत के घर से अनुराग का घर किस दिशा में है?

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पूर्व

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 13. रिया अपने घर से 90 मीटर उत्तर की ओर चली तथा तब दायीं ओर मुड़ी तथा 60 मीटर चलकर बाजार पहुँची। तब, वह बायीं ओर मुड़ी बाजार से कुछ मीटर चलकर डाकघर पहुँची, वहाँ से वह फिर बायीं ओर मुड़ी और 160 मीटर चलकर स्कूल पहुँच गयी। यदि रिया के घर और स्कूल के बीच वायवीय दूरी 260 मीटर है तो बाजार तथा डाकघर के बीच वायवीय दूरी कितनी है?

  • 180 मीटर
  • 120 मीटर
  • 150 मीटर
  • 100 मीटर

उत्तर: 150 मीटर

प्रश्न 14. नीरव का घर, आकाश के घर के दक्षिण दिशा में 40 मीटर दूर है। दक्ष का घर, आकाश के घर के ठीक पूर्व दिशा में X मीटर की दूरी पर है। प्रकाश का घर, आकाश के घर के ठीक पश्चिम दिशा में Y मीटर की दूरी पर है। यदि प्रकाश के घर और नीरव के घर के बीच की न्यूनतम दूरी 50 मीटर है और दक्ष के घर और नीरव के घर के बीच की न्यूनतम दूरी भी 50 मीटर है, तो प्रकाश के घर और दक्ष के घर के बीच की दूरी कितनी है?

  • 40 मीटर
  • 30 मीटर
  • 60 मीटर
  • 80 मीटर

उत्तर: 60 मीटर

प्रश्न 15. रतन उत्तर की ओर 15 मीटर चलता है और फिर दाएँ मुड़कर 23 मीटर चलता है, फिर वह बाएँ मुड़कर 16 मीटर चलता है। उसके बाद वह बाएँ मुड़कर 11 मीटर चलता है। फिर, उसके बाद वह दाएँ मुड़ता है और 17 मीटर चलता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 12 मीटर चलता है। अंततः, वह दाएँ मुड़ता है और 19 मीटर चलता है। आरंभिक बिंदु के संदर्भ में, अब वह किस दिशा में और कितनी दूर है?

  • उत्तर, 52 मीटर
  • दक्षिण, 51 मीटर
  • उत्तर, 67 मीटर
  • उत्तर, 48 मीटर

उत्तर: उत्तर, 67 मीटर

प्रश्न 16. एक पुलिसकमी पुलिस स्टेशन से बाहर निकला 5. और पश्चिम की ओर 60 मीटर चला। फिर वह बाईं ओर मुड़ा और फलों की एक दुकान तक पहुँचने के लिए 38 मीटर चला। फिर वह दाएँ मुड़ा और 60 मीटर चला। फिर वह दाएँ मुड़ा और एक रेस्टोरेंट पहुँचने के लिए 38 मीटर चला। पुलिसस्टेशन और रेस्टोरेंट के मध्य फलों की दुकान से होते हुए, सबसे न्यूनतम दूरी लगभग कितनी है?

  • 112 मीटर
  • 71 मीटर
  • 150 मीटर
  • 142 मीटर

उत्तर: 142 मीटर

प्रश्न 17. महीप ने अपने कार्यालय से चलना शुरू किया और दक्षिण की ओर 120 मीटर चला। फिर वह बाएँ मुड़ा और A मीटर की एक निश्चित दूरी तक चला। फिर वह दाएँ मुड़ा और 80 मीटर चला। फिर वह बाएँ मुड़ा और B मीटर की दूरी तय की। यह दूरियाँ तय कर वह अपने घर पहुँच गया। यदि महीप के कार्यालय और घर के बीच की न्यूनतम दूरी 290 मीटर है तो उसके द्वारा चली/तय की गई दूरियों A और B का योग कितना है?

  • 230 मीटर
  • 210 मीटर
  • 240 मीटर
  • 200 मीटर

उत्तर: 210 मीटर

प्रश्न 18. राहुल दक्षिण दिशा की ओर 30 मीटर चलता है, और फिर दाएँ मुड़कर सीधे 30 मीटर और चलता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 20 मीटर चलता है। और फिर दुबारा से बाएँ मुड़कर 30 मीटर चलता है। वह शुरुआती बिन्दु से कितनी दूरी पर है ?

  • 50 मीटर
  • 30 मीटर
  • 10 मीटर
  • 60 मीटर

उत्तर: 50 मीटर

प्रश्न 19. एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 10 किमी चलता है और फिर दाएं मुड़कर 5 किमी चलता है। वहाँ से फिर वह बाएं मुड़कर 2 किमी. चलता है, तो उसकी प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की न्यूनतम दूरी क्या होगी?

  • 12 कि.मी.
  • 13 कि.मी.
  • 7 कि.मी.
  • 18 कि.मी.

उत्तर: 13 कि.मी.

प्रश्न 20. राजेश बिंदु A से पश्चिम की ओर 4 किमी. ड्राइव करता है और दाएँ मुड़ता है और 8 किमी. ड्राइव करता है। वह फिर से दाएँ मुड़ता है और 8 किमी. ड्राइव करता है। वह फिर से एक और बार दाएँ मुड़ता है और 4 किमी. ड्राइव करता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है और बिंदु B तक पहुँचने के लिए 4 किमी. ड्राइव करता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए?

  • 3 किमी. उत्तर की ओर
  • 2 किमी. पूर्व की ओर
  • 4 किमी. दक्षिण की ओर
  • 4 किमी. पश्चिम की ओर

उत्तर: 4 किमी. दक्षिण की ओर