Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 181. एक सुबह, सूर्योदय के पश्चात गोपाल एक खंभे की ओर मुंह किए खड़ा था। खंभे की परछाई ठीक उसके दाईं ओर पड़ रही थी। बताएं उसका मुँह किस दिशा में था?

  • दक्षिण
  • पूर्व
  • पश्चिम
  • आँकड़े अपर्याप्त हैं

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 182. शिप्रा अपनी दादी के घर जाने के लिए अपने घर से निकलकर बाईं ओर मुड़ जाती है। कुछ दूर चलकर वह क्रमशः, दाएं, दाए, बाए, और फिर दाएं मुड़ जाती है, अब वह अपनी दादी के घर के प्रवेश द्वार के सामने खड़ी है। यदि शिप्रा का घर पूर्वाभिमुखे (यानी पूर्व दिशा में) है, तो उसकी दादी के घर का मुहाना किस दिशा में है?

  • पूर्व
  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • उत्तर

उत्तर:पूर्व

प्रश्न 183. एक व्यक्ति सुबह सूर्य की ओर मुख करके चलना आरंभ करता है, थोड़ी देर के बाद वह अपने बाईं ओर मुड़ता है बाद में वह फिर अपनी बाईं ओर मुड़ता है, अब वह व्यक्ति किस दिशा में चल रहा है?

  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पूर्व
  • पश्चिम

उत्तर: पश्चिम

प्रश्न 184. सुमित्रा अपने घर से चलना शुरू करती है और 7 किमी दक्षिण की ओर चलती है। फिर वह लगातार चार बार बाई ओर मुड़ती है और हर बार 3 किमी चलती है। अब उसका मुंह किस दिशा में है?

  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूर्व

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 185. दीपा 5 किमी पूर्व की तरफ चली, फिर दायें मुड़ गयी और 3 किमी चली। फिर वो बाएं मुड़ी और 4 किमी चली। अंत में, वो बाएं मुड़ी और 3 किमी चली। शुरुआती बिंदु के सन्दर्भ में दीपा किस दिशा में है?

  • उत्तर
  • पूर्व
  • दक्षिण
  • पश्चिम

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 186. रमा ने अपने घर से चलना शुरु किया और पूर्व की तरफ 5 किमी चली। फिर, वो बाएं मुड़ी और 3 किमी चली, फिर वो लगातार दो बार बाएं मुड़ी। अब वो किस दिशा में जा रही है?

  • दक्षिण
  • उत्तर-पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 187. एक छात्र अपने घर से दक्षिण दिशा में चलना शुरू करता है, फिर अपने दाहिनी ओर मुड़ जाता है, 2 किमी चलता है और अपने बांए मुड़ जाता है और फिर बायीं ओर मुड़ता है और 2 किमी चलता है। वह अब दक्षिणावर्त दिशा में 45° मुड़ता है और अपने कॉलेज तक पहुँचता है। उसके घर के संदर्भ में उसका कॉलेज किस दिशा में है?

  • दक्षिण-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर
  • दक्षिण

उत्तर: दक्षिण-पूर्व

प्रश्न 188. मोहन एक बिंदु से शुरू करता है, दक्षिण की तरफ 5 मील चलता है, दायें मुड़ता है और 3/2 मील चलता है, बाएं मुड़ता है और 2/3 मील चलता है। अब वो किस दिशा की ओर मुंह करके खड़ा है?

  • पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पश्चिम

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 189. अरूण पश्चिम से पूर्व की ओर 10 किमी की यात्रा करता है और फिर बाए मुड़कर 3 किमी की यात्रा करता है। अब वह बाएं मुड़कर 4 किमी की यात्रा करता है। शुरूआती बिंदु के 2- संदर्भ में अब वो किस दिशा में है?

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर
  • पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: उत्तर-पूर्व

प्रश्न 190. एक व्यक्ति पूर्व की ओर मुख किए चलना शुरु करता है और 20 किमी चलता है। वहाँ से वह 135° वामावर्त घूम गया और 10 किमी चला, वह फिर 45° दक्षिणावर्त घूम गया। अब उसका मुख किस दिशा में है?

  • उत्तर
  • दक्षिण-पश्चिम
  • दक्षिण
  • पूर्व-पश्चिम

उत्तर: उत्तर