Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 161. शशिकला लंबी दौड़ के लिए अपने घर से निकलती है। वे अपने घर से शुरू करती है और उत्तर दिशा में 4 km दौड़ती है। फिर, वह दाईं ओर मुड़ती है और 3 km दौड़ती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है और 4 km की दूरी तय करने के लिए दौड़ती है। अंत में, वह दाईं ओर मुड़ती है, 3 km दौड़ती है और स्टेडियम में रुकती है। स्टेडियम और शशिकला के घर के बीच सबसे कम दूरी क्या है?

  • 10 km
  • 11.5 km
  • 7 km
  • 12 km

उत्तर: 10 km

प्रश्न 162. नीलिमा अपने घर से प्रारभ करके उत्तर की ओर एक 1 मंदिर में जाती है। उसके बाद वह बाएं मुड़कर सीधे बराबर दूरी पर चलती है और बाजार से कुछ खरीदारी करती है। वह फिर से बाएं मुड़कर चलती हुई पुस्तकालय पहुंचने के लिए उतनी ही दूरी तय करती है जितनी दूरी उसने घर से चलकर मंदिर को जाते हुए तय की थी। वह फिर से बाएं मुड़ती है और अपने घर पहुंचने तक चलती है। उसके रास्ते को किस आकार के बनाने की संभावना है?

  • Circle / गोलाकार
  • Rectangle /समकोण
  • Oval / अंडाकार
  • Triangle / त्रिभुजाकार

उत्तर: Rectangle /समकोण

प्रश्न 163. एक व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खड़ा है, वह अपने बाएं मुड़कर 10 मीटर चलता है, फिर अपने दाएं मुड़कर 15 मीटर चलता है, फिर वह अपने बाएं मुड़कर 5 मीटर चलता है और फिर वह अपने बाएँ मुड़कर 15 मीटर चलता है। इस समय वह किस दिशा में मुख करके खड़ा है?

  • North/उत्तर
  • East/पूर्व
  • West/पश्चिम
  • South/दक्षिण

उत्तर: North/उत्तर

प्रश्न 164. एक लड़की अपने घर से चलना शुरू करती है। पहले वह 30 मीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में चलती है और फिर 30 मीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलती है। इसके बाद वह 30 मीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में चलती है। अंत में वह अपने घर की ओर मुड़ती है। वह किस दिशा में चल रही है?

  • North-West/उत्तर-पश्चिम
  • South-East/दक्षिण-पूर्व
  • South-West/दक्षिण-पश्चिम
  • North-East/उत्तर-पूर्व

उत्तर: North-East/उत्तर-पूर्व

प्रश्न 165. टीना पूरब की ओर 45 किमी. गाड़ी चलाती है, फिर दायें मुड़कर 65 किमी. चलाती है, फिर बायीं ओर मुड़कर 33 किमी. जाती हैं। उसका मुंह किस दिशा की ओर है?

  • North/उत्तर
  • South/दक्षिण
  • East/पूरब
  • West/पश्चिम

उत्तर: East/पूरब

प्रश्न 166. हनीफ़ को इच्छा होती है कि वह अपने दोस्त जोसेफ़ के घर का पता लगाए, जिसका घर उसके घर से 20 किमी. पूर्व की ओर है। हनीफ़ अपने घर से उत्तर की ओर 5 किमी. चल पड़ता है और दाहिना मोड़ लेते हुए और 11 किमी. चलता है। फिर वह दाहिना मोड़ लेता है और 9 किमी. चलता है। फिर वह बायाँ मोड़ लेता है और 9 किमी चलता है। उस जगह पर आकर वह जोसेफ़ को ढूँढनें में मुश्किल में पड़ जाता है और रुक जाता है। वहाँ से कितनी दूरी और किस दिशा में हनीफ को चलना चाहिए ताकि वह जोसेफ़ का घर पता कर सके?

  • उसे बाईं ओर मुड़कर 9 किमी. चलना चाहिए
  • उसे दाईं ओर मुड़कर 4 किमी. चलना चाहिए
  • उसे बाईं ओर मुड़कर 4 किमी. चलना चाहिए
  • उसे सीधा 9 किमी. चलना चाहिए

उत्तर: उसे बाईं ओर मुड़कर 4 किमी. चलना चाहिए

प्रश्न 167. राकेश दक्षिण की तरफ 25 मीटर चला। उसके बाद उसने बायीं ओर मुड़कर 20 मीटर चला। पुनः बांयी ओर मुड़कर 25 मीटर चला। अंत में वह दांयीं ओर मुड़कर15 मीटर चला। अब वह प्रारम्भिक बिन्दु से किस दिशा में हैं?

  • पश्चिम
  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पूर्व

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 168. कविता पूर्व में 10 फीट A से B की ओर चलती है, फिर वह दाहिनी ओर मुड़ती है और 3 फीट चलती है, फिर वह दाहिनी ओर मुड़ती है और 14 फीट चलती है। अब वह A से कितनी दूर हैं?

  • 24 फीट
  • 5 फीट
  • 27 फीट
  • 4 फीट

उत्तर: 5 फीट

प्रश्न 169. सबसे पहले अहमद अपने स्थान से उत्तर की ओर 20 मीटर जाता है, तब वह अपनी दायीं ओर मुड़ता है और 15 मीटर चलता है। पुनः वह दायीं ओर मुड़ता है और 20 मीटर चलता है। तुरन्त बायीं ओर मुडकर वह 25 मीटर चलता है। अब अहमद अपने चलने के स्थान से कितनी दूर है?

  • 50 मीटर
  • 35 मीटर
  • 45 मीटर
  • 40 मीटर

उत्तर: 45 मीटर

प्रश्न 170. मीना दक्षिण की ओर चलना शुरू करती है और कमिक रूप से दाये, बाएं, बाएं, दाएं, दाएँ मुड़ती है। अब वो किस दिशा की और मुंह करके खड़ी है?

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • पूर्व

उत्तर: पूर्व