Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 151. एक व्यक्ति अपने घर से निकलता है और पूर्व की ओर 10 किमी चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 5 किमी चलता है। फिर वह 180° मुड़ जाता है और 10 किमी चलता है। अंत में, वह बाएं मुड़ता है और 10 किमी चलता है। वह अपने आरंभिक स्थान से कितना दूर है?

  • 5 km
  • 15 km
  • 0 km
  • 10 km

उत्तर: 5 km

प्रश्न 152. दीपक अपने घर से निकलता है और 12 किमी. पूर्व की ओर चलता है और फिर बाएं मुड़ता है और अपने स्कूल तक पहुँचने के लिए 5 किमी चलता है। उनकी बहन दीपिका भी उसी समय पर उसी घर में पिछली तरफ से बाहर निकलती है और 12 किमी पश्चिम की ओर चलती है और फिर बाएं मुड़ती है और अपने स्कूल तक पहुंचने के लिए 5 किमी तक चलती है। दो स्कूलों के बीच न्यूनतम दूरी क्या है?

  • 17 km
  • 26 km
  • 10 km
  • 24 km

उत्तर: 26 km

प्रश्न 153. प्रत्येक सुबह, शेखर अपने घर से निकलता है और सूरज की दिशा में इस प्रकार चलता है कि उसकी परछाई उसके पीछे बनती है। वह अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए 12 किमी. चलता है शाम को, सूर्यास्त से ठीक, पहले, वह अपने कार्यालय से निकलता है और फिर सूरज की दिशा में इस प्रकार चलता है कि उसकी परछाई ठीक उसके पीछे बनती है। वह 9 किमी. चलता है और फिर बाएं मुड़ता है और अपने जिम तकपहुंचने के लिए 4 किमी. और चलता है। उसके जिम और उसके घर के बीच सबसे छोटी दूरी क्या हैं?

  • 4 km
  • 6 km
  • 3 km
  • 5 km

उत्तर: 5 km

प्रश्न 154. सुमन को ड्राइविंग करना पसंद है। एक दिन, वह अपने घर से जल्दी निकली और 8 km पूर्व दिशा की ओर चली गई और फिर 90° घड़ी की सुई के विरूद्ध दिशा में मुड़ गई और एक झील तक पहुंचने के लिए उसने 15 km तक गाड़ी चलाई। उसके घर से झील तक की लघुतम दूरी कितनी है?

  • 16 km
  • 18 km
  • 15 km
  • 17 km

उत्तर: 17 km

प्रश्न 155. दीपक अपने कार्यालय से निकला और पूर्व की ओर 5 km चला और फिर बाईं ओर मुड़ गया तथा अपने घर तक पहुंचने के लिए 12 km चला। मदन, जोकि उसी कार्यालय में काम करता है, अपने कार्यालय से निकला और पश्चिम की ओर 5 km चला और फिर बाईं ओर मुड़ गया तथा अपने घर तक पहुंचने के लिए 12 km चला। दीपक और मदन के घर के बीच की लघुत्तम दूरी कितनी है?

  • 24 km
  • 34 km
  • 17 km
  • 26 km

उत्तर: 26 km

प्रश्न 156. थॉमस, अपने भाई को घर पर छोड़ने के बाद चर्च से पुस्तकालय में जाता है। पहले वह पश्चिम की ओर 4 किमी. चलता है; फिर, बाएं मुड़ता है और घर पहुंचने के लिए 3 किमी चलता है। वहां से, वह दाँए मुड़ता है और पुस्तकालय तक पहुंचने के लिए 1 किमी. चलता है। घर और चर्च के बीच की सबसे कम दूरी क्या है?

  • 4 km/4 किमी.
  • 1 km/1 किमी.
  • 5 km/5 किमी.
  • 2 km/2 किमी.

उत्तर: 5 km/5 किमी.

प्रश्न 157. किसी त्रुटिपूर्ण कंपास में, पूर्व का उत्तर, पश्चिम को पूर्व, उत्तर को दक्षिण और दक्षिण को पश्चिम के रूप में चिह्नित किया गया है। इस कंपास पर दक्षिण-पूर्व का अनुसरण करने वाले लोगों का समूह वास्तव में किस दिशा में जाएगा?

  • North east/उत्तर पूर्व
  • North west/उत्तर पश्चिम
  • South east/दक्षिण पूर्व
  • South west/दक्षिण पश्चिम

उत्तर: North west/उत्तर पश्चिम

प्रश्न 158. सुमन अपने घर से अपने मित्र के घर जाती है। वह पूर्व दिशा की ओर 5 मीटर पैदल चलती है। उसके बाद वह दायें मुड़कर 5 मीटर चलती है। फिर वह 90° घड़ी चलने की दिशा में (क्लॉक-वाइज़) मुड़कर 5 मीटर चलती है। अन्त में वह बायें मुड़ती है और अपने मित्र के घर पहुँचने के लिए 5 मीटर चलती है। सुमन के घर और उसके मित्र के घर PD = 1 के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है?

  • 10 metres/मीटर
  • 20 metres/मीटर
  • 5 metres/मीटर
  • 15 metres/मीटर

उत्तर: 10 metres/मीटर

प्रश्न 159. नवीन और उत्सवी दोनों अपने विद्यालय जाने के लिए एक-साथ निकलते हैं। वे दोनों उत्तर की ओर पैदल चलना शुरू करते हैं। 500 मीटर चलने के बाद वे दायें मुड़ते हैं और 300 मीटर चलकर ट्रैफिक सिग्नल पर पहुँचते हैं। वहां से नवीन दायें मुड़ता है और अपने विद्यालय पहुँचने के लिए 300 मीटर सीधा चलता है; और उत्सवी बायें मुड़ती है एवं 500 मीटर सीधा चलती है, फिर दायें मुड़ती है 600 मीटर और चलकर अपने विद्यालय पहुँचती है। इन दो विद्यालयों के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

  • 1.25 km/किमी.
  • 700 metres/मीटर
  • 850 metres/मीटर
  • 1 km/किमी.

उत्तर: 1 km/किमी.

प्रश्न 160. शशिकला लंबी दौड़ के लिए अपने घर से निकलती है। वह अपने घर से शुरू करती है और उत्तर दिशा में 4 किमी दौड़ती है। फिर, वह दाईं ओर मुड़ती है और 3 किमी दौड़ती है। फिर, वह बाएं मुड़ती है और 4 किमी दौड़ती है। अंत में, वह दाईं ओर मुड़ती है, 3 किमी दौड़ती है और स्टेडियम में रुकती है। शशिकला के घर के संबंध में स्टेडियम किस दिशा में स्थित है?

  • North-West/उत्तर-पश्चिम
  • South-East/दक्षिण-पूर्व
  • North-East/उत्तर-पूर्व
  • South-West/दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: North-East/उत्तर-पूर्व