Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 141. बैंक से शुरू करने के बाद, महेश दक्षिण की ओर कुछ मीटर की दूरी तक चला। फिर उसने एक बायाँ मोड़ लिया और 20 m चला और फिर दायाँ मोड़ लिया और 25 m चला। अंत में, उसने फिर से एक बायाँ मोड़ लिया और 55 m चलकर अपने कार्यालय पहुँचा। अंत में वह किस दिशा में बढ़ रहा था?

  • West/पश्चिम
  • South/दक्षिण
  • North/उत्तर
  • East/पूर्व

उत्तर: East/पूर्व

प्रश्न 142. बैंक से शुरू करने के बाद, महेश दक्षिण की ओर कुछ मीटर की दूरी तक चला। फिर उसने एक बायाँ मोड़ लिया और 20 m चला और फिर दायाँ मोड़ लिया और 25 m चला। अंत में, उसने फिर से एक बायाँ मोड़ लिया और 55 m चलकर अपने कार्यालय पहुँचा। बैंक और उनके कार्यालय के बीच हवाई दूरी 125 m है .महेश शुरू में बैंक से दक्षिण की ओर कितनी दूरी चला था?

  • 80 m
  • 75 m
  • 70 m
  • 72 m

उत्तर: 80 m

प्रश्न 143. शिखर 18 km पूर्व की ओर चला, फिर उसने एक दायाँ मोड़ लिया और 20 km चला। फिर उसने बायां मोड़ लिया और 25 km चला। फिर, उसने एक बायां मोड़ लिया और 20 km चला फिर उसने एक दायाँ मोड़ लिया और 10 km चला। फिर, उसने एक बायां मोड़ लिया और 24 km चला। अंत में, उसने एक बायां मोड़ लिया और 35 km चला। वह अंत में किस दिशा में बढ़ रहा था?

  • West/पश्चिम
  • South/दक्षिण
  • East/पूर्व
  • North/उत्तर

उत्तर: West/पश्चिम

प्रश्न 144. जॉन बिन्दु A से बिन्दु B पर पहुँचने के लिए पूर्व की ओर 12 किमी. चलता है, और फिर बाएँ मुड़ कर 5 किमी. और चलता है। जॉर्ज भी बिन्दु A से बिन्दु B पर पहुँचने के लिए 3 किमी. दक्षिण की ओर चलता है, फिर बाएँ ओर मुड़ कर 18 किमी. और चलता है। बिंदु A और B के बीच न्यूनतम दूरी कितनी है?

  • 8 km
  • 14 km
  • 6 km
  • 10 km

उत्तर: 10 km

प्रश्न 145. सोनम और शीतल एक ही ऑफिस से निकल कर अपने-अपने घरों की ओर चलती हैं। सोनम उत्तर की ओर 12 km चलती है, फिर दाएं मुड़ कर 5 km चलती है, और अपने घर पहुँच जाती है। शीतल 12 km तक दक्षिण की ओर जाती है, लेकिन बाईं ओर मुड़ जाती हैं। और अपने घर तक पहुँचने के लिए 15 km की दूरी तय करती है। उनके घरों के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?

  • 13 km
  • 26 km
  • 17 km
  • 34 km

उत्तर: 26 km

प्रश्न 146. राधा विद्यालय जाने के लिए सुबह अपने घर से निकली। वह 4 km पूर्व की ओर चली। फिर वह 90° वामावर्त घूमी और 3 km चलकर अपने विद्यालय पहुँची। उसी दिन सुबह, उसी घर से उसका भाई रमन निकला और 6 km दक्षिण की ओर गया। फिर वह दाएँ मुड़ा और 8 km चलकर अपने कॉलेज पहुँचा। राधा के विद्यालय और रमन के कॉलेज के बीच की न्यूनतम दूरी क्या है?

  • 10 km
  • 29 km
  • 6 km
  • 15 km

उत्तर: 15 km

प्रश्न 147. प्रतीक अपने घर से चलना शुरू करता है और उत्तर- पूर्व की ओर 40 m तक जाता है। इसके बाद, वह बाएं मुड़ता है और 30 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 40 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 60m चलता है। अब वह अपने घर से कितनी दूर है और अपने घर से किस दिशा में है?

  • 60m, South/60 m, दक्षिण
  • 60 m, South-east/60 m, दक्षिण-पूर्व
  • 30m, South-east/30 m, दक्षिण-पूर्व
  • 30m, South/ 30 m, दक्षिण

उत्तर: 30m, South-east/30 m, दक्षिण-पूर्व

प्रश्न 148. रानी अपने घर से पहले 15 m सामने और फिर 15 m दाएं चलती है। उसके बाद हर बार बाएं मुड़ते हुए वह क्रमशः 10, 25 और 25 m चलती है। वह अब अपने घर से कितनी दूर है?

  • 20 m
  • 10 m
  • 25 m
  • 15 m

उत्तर: 10 m

प्रश्न 149. एक ग्लाइटर उत्तर-पूर्व में 10 km उड़ता है फिर वह 90° बाईं ओर मुड़ता है और 5 km उड़ता है, फिर वह 40° अपने दाईं ओर मुड़ता है और 10 km उड़ता है, फिर वह 135° बाई ओर मुड़ता है। अब वह किस दिशा में उड़ रहा है?

  • South-east/दक्षिण-पूर्व
  • North-east/उत्तर-पूर्व
  • South-west/दक्षिण-पश्चिम
  • North-west/उत्तर-पश्चिम

उत्तर: South-west/दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 150. एक महिला एक मॉल में ट्रॉली को धक्का दे रही है। वह शुरू करती है और 110m दक्षिण की ओर चलती है, फिर वह पूर्व की ओर मुड़ती है और 80 m चलती है, फिर वह उत्तर की ओर मुड़ती है और 120 m चलती है, फिर वह पश्चिम की ओर मुड़ती है और 120 m चलती है, फिर वह अपनी बाई ओर मुड़ती है और 10 m चलती है। अब वह अपने शुरूआती स्थान के संदर्भ में कहाँ है?

  • 40 m eastwards/ 40 m पूर्व
  • 200 m westwards/ 200 m पश्चिम
  • 200 m eastwards/200 m पूर्व
  • 40 m westwards/40 m पश्चिम

उत्तर: 40 m westwards/40 m पश्चिम