Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 101. प्रिया अपने घर से शुरू कर, उत्तर में 7 किमी चलती है, फिर अपनी दाई ओर मुड़ 9 किमी चलती है। अंत में वह अपनी दाईं ओर मुड़कर 7 किमी चलती है। वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है?

  • 7 किमी. पूर्व
  • 9 किमी. पश्चिम
  • 7 किमी. पश्चिम
  • 9 किमी. पूर्व

उत्तर: 9 किमी. पूर्व

प्रश्न 102. B से 12 मीटर दक्षिण में A है और B से 8 मीटर पश्चिम में C है। C से 6 मीटर उत्तर में D है। D से 16 मीटर पूर्व में E है। A से 8 मीटर पूर्व में F है। A और F का मध्य बिंदु G है। D और E का मध्यबिंदु H है। फिर A, G और D, H के बीच का अंतर क्या है?

  • 8 मीटर
  • 7 मीटर
  • 5 मीटर
  • 4 मीटर

उत्तर: 4 मीटर

प्रश्न 103. रमन और कृष्णन, एक दूसरे से 200 मीटर दूर, बिंदु A और B से एक दूसरे की तरफ बढ़ना शुरू करते हैं। 60 मीटर चलने के बाद, कृष्णन बाएं मुड़ता है और 20 मीटर चलता है, फिर वह दांए मुड़ता है और 40 मीटर चलता है। वह फिर से दांए मुड़ता है और उस रास्ते में वापस आ जाता है जहाँ से उसने चलना शुरू किया था। चलने के दौरान रमन कहीं भी नहीं मुड़ा। यदि रमन और कृष्णन् एक ही गति से चलते हैं, तो अब उनके बीच की दूरी कितनी हैं

  • 20 मीटर
  • 30 मीटर
  • 40 मीटर
  • 50 मीटर

उत्तर: 40 मीटर

प्रश्न 104. एक आदमी पिक्चर देखने के लिए अपने दफ्तर से मोटरसाइकिल से निकलता है। वह 50 किमी. पूर्व दिशा में मोटर साइकिल चलाता है, फिर दाएं मुड़कर आगे 24 किमी. चलता है। अंत में, वह पश्चिम दिशा में मुड़ता है और आगे 43 किमी. तक मोटर साइकिल चलाता है और सिनेमा घर पहुंच जाता है, तो उसके दफ्तर से सिनेमा घर के बीच की न्यूनतम दूरी क्या है?

  • 15 किमी.
  • 31 किमी.
  • 25 किमी.
  • 10 किमी.

उत्तर: 25 किमी.

प्रश्न 105. राम दक्षिण दिशा में 5 किमी. साइकिल चलाता है, फिर बाएं मुड़कर 5 किमी. जाता है। वहां से, वह दाएं मुड़कर 5 किमी. और जाता है। वह अब अपने मूल स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 5 किमी.
  • 5/5, 5 root 5 किमी.
  • 10 किमी.
  • 6 किमी.

उत्तर: 5/5, 5 root 5 किमी.

प्रश्न 106. रमेश पूर्व की ओर चलना शुरू कर 30 मीटर की दूरी तय करता है और फिर दाहिनी ओर मुड़कर 40 मीटर की दूरी तय करता है। शुरुआती बिंदु और अंत की बिंदु तक की दूरी और दिशा ज्ञात करें।

  • 50 मी. उत्तर
  • 50 मी. उत्तर-पूर्व
  • 40 मी. दक्षिण-पूर्व
  • 50 मी. दक्षिण पूर्व

उत्तर: 50 मी. दक्षिण पूर्व

प्रश्न 107. एक लड़का अपने घर से चलता है। वह पहले 45 मी. दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलता है और फिर 145 मी. उत्तर-पूर्व दिशा में चलता है। फिर, वह 60 मी. दक्षिण दिशा में आगे बढ़ जाता है। वह अपने प्रारंभिक स्थान से कितनी दूरी पर है?

  • 100 मी.
  • 80 मी.
  • 40 मी.
  • 60 मी.

उत्तर: 40 मी.

प्रश्न 108. एक आदमी पूर्व की ओर मुंह किए खड़ा है। वह उत्तर की ओर मुड़ता है और 5 किमी. चलता है, और फिर वह 270 डिग्री घड़ी की सुई के चलने की विपरीत दिशा में घूमकर 12 किमी. और चलता है। उसके शुरुआती और अंतिम स्थान के बीच की न्यूनतम दूरी क्या है?

  • 17 किमी.
  • 13 किमी.
  • 11 किमी.
  • 9 किमी.

उत्तर: 13 किमी.

प्रश्न 109. एक आदमी 9 किमी. पूर्व की ओर उसके बाद 12 किमी दक्षिण – की ओर जाता है। उसके प्रारंभ और अंतिम बिंदु के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए ?

  • 8 किमी.
  • 6 किमी.
  • 7.5 किमी.
  • 15 किमी.

उत्तर: 15 किमी.

प्रश्न 110. यदि उत्तर को उत्तर-पश्चिम कहा जाए, पश्चिम को दक्षिण-पश्चिम कहा जाए, दक्षिण को दक्षिण-पूर्व कहा जाए और इत्यादि। एक व्यक्ति दक्षिण-पश्चिम से सीधा उत्तर-पूर्व की ओर जाए और फिर बाएं मुड़े, फिर सीधे चल कर दोबारा बाएं मुड़े, तो वह किस दिशा की ओर जा रहा है?

  • दक्षिण
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर
  • दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण-पश्चिम