Distance and Direction Reasoning Questions Answers

प्रश्न 91. एक व्यक्ति योग कर रहा है और उसका सिर नीचे और पांव ऊपर हैं। उसका मुंह पश्चिम की ओर है। उसका बायां हाथ किस दिशा में होगा?

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 92. राजीव ने पश्चिम दिशा में चलना शुरू कर दिया और कॉफी की एक दुकान देखी। कॉफी पीने के बाद वह उसी दिशा में 30 मीटर चला और फिर दाईं ओर मुड़ा और 20 मीटर चला। फिर वह दाईं ओर मुड़ा और 30 मीटर चला और एक खिलौने की दुकान पर पहुंचा। कॉफी की दुकान के सन्दर्भ में खिलौने की दुकान किस दिशा में स्थित है?

  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • पूर्व

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 93. मीना अपने घर से दक्षिण की तरफ 50 मीटर चलती है और फिर बाईं ओर मुड़ जाती है और 20 मीटर चलती है। फिर उत्तर की ओर मुड़कर वह 30 मीटर चलती है और फिर अपने घर की तरफ चलना शुरू कर देती है। मीना का मुंह अब किस दिशा की तरफ हैं?

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व

उत्तर: उत्तर-पश्चिम

प्रश्न 94. विनायक दक्षिण में 5 मीटर चलता है और फिर वह अपनी बाई ओर मुड़ता है और 12 मीटर चलता है। इसके बाद वह फिर से दक्षिण की ओर मुड़ता है और 8 मीटर चलता है। फिर वह अपने दायीं ओर मुड़ता है और 15 मीटर चलता है। अपने प्रारंभिक बिंदु के संदर्भ में विनायक कब किस दिशा में है?

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 95. समीर पूर्व दिशा की और मुँह किए खड़ा था। वह अपने दाएँ मुड़ा और 5 मी चला, फिर अपने दाएँ मुड़ा और 7 मी चला। फिर वह बाएँ मुड़ा और 4 मी चला। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • उत्तर-पश्चिम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 96. रमन P बिन्दु से चलकर उत्तर की ओर जाता है तथा Q बिन्दु पर रुक जाता है। फिर वह दाईं ओर मुड़कर बाईं ओर मुड़ता है तथा R बिन्दु पर रुक जाता है। अन्त में वह बाईं ओर मुड़कर बिन्दु S पर रुक जाता है। यदि वह प्रत्येक बार मुड़ने से पहले 5 किमी की दूरी तय करता है, तो S से Q पर पहुँचने के लिए रमन को किस दिशा में चलना होगा?

  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 97. एक व्यक्ति ने प्रातः सूर्य की ओर चेहरा करके सड़क पर चलना शुरू किया। 2 मील चलने के बाद वह अपनी बाईं ओर मुड़कर चलता है। फिर 2 मील बाद वह अपनी दाई और मुड़कर चलता है। अब वह किस दिशा की ओर चल रहा है?

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 98. एक व्यक्ति का मुंह पूर्व की ओर है, फिर वह बाएं घूमता है और 10 मीटर चलता है, फिर दाएं घूमता है और 5 मीटर चलता है, फिर 5 मीटर दक्षिण की ओर जाता है और वहाँ से 5 मीटर पश्चिम की ओर। अपने मूल स्थान से वह किस दिशा में हैं?

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 99. समर पूरब दिशा की ओर मुँह किए खड़ा था। वह अपने दाएं मुड़ा और 10 मीटर चला, फिर अपने दाएं मुड़ा और 14 मीटर चला। फिर वह बाएं मुड़ा और 8 मीटर चला। अब उसका मुँह किस दिशा की ओर है?

  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पश्चिम
  • पश्चिम

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 100. संजय के स्कूल का फाटक उत्तर दिशा में है। वह फाटक से बाहर निकलकर 200 मीटर आगे जाता है तथा अध्यापक को देखकर एकदम विपरीत दिशा में 300 मीटर जाता है। इसके बाद वह बाएं मुड़ता है तथा 400 मीटर की दूरी तय करता है। अब वह प्रारंभिक स्थान से किस दिशा में है।

  • दक्षिण-पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम

उत्तर: दक्षिण-पूर्व