Distance and Direction Reasoning Questions Answers

आज के समय में Distance and Direction reasoning प्रतियोगी परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण भाग है. परीक्षा में इस विषय से प्रश्न दुरी और दिशा से सम्बंधित पूछे जाते है जैसे की राहुल 5KM उत्तर दिशा की और जाता है फिर 3KM पूर्व की ओर फिर 2KM वापस उत्तर दिशा की ओर जाता है. अब राहुल किस दिशा में है.

Distance and Direction questions वास्तव में बहुत आसान होते है यदि एक बार आपको इनको हल करने का नियम और कुछ समय तक अभ्यास करलें। इस post में हमने 250+ questions answers को लिखा है जिससे आप बहुत आराम से इनका अपने किसी भी exam के लिए अभ्यास कर सकते है.

Note: यदि आपको इस post में या किसी और post में यदि कोई प्रश्न – उत्तर गलत लिखा हुआ है या button पर click करने पर उत्तर नहीं दिख रहा है तो हमे उसी post पर प्रश्न संख्या (Question Number) के साथ comment करके बताएं।

Topics:

प्रश्न 1. राजन ने अपने घर से चलना शुरू किया और 2 किमी. पूर्व की ओर गया, उसके बाद दाएँ मुड़ गया और 3 किमी. चला, फिर दुबारा दाएँ मुड़ गया और 3 किमी. चला, वह फिर दाएँ मुड़ा और 1 किमी. चला और अंत में दाएँ मुड़ने के बाद और फिर 1 किमी. चलने के बाद वह बिंदु ‘K’ पर पहुँच गया। जब वह वहाँ पहुँचा तो किस दिशा में चल रहा था?

  • पश्चिम
  • पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 2. जॉन होटल से निकलकर सीधे गया और 3 किमी चलने के बाद बाएँ मुड़कर उसी दिशा में बिंदु X तक पहुँचने के लिए 5 किमी चला। यहाँ से वह दाएँ मुड़ा और 4 किमी. चला, वह फिर से दाएँ मुड़ा और 4 किमी. और चला। वहाँ से बिंदु X तक पहुँचने के लिए मुड़ा और सीधे चला। यदि अब जॉन उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर जा रहा है, तो वह होटल से निकलकर किस दिशा में चला था?

  • पूर्व
  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण-पूर्व

उत्तर: पूर्व

प्रश्न 3. रेशमा दक्षिण की ओर जाती है। 500 m के बाद, वह अपनी दोस्त रेहाना के घर पहुँचती है। अपने दोस्त से मिलने के बाद, रेशमा पूर्व की ओर 500 m चलती है और फिर दाईं ओर मुड़कर और 500 m चलती है। यहाँ से, वह दाईं ओर मुड़ती है और 1 km चलती है। अंत में, वह अपनी दाईं ओर मुड़ती है और अपने कॉलेज पहुँचने के लिए 1 km चलती है। रेहाना के घर से उसका कॉलेज किस दिशा में है?

  • उत्तर
  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण

उत्तर: उत्तर – पश्चिम

प्रश्न 4. दो ग्रामीण महिलाएँ एक ही बिंदु से निकलते हुए घर लौट रही हैं। पहली महिला दक्षिण की ओर 1 किमी. तक चलती है, फिर अपने दायीं ओर मुड़ जाती है और अपने घर तक पहुंचने के लिए आगे 6 किमी. चलती है। इस बीच दूसरी महिला पश्चिम की तरफ 5 किमी. तक चलती है फिर वह उत्तर की तरफ मुड़ती है और आगे 4 किमी. तक चलती है, फिर वह अपने बाएं मुड़ जाती है और अपने घर तक पहुंचने के लिए आगे 1 किमी. तक चलती है। पहली महिला के घर के संबंध में दूसरी महिला का घर कहाँ है?

  • 5 किमी. उत्तर
  • 3 किमी. उत्तर
  • 5 किमी. दक्षिण
  • 3 किमी. दक्षिण

उत्तर: 5 किमी. उत्तर

प्रश्न 5. अहमत का घर उत्तर की ओर (उत्तरमुखी) है। वह अपने घर से बाहर आया और सीधे 40 मीटर चला, बायें मुड़ा और 30 मीटर चला। फिर वह दायें मुड़ा और 35 मीटर चला। अंत में, वह अपने अतिम गंतव्य तक पहुँचने के लिए लगातार दो बार दायें मुड़ा और क्रमशः 30 मीटर और 25 मीटर की दूरी तय की। अब वह अपने घर से कितनी दूर और किस दिशा में है?

  • दक्षिण की ओर 25 मीटर
  • उत्तर की ओर 50 मीटर
  • उत्तर की ओर 15 मीटर
  • पूर्व की ओर 25 मीटर

उत्तर: उत्तर की ओर 50 मीटर

प्रश्न 6. विवेक और अशोक एक निश्चित स्थान से चलना प्रारंभ करते हैं। विवेक उत्तर की ओर 3 किमी चलकर दाएँ घूमता है और 4 किमी तक जाता है। अशोक पश्चिम की ओर 5 किमी. चलकर दायीं ओर मुड़ता है और 3 किमी. चलता है। अब वे एक दूसरे से कितनी दूरी पर हैं?

  • 10 किमी.
  • 9 किमी.
  • 8 किमी.
  • 6 किमी.

उत्तर: 9 किमी

प्रश्न 7. कृणाल अपने घर से गाड़ी चलाना शुरू करता हैऔर दक्षिण दिशा की ओर 37 कि.मी. की दूरीतय करता है। वहाँ से वह बाएँ मुड़ता है और 31 कि.मी. की दूरी तय करता है। फिर, वह दाएँ मुड़ता है और 27 किमी. की दूरी तय करता है। उसके बाद, वह बाएँ मुड़ता है और Y कि.मी. की निश्चित दूरी तय करता है। उसके बाद, वह बाएँ मुड़ता है और 57 कि.मी. गाड़ी चलाता है। अब अंत में, वह बाएँ मुड़ता है और 58 कि.मी. दूर उस बैंक तक पहुँचता है जो उसके घर से दक्षिण दिशा की ओर ठीक 7 कि.मी. दूर है। Y का मान कि.मी. में ज्ञात करें।

  • 55
  • 27
  • 36
  • 22

उत्तर: 27

प्रश्न 8. चौराहे पर एक दिशासूचक खंभा लगा था। एक दुर्घटना के कारण खंभा इस प्रकार घूम गया कि पूर्व दिशा का सूचक दक्षिण दिशा दिखाने लगा। एक यात्री सीता पश्चिम दिशा जानकर गलत दिशा में चली गई। वास्तव में वह किस दिशा में यात्रा कर रही थी?

  • पूर्व
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पश्चिम

उत्तर: उत्तर

प्रश्न 9 . सूर्योदय के समय विनीता और सुनीता पार्क में एक-दूसरे की ओर अभिमुख होकर खड़ी हैं। यदि विनीता की छाया सुनीता के बाईं ओर है, तो विनीता किस दिशा की ओर अभिमुख होकर खड़ी है?

  • पश्चिम
  • उत्तर
  • दक्षिण
  • पूर्व

उत्तर: दक्षिण

प्रश्न 10. शहर A, शहर B के उत्तर-पश्चिम में है। शहर D. शहर C के उत्तर में है। शहर B, शहर C के पूर्व में है। शहर M, शहर B के उत्तर में है। शहर D, शहर A के दक्षिण-पूर्व में है। शहर M शहर A के पूर्व में है। तो शहर B के सापेक्ष शहर D की स्थिति क्या है?

  • पूर्व
  • उत्तर
  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम

उत्तर: उत्तर-पश्चिम