300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 71. बेंजीन के लिए निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • इसमें छः सिग्मा एवं छः पाई बंध होते हैं।
  • इसमें बारह सिग्मा एवं छः पाई बंध होते हैं।
  • इसमें बारह सिग्मा एवं तीन पाई बंध होते हैं।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं है।

उत्तर: इसमें बारह सिग्मा एवं तीन पाई बंध होते हैं

प्रश्न 72. पॉलिएथिलीन टेरेफ्थलेट के संदर्भ में, जिसका हमारे दैनिक जीवन में बहुत व्यापक उपयोग है, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इसके तंतुओं को ऊन और कपास के तंतुओं के साथ, उनके गुणधर्मों को प्रबलित करने हेतु, सम्मिश्रित किया जा सकता है।
  2. इससे बने पात्रों को किसी भी मादक पेय को रखने के लिये उपयोग किया जा सकता है।
  3. इससे बनी बोतलों का पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) कर उनसे अन्य उत्पाद बनाए जा सकते हैं।
  4. इससे बनी वस्तुओं का भस्मीकरण द्वारा, बिना ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन किए, आसानी से निपटान किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं-

कूट

  • 1 और 3
  • 2 और 4
  • 1 और 4
  • 2 और 3

उत्तर: 1 और 3

प्रश्न 73. बिस्फिनॉल A (BPA), जो चिन्ता का कारण है, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्लास्टिक के उत्पादन में एक संरचनात्मक/मुख्य घटक है?

  • निम्न घनत्व वाले पॉलिएथिलीन
  • पॉलिकार्बोनेट
  • पॉलिएथिलीन टेरेफ्थेलेट
  • पॉलिविनाइल क्लोराइड

उत्तर: पॉलिकार्बोनेट

प्रश्न 74. निम्नलिखित में से किसमें ‘ट्राइक्लोसन’ के विद्यमान होने की सर्वाधिक संभावना है, जिसके लंबे समय तक उच्च स्तर के प्रभावन में रहने को हानिकारक माना जाता है?

  • खाद्य परिरक्षक
  • फल पकाने वाले पदार्थ
  • पुनः प्रयुक्त प्लास्टिक के पात्र
  • प्रसाधन सामग्री

उत्तर: प्रसाधन सामग्री

प्रश्न 75. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सुमेलित नहीं है?

  • फुलरीन्स-फ्लोरीनयुक्त कार्बनिक यौगिक
  • शुष्क बर्फ ठोस कार्बन डाईऑक्साइड
  • किरोटिन-मानव त्वचा की बाहरी परत में पाया जाने वाला प्रोटीन
  • मस्टर्ड गैस-रासायनिक युद्ध में प्रयुक्त होने वाला विषैला द्रव

उत्तर: फुलरीन्स-फ्लोरीनयुक्त कार्बनिक यौगिक

प्रश्न 76. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. टेफ्लॉन तथा डेक्रॉन बहुलक हैं
  2. नियोप्रीन संश्लेषिक रबर है
  3. पॉलिथीन, पॉलिएथिलीन का बहुलक है
  4. प्राकृतिक रबर क्लोरोप्रीन हैं

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

  • 1, 2 तथा 3
  • 1, 2 तथा 4
  • 2, 3 तथा 4
  • 1, 3 तथा 4

उत्तर: 1, 2 तथा 3

प्रश्न 77. निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें-

  1. पीतल तांबा तथा जस्ते की मिश्र धातु है
  2. मैग्नेटाइट, एल्युमिनियम, का सबसे अधिक महत्वपूर्ण अयस्क है।
  3. पारदित सम्मिश्रण वे पदार्थ हैं जिनमें पारा अनिवार्यतः सम्मिलित होता है
  4. फोटोग्राफी में पोटैशियम नाइट्रेट प्रयुक्त होने वाला एक अनिवार्य रसायन है। उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है?

कूट-

  • 1 एवं 2
  • 1 एवं 3
  • 2 एवं 3
  • 1,3 एवं 4

उत्तर: 1 एवं 3

प्रश्न 78. एल्युमिनियम-पृष्ठ प्रायः ‘एनोडीकृत’ होते हैं। इसका अर्थ है उस पर निक्षेपण होना-

  • क्रोमियम ऑक्साइड की परत का
  • एल्युमिनियम ऑक्साइड की परत का
  • निकेल ऑक्साइड की परत का
  • जिंक ऑक्साइड की परत का

उत्तर: एल्युमिनियम ऑक्साइड की परत का

प्रश्न 79. अभ्रक (Mica)……है-

  • ऊष्मा का चालक तथा विद्युत का कुचालक
  • ऊष्मा तथा विद्युत दोनों का कुचालक
  • ऊष्मा तथा विद्युत दोनों का चालक
  • ऊष्मा का कुचालक तथा विद्युत का चालक

उत्तर: ऊष्मा तथा विद्युत दोनों का कुचालक

प्रश्न 80. मोती के मुख्य अवयव क्या हैं?

  • कैल्सियम कार्बोनेट और मैग्नेशियम कार्बोनेट
  • एरागोनाइट और कांचियोलिन
  • अमोनियम सल्फेट और सोडियम कार्बोनेट
  • कैल्शियम ऑक्साइड और अमोनियम क्लोराइड

उत्तर: एरागोनाइट और कांचियोलिन