300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 21. धोने का सोडा किसका प्रचलित नाम है?

  • कैल्सियम कार्बोनेट
  • सोडियम कार्बोनेट
  • मैग्नीशियम कार्बोनेट
  • सोडियम कार्बोनेट
  • पोटैशियम कार्बोनेट

उत्तर: सोडियम कार्बोनेट

प्रश्न 22. सोडियम कार्बोनेट सामान्यतया जाना जाता है-

  • लाइम सोडा में पाया जाता है।
  • ग्लास में पाया जाता है।
  • क्वार्ट्ज में पाया जाता है।
  • सोडा में पाया जाता है।

उत्तर: सोडा में पाया जाता है।

प्रश्न 23. वॉशिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • पेयजल के कीटाणुशोधन के लिए
  • पकाने के लिए
  • कठोर जल को नरम करने के लिए
  • एक गैर जहरीले घटक के रूप में घरेलू देखभालपरक उत्पाद के तौर पर

उत्तर: कठोर जल को नरम करने के लिए

प्रश्न 24. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?

  • आयरन सल्फेट और कॉपर सल्फेट के क्रिस्टलों में क्रिस्टलन-जल की समान संख्या होती है।
  • आयरन सल्फेट और जिंक सल्फेट के क्रिस्टलों में क्रिस्टलन-जल की समान संख्या होती है।
  • जिंक सल्फेट और कॉपर सल्फेट के क्रिस्टलों में क्रिस्टलन-जल की समान संख्या होती है।
  • आयरन सल्फेट, कॉपर सल्फेट और जिंक सल्फेट, प्रत्येक के क्रिस्टलों में क्रिस्टलन-जल की समान संख्या होती है।

उत्तर: आयरन सल्फेट और जिंक सल्फेट के क्रिस्टलों में क्रिस्टलन-जल की समान संख्या होती है

प्रश्न 25. लोहे की जंग होती है।

  • भौतिक प्रक्रिया
  • प्रतिवर्ती प्रक्रिया
  • रासायनिक प्रक्रिया
  • मिश्रण

उत्तर: रासायनिक प्रक्रिया

प्रश्न 26. लौह धातु के जंग लगने के लिए वायु में कौन सी गैस की आवश्यकता होती है?

  • ऑक्सीजन और ग्रीस
  • ऑक्सीजन और नमी
  • जल और पेंट
  • कार्बन डाइऑक्साइड और नमी

उत्तर: ऑक्सीजन और नमी

प्रश्न 27. लोहे में जंग लगने से क्या होता है?

  • विघटन
  • ऑक्सीकरण
  • अपचयन
  • विस्थापन

उत्तर: ऑक्सीकरण

प्रश्न 28. जब लोहे में जंग लग जाता है, तो उसका वजन –

  • घट जाता है
  • बढ़ जाता है
  • वही रहता है
  • पहले बढ़ता है और फिर घटता है

उत्तर: बढ़ जाता है

प्रश्न 29. जब लोहे की कील में जंग लगती है, तब आयरन ऑक्साइड बनता है। ऐसी स्थिति निर्मित होती है-

  • कील के भार में बिना कोई परिवर्तन हुए
  • कील के भार में कमी के साथ
  • कील के भार व रंग में बिना कोई परिवर्तन हुए
  • कील के भार के बढ़त के साथ

उत्तर: कील के भार के बढ़त के साथ

प्रश्न 30. गैल्वनीकरण एक प्रक्रिया है, जिसमें लोहे की वस्तुओं पर से बचाने के लिए जिंक की परत चढ़ाई जाती है।

  • विघटित होने
  • जंग लगने
  • संक्षरित होने
  • मुड़ने

उत्तर: जंग लगने