300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 251. परमाणु प्रस्फोटन किसके द्वारा प्रेरित होता है?

  • तापीय न्यूक्लियर अभिक्रिया
  • रासायनिक अभिक्रिया
  • नियन्त्रित श्रृंखला अभिक्रिया
  • अनियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया

उत्तर: अनियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया

प्रश्न 252. जापान पर गिराए गये परमाणु बमों के नाम क्या थे?

  • लिटिल बॉय और फैट मैन
  • लिटिल मेन और फैट बॉय
  • लिटिल गर्ल और फैट वुमन
  • लिटिल वुमन और फैट गर्ल

उत्तर: लिटिल बॉय और फैट मैन

प्रश्न 253. परमाणु रिएक्टर में विखंडन प्रतिक्रिया की दर को नियंत्रित करने …. के लिए का प्रयोग किया जाता है, जो खुद में ही विखंडन के बिना न्यूट्रॉन अवशोषित करता है।

  • भारी पानी
  • ग्रेफाइट
  • पानी
  • कैडियम

उत्तर: कैडियम

प्रश्न 254. गन-पाउडर’ किस मिश्रण से बनता है?

  • पोटैशियम एवं सोडियम का नाइट्रेट
  • पोटैशियम एवं मैग्नीशियम का सल्फेट
  • चारकोल, सल्फर एवं पोटैशियम नाइट्रेट
  • पोटैशियम सल्फेट एवं चारकोल

उत्तर: चारकोल, सल्फर एवं पोटैशियम नाइट्रेट

प्रश्न 255. X पीले रंग का एक पाउडर है और यदि इसे हवा में खुला छोड़ दिया जाता है, तो इसमें से तीक्ष्ण गंध आती है। यह पीने के पानी को कीटाणुमुक्त करता है। यह कास्टिक चूने की क्लोरीन गैस से प्रतिक्रिया करके तैयार किया जाता है। X की पहचान करें।

  • CaCO3
  • Ca (OH)2
  • CaCl2
  • CaOCl2

उत्तर: CaOCl2

प्रश्न 256. ‘जर्मन सिल्वर’ का उपयोग सजावटी वस्तुओं, मुद्रा धातु, आभूषणों आदि के बनाने में होता है। इसको यह नाम देने का कारण क्या है?

  • यह ताम्र की मिश्र धातु है और इसमें चाँदी एक घटक के रूप में होती है।
  • चाँदी का उपयोग सर्वप्रथम जर्मनों ने किया।
  • यह देखने में चाँदी जैसी होती है।
  • यह चाँदी की मिश्रधातु है।

उत्तर: यह देखने में चाँदी जैसी होती है।

प्रश्न 257. सोने को घोला जा सकता है—

  • सल्फ्यूरिक एसिड में
  • नाइट्रिक एसिड में
  • तीन भाग हाइड्रोक्लोरिक एसिड तथा एक भाग नाइट्रिक एसिड के मिश्रण में
  • हाइड्रोक्लोरिक एसिड में

उत्तर: तीन भाग हाइड्रोक्लोरिक एसिड तथा एक भाग नाइट्रिक एसिड के मिश्रण में

प्रश्न 258. टैल्क (Talc) में निम्नलिखित में से क्या होते हैं?

  • जिंक, कैल्सियम व ऑक्सीजन
  • कैल्सियम, ऑक्सीजन व टिन
  • मैग्नीशियम, ऑक्सीजन व सिलिकॉन
  • जिंक, टिन व गंधक

उत्तर: मैग्नीशियम, ऑक्सीजन व सिलिकॉन

प्रश्न 259. नीचे दिये गये कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? जल की स्थायी कठोरता होती है –

  1. कैल्सियम के विलेय क्लोराइड की विद्यमानता के कारण
  2. कैल्सियम के विलेय बाइकार्बोनेट की विद्यमानता के कारण
  3. मैग्नीशियम के विलेय सल्फेट की विद्यमानता कारण
  4. मैग्नीशियम के विलेय बाइकार्बोनेट की विद्यमानता के कारण नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

कूट:

  • केवल 1
  • 2 और 4
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

उत्तर: केवल 1 और 3

प्रश्न 260. कागज उद्योग में लुगदी को रंगहीन करने के लिए निम्नलिखित में से सामान्यतः किसका प्रयोग किया जाता है?

  • हल्के सल्फ्यूरिक एसिड का
  • ग्लूकोज आइसोमेक्सास का
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड का
  • आयोडीन व पानी का

उत्तर: हाइड्रोजन पेरोक्साइड का