300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 241. ऑक्सीकरण (उपचयन) में-

  1. किसी पदार्थ से हाइड्रोजन विस्थापित होता है।
  2. किसी पदार्थ में धन विद्युत तत्व जोड़ा जाता है धन विद्युती तत्व का अनुपात बढ़ता है।नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
  • केवल 1
  • केवल 2
  • केवल 1 और 2 दोनो
  • न तो 1 न ही 2

उत्तर: केवल 1

प्रश्न 242. हाइड्रोजन बम किस सिद्धांत पर आधारित है-

  • नियंत्रित विखंडन अभिक्रिया
  • अनियंत्रित विखंडन अभिक्रिया
  • नियंत्रित संलयन अभिक्रिया
  • अनियंत्रित संलयन अभिक्रिया

उत्तर: अनियंत्रित संलयन अभिक्रिया

प्रश्न 243. मक्खन, कोलाइड कब बनता है?

  • जब प्रोटीन पानी में छितरा जाता है।
  • जब पानी में वसा छितरा जाता है।
  • जब वसा की गुलिकाएँ पानी में छितरे जाते है।
  • जब कार्बोहाइड्रेट पानी में घुल जाता है।

उत्तर: जब वसा की गुलिकाएँ पानी में छितरे जाते है।

प्रश्न 244. समभारकों में होता है।

  • समान भार संख्याएँ, किंतु विभिन्न परमाणु संख्याएँ
  • विभिन्न भार संख्याएँ, किन्तु समान परमाणु संख्याएँ
  • समान भार और परमाणु संख्याएँ
  • विभिन्न भार एवं परमाणु संख्याएँ

उत्तर: समान भार संख्याएँ, किंतु विभिन्न परमाणु संख्याएँ

प्रश्न 245. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • एक परमाणु के नाभिक में केवल इलेक्ट्रॉन विद्यमान रहते हैं।
  • एक परमाणु के नाभिक में इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन दोनों विद्यमान रहते हैं।
  • एक परमाणु के नाभिक में केवल न्यूट्रॉन विद्यमान रहते हैं।
  • एक परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन दोनों विद्यमान रहते हैं।

उत्तर: एक परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन दोनों विद्यमान रहते हैं।

प्रश्न 246. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण है।
  • पानी नाइट्रोजन और ऑक्सीजन का एक यौगिक है।
  • पानी ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का एक यौगिक है।
  • पानी एक मूल तत्व है।

उत्तर: पानी ऑक्सीजन और हाइड्रोजन का एक यौगिक है।

प्रश्न 247. प्रोटास किसी तत्व के रासायनिक गुणधर्म किस पर निर्भर करते हैं?

  • तत्व की सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
  • तत्व के समस्थानिकों की संख्या
  • तत्व की द्रव्यमान संख्या
  • तत्व में न्यूट्रॉनों की कुल संख्या

उत्तर: तत्व की सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या

प्रश्न 248. विज्ञान के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा गुण मिश्रण का नहीं है?

  • इसकी संरचना नियत होती है।
  • यह दो या अधिक तत्वों अथवा यौगिकों द्वारा बनता है।
  • इसे भौतिक तरीकों से अलग किया जा सकता है।
  • किसी मिश्रण के घटक अपने गुणों को बनाए रखते हैं।

उत्तर: इसकी संरचना नियत होती है।

प्रश्न 249. किसी तत्व के एक परमाणु की द्रव्यमान संख्या 23 एवं परमाण्विक संख्या 11 है, तो उसमें होंगे –

  • 11 न्यूट्रॉन, 12 प्रोटॉन एवं 11 इलेक्ट्रॉन
  • 11 प्रोटॉन, 12 न्यूट्रॉन एवं 11 इलेक्ट्रॉन
  • 11 न्यूट्रॉन, 11 प्रोटॉन एवं 12 इलेक्ट्रॉन
  • 23 प्रोटॉन एवं 11 इलेक्ट्रॉन

उत्तर: 11 प्रोटॉन, 12 न्यूट्रॉन एवं 11 इलेक्ट्रॉन

प्रश्न 250. अल्फा कण में दो धनात्मक आवेश (चार्ज) होते हैं। इसका द्रव्यमान निम्न में से किस एक के लगभग बराबर होता है?

  • दो प्रोटॉन का द्रव्यमान
  • हीलियम के एक परमाणु का द्रव्यमान
  • दो पॉजिट्रॉन तथा दो न्यूट्रॉन के द्रव्यमानों का योग
  • दो पॉजिट्रॉन का द्रव्यमान, क्योंकि प्रत्येक पॉजिट्रॉन में एकल धनात्मक आवेश होता है।

उत्तर: हीलियम के एक परमाणु का द्रव्यमान