300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 201. ‘धक्का-सह’ (Shock absorber) प्रायः स्टील के बनाये जाते हैं क्योंकि-

  • वह भंगुर नहीं होता
  • उसकी प्रत्यास्थता कम होती है
  • उसकी प्रत्यास्थता अधिक होती है
  • उसमें कोई तन्य गुण नहीं होता

उत्तर: उसकी प्रत्यास्थता अधिक होती है

प्रश्न 202. ओजोन में होती है-

  • केवल ऑक्सीजन
  • हाइड्रोजन और कार्बन
  • ऑक्सीजन और नाइट्रोजन
  • ऑक्सीजन और कार्बन

उत्तर: केवल ऑक्सीजन

प्रश्न 203. वायु में हाइड्रोजन जब है जलने लगती है, तब क्या पैदा करती है?

  • अमोनिया
  • जल
  • मीथेन
  • कार्बोनिक अम्ल

उत्तर: जल

प्रश्न 204. फोटोग्राफी में उपयोगी तत्व हैं-

  • सिल्वर नाइट्रेट
  • सिल्वर ब्रोमाइड
  • सल्फ्यूरिक एसिड
  • साइट्रिक एसिड

उत्तर: सिल्वर ब्रोमाइड

प्रश्न 205. निम्नलिखित में से किस अम्ल में ऑक्सीजन नहीं है?

  • नाइट्रिक एसिड (शोरे का अम्ल)
  • सल्फ्यूरिक एसिड (गंधक का अम्ल)
  • हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (नमक का अम्ल)
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (नमक का अम्ल)

प्रश्न 206. खाने का सोडा है?

  • सोडियम क्लोराइड
  • सोडियम बाइकार्बोनेट
  • सोडियम सल्फेट
  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड

उत्तर: सोडियम बाइकार्बोनेट

प्रश्न 207. पानी आयनिक लवण का सुविलायक है, क्योंकि :

  • उसका क्वथनांक उच्च होता है
  • उसका द्विध्रुव आघूर्ण अधिक होता है
  • उसकी विशिष्ट ऊष्मा अधिक होता है
  • उसका कोई रंग नहीं होता है

उत्तर: उसका द्विध्रुव आघूर्ण अधिक होता है

प्रश्न 208. एक अज्ञात गैस जल में शीघ्रता से घुल जाती है। गैसयुक्त जलीय घोल में लाल लिटमस नीला हो जाता है। यह गैस हाइड्रोजन क्लोराइड के साथ सफेद धूम्र भी देती है। वह अज्ञात गैस है :

  • सल्फर डाई ऑक्साइड
  • नाइट्रिक हाइड्रॉक्साइड
  • अमोनिया
  • कार्बन मोनोक्साइड

उत्तर: अमोनिया

प्रश्न 209. कथन (A): अपमार्जक मैले कपड़ों से सरलतापूर्वक तेल एवं गर्द निकाल देते हैं।
कारण (R): अपमार्जक जल का पृष्ठ तनाव बढ़ा देते हैं। कूट-

  • A और R दोनों सही हैं और R. A का सही स्पष्टीकरण है।
  • A और R दोनों सही हैं किन्तु R.A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर: A सही है, परन्तु R गलत है।

प्रश्न 210. कागज बनाया गया है-

  • पौधों के सेलुलोस से
  • फलों के रस से
  • पौधों के पुष्पों से
  • पौधों के प्रोटीन से

उत्तर: पौधों के सेलुलोस से