300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 11. आवर्त सारणी के न्यूनतम प्रतिक्रियाशील तत्व है-

  • संक्रमण धातु
  • उत्कृष्ट गैस
  • क्षारीय भू-धातु
  • क्षारीय धातु

उत्तर: उत्कृष्ट गैस

प्रश्न 12. क्षारीय धातुओं का गुण क्या है?

  • कमरे के तापमान पर अति अस्थिर होती है।
  • कमरे के तापमान पर वाष्पीकृत होती है।
  • इलेक्ट्रोन्स को आसानी से प्राप्त करती है।
  • इलेक्ट्रोन्स को आसानी से छोड़ देती है।

उत्तर: इलेक्ट्रोन्स को आसानी से छोड़ देती है

प्रश्न 13. धातुएँ विद्युत् का वाहन क्यों करती हैं?

  • कम गलनांक के कारण
  • उच्च तनन सामर्थ्य के कारण
  • मुक्त इलेक्ट्रॉन के कारण
  • उच्च परमाणु घनत्व के कारण

उत्तर: मुक्त इलेक्ट्रॉन के कारण

प्रश्न 14. पीरियड में बाँए से दाँए संचलन करते समय इलेक्ट्रॉन बन्धुता-

  • कम हो जाती है
  • समान रहती है
  • बढ़ जाती है
  • शून्य हो जाती है

उत्तर: बढ़ जाती है

प्रश्न 15. निम्नलिखित तत्वों में से किसका गलनांक सबसे कम है?

  • ब्रोमीन
  • जिंक
  • लेड
  • कैल्सियम

उत्तर: ब्रोमीन

प्रश्न 16. निम्नलिखित तत्वों में से किसका गलनांक सबसे कम है?

  • गंधक
  • जिंक
  • टाइटेनियम
  • ऑर्गन

उत्तर: ऑर्गन


प्रश्न 17. निम्नलिखित तत्वों में से किसका सबसे कम गलनांक है?

  • लेड
  • टिन
  • पारा
  • आयोडीन

उत्तर: पारा

प्रश्न 18. सोडियम धातु का संग्रह निम्नलिखित में डुबोकर किया जाता है?

  • केरोसिन में
  • अमोनिया में
  • जल में
  • हवा में

उत्तर: केरोसिन में

प्रश्न 19. आजकल सड़कों पर रोशनी के लिए प्रायः पीले लैम्पों का प्रयोग किया जाता है। उन लैम्पों में निम्न में से किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

  • सोडियम
  • नियॉन
  • हाइड्रोजन
  • नाइट्रोजन

उत्तर: सोडियम

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसी आमतौर पर वॉशिंग सोडा के रूप में जाना जाता है?

  • कैल्सियम कार्बोनेट
  • कैल्सियम ऐसिटेट
  • मैग्नीशियम सल्फेट
  • सोडियम कार्बोनेट

उत्तर: सोडियम कार्बोनेट