300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 171. डी.डी.टी. (DDT) का पूरा नाम है –

  • डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो मिथेन
  • डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो इथेन
  • डाइक्लोरो डाइबेन्जाइल ट्राइक्लोरो इथेन
  • डाइक्लोरो डाइइथाइल ट्राइक्लोरो मिथेन

उत्तर: डाइक्लोरो डाइफिनाइल ट्राइक्लोरो मिथेन

प्रश्न 172. एथिलीन डाइब्रोमाइड को पेट्रोल में मिलाने पर क्या होता है?

  • यह ईंधन की ऑक्टेन संख्या को बढ़ाता है।
  • यह लेड ऑक्साइड के विलोपन में सहायक होता है।
  • यह पेट्रोल में से सल्फर यौगिक को निकाल देता है।
  • यह टेट्राएथिल लेड के प्रतिस्थापन का काम करता।

उत्तर: यह ईंधन की ऑक्टेन संख्या को बढ़ाता है

प्रश्न 173. सीमेंट बनाने के लिए किसके मिश्रण को खूब तप्त किया जाता है?

  • चूना पत्थर और ग्रेफाइट
  • चूना पत्थर और मृत्तिका
  • चाक और ग्रेफाइट
  • मृत्तिका और ग्रेफाइट

उत्तर: चूना पत्थर और मृत्तिका

प्रश्न 174. सीमेंट के निर्माण में जिप्सम को क्लिंकर में क्यों मिलाया जाता है?

  • सीमेंट के जमने की दर कम करने के लिए
  • कैल्सियम सिलिकेट के कणों को बांधने के लिए
  • कोलॉइडी जेल की रचना को सुकर बनाने के लिए
  • सीमेंट में प्रबलता प्रदान करने के लिए

उत्तर: सीमेंट के जमने की दर कम करने के लिए

प्रश्न 175. पोर्टलैंड सीमेंट में जिप्सम मिलाने से मदद मिलती है –

  • सीमेंट की सामर्थ्य बढ़ाने में
  • सीमेंट के शीघ्र जमने में
  • सीमेंट को शीघ्र जमने से रोकने में
  • सीमेंट की लागत कम करने में

उत्तर: सीमेंट को शीघ्र जमने से रोकने में

प्रश्न 176. पोर्टलैण्ड सीमेंट के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  1. सिलिका सीमेंट को मजबूती प्रदान करती है। 2. ऐलुमिना से सीमेंट का द्रुत आदृढ़न होता है।
  2. चूने की अधिकता से सीमेंट की मजबूती बढ़ती है।
  3. कैल्सियम सल्फेट से सीमेंट का प्रारम्भिक आदृढ़न समय घटता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
  • 2 और 4
  • 1 और 3
  • 1, 2 और 4
  • 1 और 2

उत्तर: 1, 2 और 4

प्रश्न 177. फोटोग्राफी में सोडियम थायोसल्फेट (Na2S2O3) विलयन का प्रयोग क्यों किया जाता है?

  • अपचित चांदी को निकालने के लिए
  • सिल्वर ब्रोमाइड कणों का चांदी में अपचयन करने के लिए
  • अनपघटित सिल्वर ब्रोमाइड को विलेय सिल्वर थायोसल्फेट संकुल के रूप में निकालने के लिए
  • धात्विक सिल्वर को सिल्वर लवण में रूपांतरित करने के लिए

उत्तर: अनपघटित सिल्वर ब्रोमाइड को विलेय सिल्वर थायोसल्फेट संकुल के रूप में निकालने के लिए

प्रश्न 178. ‘परम शून्य” को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?

  • वह तापमान जिस पर सब आण्विक गति बंद हो जाती है।
  • जिस पर जल 298 K पर उबलता है।
  • जिस पर तरल हीलियस उबलता है।
  • जिस पर आयतन शून्य हो जाता है।

उत्तर: वह तापमान जिस पर सब आण्विक गति बंद हो जाती है

प्रश्न 179. न्यूक्लीयर संलयन के दौरान निम्नलिखित में से क्या होता है?

  • न्यूट्रॉन बमबारी से भारी न्यूक्लिअस खंडित होता है।
  • एक भारी न्यूक्लिअस स्वतः ही खंडित हो जाता है।
  • दी हल्के न्यूक्लाई मिल कर एक भारी न्यूक्लियस बनाते है।
  • एक हल्का न्यूक्लिअस स्वतः ही खंडित हो जाता है।

उत्तर: दी हल्के न्यूक्लाई मिल कर एक भारी न्यूक्लियस बनाते है।

प्रश्न 180. एक नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का क्या कार्य होता है?

  • न्यूट्रॉन की गति को कम करना
  • न्यूट्रॉन की गति को बढ़ाना
  • रिएक्टर को ठण्डा करना
  • नाभिकीय क्रिया को रोकना

उत्तर: न्यूट्रॉन की गति को कम करना