300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

प्रश्न 151. सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिए ईंधन के रूप में हाइड्रोजन संवर्धित CNG (H-CNG) का इस्तेमाल करने के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. H-CNG के इस्तेमाल का मुख्य लाभ कार्बन मोनोक्साइड के उत्सर्जनों का विलोपन है।
  2. ईंधन के रूप में H-CNG कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन उत्सर्जनों को कम करती है।
  3. बसों के लिए ईंधन के रूप में CNG के साथ हाइड्रोजन को आयतन के आधार पर पांचवें हिस्से तक मिलाया जा सकता है।
  4. CNG की अपेक्षा H-CNG ईंधन को कम खर्चीला बनाती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2 और 3
  • केवल 4
  • 1, 2, 3 और 4

उत्तर: केवल 2 और 3

प्रश्न 152. नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को अभिकथन R कहा गया है।

अभिकथन (A): एक गिलास पानी में नमक का घोल समरस होता है।

कारण (R): पूरे हिस्से में विभिन्न संगठन वाला घोल समरस होता है।

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट:

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
  • A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

उत्तर: (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

प्रश्न 153. नीचे दिये गये यौगिकों में से कौन-सा एक प्राकृतिक गैस का मुख्य अवयव है?

  • मीथेन
  • हेक्सेन
  • बैन्जीन
  • बुटेन

उत्तर: मीथेन

प्रश्न 154. यद्यपि भूपटल में ऐलुमिनियम की मात्रा लोहे से अधिक है, फिर भी ऐलुमिनियम लोहे से महँगा है, क्योंकि-

  • ऐलुमिनियम लोहे की अपेक्षा अधिक प्रयुक्त होता है।
  • ऐलुमिनियम लोहे की अपेक्षा अधिक मिश्रधातु बनाता है।
  • ऐलुमिनियम निर्मित उपकरणों की माँग लोहे के उपकरणों से अधिक है।
  • ऐलुमिनियम उत्पादन की धात्विक विधियाँ लोहे की अपेक्षा अधिक खर्चीली है।

उत्तर: ऐलुमिनियम उत्पादन की धात्विक विधियाँ लोहे की अपेक्षा अधिक खर्चीली है।

प्रश्न 155. ऐलुमिनियम के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • ऐलुमिनियम हाइड्रॉक्साइड प्रकृति से एम्फॉटरिक होता है।
  • ऐलुमिनियम प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में रहता है।
  • नाइट्रिक अम्ल ऐलुमिनियम पर कोई प्रभाव नहीं डालता है।
  • गर्म सान्द्र गन्धकाम्ल ऐलुमिनियम के साथ SO₂ देता है।

उत्तर: ऐलुमिनियम प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में रहता है।

प्रश्न 156. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, भाप अंगार गैस है?

  • कार्बन मोनोक्साइड और हाइड्रोजन का मिश्रण
  • कार्बन मोनोक्साइड और नाइट्रोजन का मिश्रण
  • कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प का मिश्रण
  • कार्बन मोनोक्साइड और जलवाष्म का मिश्रण

उत्तर: कार्बन मोनोक्साइड और हाइड्रोजन का मिश्रण

प्रश्न 157. निम्नलिखित किसका प्रयोग नोदक या रॉकेटों में ईंधन के रूप में किया जा सकता है?

  • द्रव हाइड्रोजन + द्रव नाइट्रोजन
  • द्रव ऑक्सीजन + द्रव ऑर्गन
  • द्रव नाइट्रोजन + द्रव ऑक्सीजन
  • द्रव हाइड्रोजन + द्रव ऑक्सीजन

उत्तर: द्रव हाइड्रोजन + द्रव ऑक्सीजन

प्रश्न 158. एक घरेलू गैस सिलेंडर में LPG में संग्रहित की जाती है-

  • ठोस अवस्था
  • गैस अवस्था
  • तरल अवस्था
  • किसी भी अवस्था की जा सकती है

उत्तर: किसी भी अवस्था की जा सकती है

प्रश्न 159. निम्नलिखित में से किसका उपयोग खाना पकाने के लिए किया जाता है?

  • द्रवीकृत प्राकृतिक गैस
  • द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस
  • संपीडित प्राकृतिक गैस
  • संपीड़ित पेट्रोलियम गैस

उत्तर: द्रषीकृत पेट्रोलियम गैस

प्रश्न 160. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है। अभिकथन (A): घरेलू गैस सिलेंडरों में होने वाले रिसाव का पता लगाया जा सकता है।

कारण (R): एलपीजी की गंध तीव्र होती है। सही विकल्प चुनें।

  • A और R दोनों सही हैं और R, A की उचित व्याख्या है।
  • A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की उचित व्याख्या नहीं है।
  • A और R दोनों गलत हैं।
  • A सही है, लेकिन R गलत है।

उत्तर: A सही है, लेकिन R गलत है।