300+ Chemistry GK Questions Answers in Hindi

आज के समय में Chemistry GK in Hindi, colleges और universities के entrance exam में कुछ प्रश्न जरूर पूछ लिए जाते है खास कर उन courses में जो chemistry से सम्बंधित हो. यदि आप भी किसी ऐसे ही course की तैयारी कर रहे है तो यह post आपकी तैयारी में बहुत मदद कर सकती है.

BeingEklavya पर आपको chemistry GK questions answers in Hindi के साथ – साथ बहुत से विषय के reasoning, current affairs और general knowledge के topics मिल जायेंगे जो की आपकी entrance exam की तयारी में बहुत मदद कर सकते है.

Note: यदि आपको इस post में या किसी और post में यदि कोई प्रश्न – उत्तर गलत लिखा हुआ है या button पर click करने पर उत्तर नहीं दिख रहा है तो हमे उसी post पर प्रश्न संख्या (Question Number) के साथ comment करके बताएं।

Topics:

Topics:

प्रश्न 1. आधुनिक रसायन शास्त्र का जनक’ किसे माना जाता है?

  • अर्नेस्ट रदरफोर्ड
  • ओटो हॉन
  • एंटोनी लवोइसिएर
  • मेंडलीफ

उत्तर: एंटोनी लवोइसिएर

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों से कौन-सा एक सही नहीं है?

  • विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की द्रव्यमान संख्याएँ समान हो सकती हैं।
  • किसी तत्व के परमाणुओं की द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न-भिन्न हो सकती हैं।
  • किसी तत्व के सभी परमाणुओं में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
  • किसी तत्व के सभी परमाणुओं में न्यूट्रॉनों की संख्या सदैव समान होगी।

उत्तर: किसी तत्व के सभी परमाणुओं में न्यूट्रॉनों की संख्या सदैव समान होगी।

प्रश्न 3. दो परमाणुओं को समस्थानिक कहा जाता है, यदि –

  • उनका परमाणु क्रमांक समान हो, परन्तु उनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न हो।
  • उनमें न्यूट्रॉनों की संख्या समान हो, परन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न हो।
  • उनमें प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या का योगफल समान हो, परन्तु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न हो।
  • उनमें न्यूट्रॉनों की संख्या समान हो, परन्तु रेडियोएक्टिव क्षण विधियाँ भिन्न हो।

उत्तर: उनका परमाणु क्रमांक समान हो, परन्तु उनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न हो।

प्रश्न 4. किसी नाभिक के गामा क्षय से क्या होता है?

  • नाभिक की द्रव्यमान-संख्या बदलती है, जबकि इसका परमाणु- क्रमांक नहीं बदलता है।
  • नाभिक की द्रव्यमान-संख्या नहीं बदलती है, जबकि इसका परमाणु-क्रमांक बदलता है।
  • नाभिक की द्रव्यमान संख्या और परमाणु-क्रमांक दोनों बदलते हैं।
  • न तो नाभिक की द्रव्यमान-संख्या बदलती है और न ही परमगुण-क्रमांक बदलता है।

उत्तर: न तो नाभिक की द्रव्यमान-संख्या बदलती है और न ही परमगुण-क्रमांक बदलता है।

प्रश्न 5. एक परमाणु रिएक्टर में नियंत्रण रॉड (कैडमियम की रॉड) क्या काम करती है?

  • विखंडन (Fission) प्रतिक्रिया के दौरान उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा को अवशोषित करता है और इस प्रकार तापमान में अधिक वृद्धि को रोकता है।
  • चेन रिएक्शन को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त न्यूट्रॉन को अवशोषित करता है।
  • न्यूटॉन की ऊर्जा को कम करता है, ताकि उन्हें आगे विखंडन प्रतिक्रिया के लिए उपयोग किया जा सके ।
  • चेन विखंडन प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक न्यूटॉन उत्पन्न करता है।

उत्तर: चेन रिएक्शन को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त न्यूट्रॉन को अवशोषित करता है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • हाइड्रोजन के लिए ऑक्सीकरण अंक सदैव शून्य होता है।
  • हाइड्रोजन के लिए ऑक्सीकरण अंक सदैव +1 होता है।
  • हाइड्रोजन के लिए ऑक्सीकरण अंक सदैव –1 होता है।
  • हाइड्रोजन के लिए एक से अधिक ऑक्सीकरण अंक हो सकते है।

उत्तर: हाइड्रोजन के लिए एक से अधिक ऑक्सीकरण अंक हो सकते है।

प्रश्न 7. नील बोह्र (Neil Bohr) के आधुनिक आवर्त सारणी के संदर्भ में निम्न में से क्या सही नहीं है?

  • हर आवर्त के अंतिम तत्व में 8 संयोजक इलेक्टॉन होते हैं सिवाए हीलियम के, जिसमें 2 होते हैं।
  • समूह 3 से 12 के तत्वों को पारगमन तत्व कहा जाता है।
  • वह तत्व जिनकी अणु संख्या 57 से 70 होती है, उन्हें लंथानाइड श्रृंखला कहा जाता है।
  • वह तत्व जिनकी अणु संख्या 89 से 103 होती है, उन्हें एक्टिनाइड श्रृंखला कहा जाता है।

उत्तर: वह तत्व जिनकी अणु संख्या 57 से 70 होती है, उन्हें लंथानाइड श्रृंखला कहा जाता है।

प्रश्न 8. एक इलेक्ट्रॉन क्या है?

  • नेट आवेश के साथ एक उपपरमाण्विक कण, जो उदासीन है।
  • नेट आवेश के साथ एक उपपरमाण्विक कण, जो सकारात्मक है।
  • नेट आवेश के साथ एक उपपरमाण्विक कण, जो नकारात्मक है।
  • नेट आवेश के साथ एक उपपरमाण्विक कण, जो शून्य है।

उत्तर: नेट आवेश के साथ एक उपपरमाण्विक कण, जो नकारात्मक है

प्रश्न 9. समान तत्व के सभी आइसोटोप में क्या होता है?

  • भिन्न परमाणविक क्रमांक और भिन्न परमाणविक संहति
  • भिन्न परमाणविक क्रमांक
  • एक जैसी परमाणविक क्रमांक और एक जैसा परमाणविक संहति
  • एक जैसी परमाणविक क्रमांक, किन्तु भिन्न परमाणविक संहति

उत्तर: एक जैसी परमाणविक क्रमांक, किन्तु भिन्न परमाणविक संहति

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक प्रतीकों के बारे में सच नहीं है?

  • यह तत्वों के नामों के लिए एक आशुलिपि (शोर्ट हैंड) संकेतन हैं।
  • यह प्रतीक एक या दो अक्षरों के होते हैं।
  • क्लोरीन के लिए रासायनिक प्रतीक C1 है।
  • ये जेम्स चाडविक और जे. जे. थॉमसन द्वारा प्रस्तावित किये गए थे।

उत्तर: ये जेम्स चाडविक और जे. जे. थॉमसन द्वारा प्रस्तावित किये गए थे।