250+ Blood Relations Reasoning Questions Answers in Hindi

प्रश्न 41. एक परिवार में दो युगल हैं। कोमली के दो * बच्चे हैं। मधुरिमा, ओमप्रकाश की पत्नी है जो कि मणि का भाई है। पिंकी, कोमली की बेटी है। उर्मिला, संजू की बहन है जो कि ओमप्रकाश का बेटा. है। तरुण, मणि का बेटा है जो कि पुरुष है।तो मधुरिमा का कोमली से क्या संबंध है?

  • बहन
  • चाची
  • माँ
  • जेठानी/देवरानी/ननद/भाभी

उत्तर: जेठानी/देवरानी/ननद/भाभी

प्रश्न 42. वेदिका, गौरव की पत्नी है। मीता, मालती की बेटी है। यशवंत, भुवन का बेटा है। प्रियंक, रोहन की माँ का पति है। भुवन, मीता के दादा हैं। रोहन, वेदिका के भाई का बेटा है। गौरव, कादंबिनी की बेटी का पति है। रोहन, मीता का भाई है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  • वेदिका, भुवन की बेटी है।
  • मालती, भुवन के बेटे की पत्नी है।
  • यशवंत, प्रियंक और गौरव भुवन के बेटे हैं।
  • वेदिका, यशवंत की बहन है।

उत्तर: यशवंत, प्रियंक और गौरव भुवन के बेटे हैं।

प्रश्न 43. जाह्नवी तरुणी की बहन है। तरुणी का विवाह दिलीप से हुआ है। दिलीप, रघु का पिता है। मनोज, हेमा का पुत्र है। तरुणी, हेमा की सास है। दिलीप का एक ही बेटा है और कोई बेटी नहीं है। जाह्नवी का विवाह वरुण से हुआ है। लेखा, बरुण की पुत्री है।जाह्नवी की बहन का मनोज के दादा से क्या संबंध है?

  • बहन
  • पत्नी
  • सास
  • माँ

उत्तर: पत्नी

प्रश्न 44. पामिला, अकुन की पोती है जिसकी शादी निकिता से हुई है। मुरली, अकुन का साला है जिसकी दो बेटियाँ हैं लेकिन कोई बेटा नहीं है। राहुल, कमल का मौसेरा भाई और पामिला का भाई है। उदय और वनमय निकिता के दामाद हैं। वनमय की शादी यामिनी से हुई है और उनकी दो बेटियाँ और एक बेटा है। उदय का एक बेटा और एक बेटी है। टीना और स्मिता, यामिनी की बेटियाँ है। मुरली अविवाहित है। यामिनी का राहुल से क्या संबंध है?

  • मौसी
  • माँ
  • बहन
  • बेटी

उत्तर: मौसी

प्रश्न 45. रमेश, मणिदीप का पिता है। रमेश के केवल दो बच्चे हैं। मणिदीप, निहारिका का भाई है। निहारिका, कविता की बेटी है। अनन्या, कविता की नातिन/पोती है। सुजीत, अनन्या का पिता है। तो सुजीत का मणिदीप से क्या संबंध है।

  • बेटा
  • भाई
  • जीजा/साला/साढू
  • दामाद

उत्तर: जीजा/साला/साढू

प्रश्न 46. दीप्ति ने अपनी दोस्त से कहा, “जो लड़की कुत्ते के साथ खेल रही है, वो मेरी माता के पति के बेटे की दो बहनों में से छोटी वाली बहन है।” कुत्ते के साथ खेल रही लड़की का दीप्ति के साथ क्या संबंध है।

  • पोती
  • पत्नी
  • बहन
  • बहु

उत्तर: बहन

प्रश्न 47. रघु तथा बाबू जुड़वाँ हैं। बाबू की बहन रीमा है। रीमा का पति राजन है। रघु की माँ लक्ष्मी है। लक्ष्मी का पति, राजेश है। तदनुसार, राजेश का राजन से क्या रिश्ता है?

  • ससुर
  • चचेरा भाई
  • चाचा
  • दामाद

उत्तर: ससुर

प्रश्न 48. A + B का मतलब है ‘A, बहन है B की’ A – B का मतलब है ‘A, बेटा है B का’ A x B का मतलब है ‘A, पति है B का’ A ÷ B का मतलब है ‘A, माता है B की’ अगर P + Q + C – D – LxJ है, तो J का Q से क्या संबंध है?

  • माता
  • बेटी
  • सास
  • ससुर

उत्तर: सास

प्रश्न 49. कुमार का परिचय देते हुए, विक्रम ने कहा, “इसकी माँ मेरे पिता के पुत्र की पत्नी है। मेरा कोई भाई और बहन नहीं है।” कुमार का विक्रम से क्या संबंध है?

  • पुत्र
  • पिता
  • चाचा
  • भाई

उत्तर: पुत्र

प्रश्न 50. सलोनी, कार्तिक के इकलौते बेटे की बेटी है। निरूपमा, दीपक की माँ है। यामिनी के इकलौते बेटे अंकित की शादी निरूपमा से हुई है। कार्तिक, दीपंक के दादा हैं। कार्तिक का अंकित से क्या संबंध है?

  • चाचा
  • पिता
  • भाई
  • बेटा

उत्तर: पिता