250+ Bihar GK in Hindi with Questions and Answers

प्रश्न 241. नालंदा में अवस्थित भारतीय विश्वविद्यालयों में फहियान किसके शासन के दौरान आया था?

  • हर्ष
  • कनिष्क
  • चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
  • अशोक
  • उपर्युक्त कोई नहीं

उत्तर: चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य

प्रश्न 242. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में पटना विश्वविद्यालय विधेयक और चंपारण के नीलहों और रैय्यतों के संबंध में प्रस्ताव पेश किया गया और गाँधीजी को श्री शुक्ल ने चंपारण आने का आमंत्रण दिया?

  • लखनऊ अधिवेशन 1916
  • कलकत्ता अधिवेशन 1917
  • बांकीपुर (पटना) अधिवेशन 1912
  • दिल्ली अधिवेशन 1915

उत्तर: लखनऊ अधिवेशन 1916

प्रश्न 243. श्री जे. बी. कृपलानी, चंपारण आंदोलन के समय किस कॉलेज के प्राध्यापक थे?

  • महारानी जानकी कुँवर महाविद्यालय, बेतिया
  • मुंशी सिंह कॉलेज, मोतिहारी
  • भूमिहार ब्राह्मण कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  • एस. एन. एस. कॉलेज, मोतिहारी

उत्तर: भूमिहार ब्राह्मण कॉलेज, मुजफ्फरपुर

प्रश्न 244. असहयोग आंदोलन के समय बिहार में गाँधीजी के प्रभावस्वरूप शिक्षा में बदलाव से संबंधित कौन-सा कथन सत्य है?

  • 1921 के आरंभ में कुछ राष्ट्रीय स्कूल खोजे गए
  • कुछ वर्तमान स्कूलों को विश्वविद्यालय से असंबद्ध करके राष्ट्रीय संस्थाओं में परिणत करना
  • इन स्कूलों ने सरकार से अनुदान लेना बंद कर दिया
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

प्रश्न 245. बिहार विद्यापीठ का उद्देश्य था?

  • प्रांत में खोली गई सभी राष्ट्रीय संस्थाओं का समायोजन, नियंत्रण एवं निदेशन
  • अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देना
  • उपर्युक्त सभी
  • प्रांत में ब्रिटिशों द्वारा खोले गए शिक्षण संस्थानों का निदेशन

उत्तर: प्रांत में खोली गई सभी राष्ट्रीय संस्थाओं का समायोजन, नियंत्रण एवं निदेशन

प्रश्न 246. बिहार सरकार ने एक गजट प्रकाशित कर कब अखिल भारतीय काँग्रेस कार्यकारिणी, बिहार प्रांतीय काँग्रेस कमिटि, बिहार काँग्रेस कार्यकारिणी और बिहार काँग्रेस कार्यपालिका कमिटी को गैर कानूनी घोषित कर दिया?

  • 11 अगस्त 1942
  • 20 सितम्बर 1942
  • 9 अगस्त 1942
  • 8 जनवरी 1943

उत्तर: 9 अगस्त 1942


प्रश्न 247. 9 नवंबर 1942 ई० को जयप्रकाश नारायण के साथ कौन-कौन से लोग हजारीबाग जेल से भाग निकले थे?

  • रामविनोद सिंह, दीपनारायण सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, एवं फणीद्र घोष
  • योगेंद्र शुक्ल, सूरज नारायण, शालिग्राम सिंह, रामनंद मिश्र एवं गुलाली सोनार
  • श्यामा प्रसाद सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, सुरेश मिश्र एवं दीप नारायण सिंह
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: योगेंद्र शुक्ल, सूरज नारायण, शालिग्राम सिंह, रामनंद मिश्र एवं गुलाली सोनार

प्रश्न 248. बिहार के ‘जे० पी० आंदोलन या संपूर्ण क्रांति’ से सम्बंधित कौन-सा कथन गलत है?

  • जय प्रकाश नारायण ने इस आंदोलन का नेतृत्व अपने हाथ में इस शर्त पर लिया कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा ।
  • बिहार के वर्तमान नेता लालू प्रसाद यादव, नीतिश कुमार, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी इस आंदोलन से संबंधित है।
  • यह आंदोलन सन् 1975 की इमरजेंसी लगाने के कारणों में एक था।
  • इस आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था ।

उत्तर: इस आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था।

प्रश्न 249. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से सम्बंधित कौन-सी बाते सत्य है?

  • यहाँ नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती थी
  • यह शिक्षा का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र था
  • नालंदा विश्वविद्यालय को इब्ने बख्तियार खलजी ने काफी क्षति पहुँचाया था
  • उपर्युक्त सभी

उत्तर: उपर्युक्त सभी

प्रश्न 250. बिहार में साक्षरता से सम्बन्धित कौन-सा कथन असत्य है?

  • उत्तर बिहार से ज्यादा साक्षर दक्षिण बिहार के जिलें हैं।
  • बिहार में सर्वाधिक साक्षरता नगरीय पुरुषों की है ।
  • बिहार में सबसे कम साक्षरता ग्रामीण महिलाओं की है।
  • उत्तर बिहार के पुरुष दक्षिण बिहार के पुरुषों से अधिक साक्षर है।

उत्तर: उत्तर बिहार के पुरुष दक्षिण बिहार के पुरुषों से अधिक साक्षर है।